काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा मंच की अहम बैठक ,चोलापुर ब्लॉक सभागार में जिला पदाधिकारियों ने अगला कार्यक्रम और विस्तार पर की चर्चा वाराणसी क्षेत्र चोलापुर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा मंच जनपद वाराणसी के समस्त पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को विकासखंड चोलापुर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव ने की कार्यक्रम और विस्तार पर हुई चर्चा बैठक में अटेवा मंच के अगले कार्यक्रमों के साथ-साथ वाराणसी जनपद में संगठन के विस्तारीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल कराने के लिए आंदोलन को और तेज करने पर सहमति जताई बैठक में ये रहे उपस्थित इस अवसर पर विनोद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष, रामसेवक यादव जिला महामंत्री, गुलाब चंद्र कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष सहित तमाम जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेविकासखंड चोलापुर से ब्लॉक जेई विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद यादव, अखिलेश यादव, विजय कुमार, मनोज सरोज, वीरेंद्र कुमार, मिथुन यादव, दीपक मौर्य, संतलाल यादव, अशोक यादव, अशोक कुमार यादव, अशोक कनौजिया, जमालुद्दीन, जमीदार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे बैठक में तय किया गया कि आगामी दिनों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान और धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।1
- चौबेपुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट से 60 वर्षीय महिला की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी1
- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *श्रावण मास के दृष्टिगत थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत शिवद्वार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। *1
- महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूला वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।1
- काशी विश्वनाथ मंदिर में VIP दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, सिगरा थाना प्रभारी ने रंगे हाथों पकड़ा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी:बाबा विश्वनाथ धाम में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिगरा थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति को ₹4000 लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सिगरा थाना प्रभारी एक युवक और महिला से पूछताछ करते दिख रहे हैं। युवक के मोबाइल में ₹4000 के UPI पेमेंट का Success स्क्रीनशॉट भी दिखाया गया। पूछताछ के दौरान थाना प्रभारी ने कहा, 4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था और महिला श्रद्धालु से कहा madam मैं आपको दर्शन करवा रहा हूँ आप परेशान ना होइए, आप कहाँ से हो?जिस पर महिला ने बताया कि वो मैसूर से आई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी श्रद्धालुओं को वीआईपी/शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर किसी भी दलाल को पैसे न दें। बाबा के दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं है।1
- दतिया की जीत पर मैहर में कांग्रेस का विजय उत्सव घंटाघर चौक पर आतिशबाजी मिठाई बांटकर मनाई खुशी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मैहर:दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी,मैहर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय घंटाघर चौक पर विजय उत्सव मनाया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हुए इस जीत को पार्टी के संघर्ष, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया।नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।यह जीत साबित करती है कि जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे।विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी तथा विभिन्न कांग्रेस संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- महमदपुर जमालपुर में लटकते 11 हजार वोल्ट के तारों से ख़तरा, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया विकास खंड क्षेत्र के महमदपुर जमालपुर गांव में आबादी और ग्रामीणों के मकानों के ऊपर से गुजरी 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। जर्जर और झूलते लोहे के तारों से हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों की उपेक्षा से आक्रोषित ग्रामीणों ने गांव में ही एकत्रित होकर बिजली निगम के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तार हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से इस खतरनाक लाइन को हटाने की गुहार लगा रहे हैं। शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों की तरफ से केवल आश्वासन मिलता है कि तारों को कस दिया जाएगा या बदल दिया जाएगा, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि 11 हजार वोल्ट के तार काफी नीचे लटक आए हैं, जिससे छतों पर जाने वाले लोगों और बच्चों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द से जल्द इन हाई-वोल्टेज तारों को यहां से स्थानांतरित नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस दौरान प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामजस यादव, रामसेवक,सौरभ, अशोक, बंशु,सुदामा, केवली देवी, निर्मला, आशा,शारदा, बिंदु, त्रिभुवन, राहुल, राजाराम समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; 2 घंटे से जाम वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम में 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई और बाद में परिजनों ने शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि 2 अगस्त को कंचन कुमारी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें रुस्तमपुर के चौधरी नगर स्थित अभय क्लीनिक एंड मैटरनिटी होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के पति मिथिलेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टर महेंद्र यादव, एक झोलाछाप डॉक्टर तथा एक नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने बताया कि संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और NH-29 पूरी तरह से बाधित है। स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के प्रयास जारी हैं। बाइट -- विनय द्विवेदी एसीपी सारनाथ बाइट--मृतका के के पति मिथिलेश कुमार2