logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी श्रावस्ती | थाना इकौना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महजीदिया के पास खेत में एक व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान धर्मेंद्र तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम परसिया पंडित, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

1 day ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी श्रावस्ती | थाना इकौना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महजीदिया के पास खेत में एक व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान धर्मेंद्र तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम परसिया पंडित, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ravi Verma Bahraich
    1
    Post by Ravi Verma Bahraich
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया के बारे में जो कहा वह आप भी सुन लीजिए
सीएम की मीडिया के लोगों के बारे में एक अच्छी सोच है उन्होंने मीडिया के लोगों के लिए अनेको घोषणाएं की हैं ...
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच के वार्ड 'कबाबची गली' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! ​पूरा मामला समझिए—जब मैंने गली की अव्यवस्था की शिकायत की, तो सभासद सीताराम ने बदतमीजी की और फोन पर धमकी दी। मेरी मुख्य शिकायत सभासद के इस 'अहंकार और धमकी' के खिलाफ थी। लेकिन प्रशासन का खेल देखिए—उन्होंने आनन-फानन में नाली साफ करवाई और पोर्टल पर लिख दिया 'मामला सुलझ गया'। ​इस वीडियो में देखिए: ​कबाबची गली में कैसे शिकायतों को कागजों में दबाया जाता है। ​सभासद की धमकी पर प्रशासन चुप क्यों है? ​बिना शिकायतकर्ता (मुझसे) बात किए IGRS पर रिपोर्ट कैसे 'निस्तारित' कर दी गई? ​क्या बहराइच की जनता को डराना इतना आसान है? क्या इन जनप्रतिनिधियों के कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा नहीं खुलना चाहिए? ​अपनी राय नीचे कमेंट में दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि 'कबाबची गली' का ये सच हर जिम्मेदार तक पहुँचे। आपकी आवाज़ ही मेरी ताकत है! ​#Bahraich #KababchiGali #BahraichNews #SabhasadSitaram #IGRS #SystemKiChaal #PublicVoice #AdityaBharat #LocalIssue #Justice
    1
    बहराइच के वार्ड 'कबाबची गली' से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है!
​पूरा मामला समझिए—जब मैंने गली की अव्यवस्था की शिकायत की, तो सभासद सीताराम ने बदतमीजी की और फोन पर धमकी दी। मेरी मुख्य शिकायत सभासद के इस 'अहंकार और धमकी' के खिलाफ थी। लेकिन प्रशासन का खेल देखिए—उन्होंने आनन-फानन में नाली साफ करवाई और पोर्टल पर लिख दिया 'मामला सुलझ गया'।
​इस वीडियो में देखिए:
​कबाबची गली में कैसे शिकायतों को कागजों में दबाया जाता है।
​सभासद की धमकी पर प्रशासन चुप क्यों है?
​बिना शिकायतकर्ता (मुझसे) बात किए IGRS पर रिपोर्ट कैसे 'निस्तारित' कर दी गई?
​क्या बहराइच की जनता को डराना इतना आसान है? क्या इन जनप्रतिनिधियों के कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा नहीं खुलना चाहिए?
​अपनी राय नीचे कमेंट में दें और इस वीडियो को शेयर करें ताकि 'कबाबची गली' का ये सच हर जिम्मेदार तक पहुँचे। आपकी आवाज़ ही मेरी ताकत है!
​#Bahraich #KababchiGali #BahraichNews #SabhasadSitaram #IGRS #SystemKiChaal #PublicVoice #AdityaBharat #LocalIssue #Justice
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बहराइच। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ़्तार बीते दिनों हरदी इलाके में घर में फांदकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल और नगदी बरामद किया। हालांकि आरोपी के ख़िलाफ़ चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए न्यायालय सक्षम में पेश कर जेल रवाना किया।
    1
    बहराइच। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ़्तार बीते दिनों हरदी इलाके में घर में फांदकर चोरी की घटना को दिया था अंजाम आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी का पायल और नगदी बरामद किया। हालांकि आरोपी के ख़िलाफ़ चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए न्यायालय सक्षम में पेश कर जेल रवाना किया।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Mr Ravi maurya lg
    1
    Post by Mr Ravi maurya lg
    user_Mr Ravi maurya lg
    Mr Ravi maurya lg
    जमुनहा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नानपारा बहराइच। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसी क्रम में दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की स्वच्छता एवं देखभाल के उपाय बताए, जबकि डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, महिला रोग, बाल रोग तथा दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहिनी के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी चिकित्सा शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
    4
    नानपारा बहराइच। दिनांक 07 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I के प्रांगण में एक व्यापक एवं सुव्यवस्थित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वाहिनी में कार्यरत कार्मिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, बहराइच से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. कुरेल ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इसी क्रम में दंत चिकित्सक डॉ. सुधीर चौधरी (चौधरी डेंटल क्लिनिक, नानपारा) ने दांतों की स्वच्छता एवं देखभाल के उपाय बताए, जबकि डॉ. संतोष यादव (सीएचसी नानपारा) ने सामान्य बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
चिकित्सा शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, महिला रोग, बाल रोग तथा दंत रोग से संबंधित परीक्षण शामिल रहे। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनके स्वास्थ्य के अनुरूप परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहिनी के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी चिकित्सा शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    2 hrs ago
  • बहुत बढ़िया किया
    1
    बहुत बढ़िया किया
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच - सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया.. गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। सटीक आसूचना के आधार पर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) लाल सिंह आजाद के नेतृत्व में दो अन्य जवानों के साथ एक नाका दल का गठन किया गया। यह दल रात्रि लगभग 02:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/18 की ओर रवाना हुआ। नाका ड्यूटी के दौरान, जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके साथ बकरियों का एक झुंड है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब नाका दल ने उन्हें रुकने की चुनौती दी, तो चारों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को बकरियों के साथ मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 43 बकरियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को नेपाल से तस्करी कर भारत के रुपैडिहा बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं। पकड़े गए चारों अभियुक्त ग्राम-बर्तान्वा, थाना-रुपैडिहा, जिला बहराइच (उ.प्र.) के निवासी हैं| आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों को थाना रुपैडिहा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गई 43 बकरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु काजी हाउस (पशु आश्रय) के हवाले किया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश, बहराइच - सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया..
गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
सटीक आसूचना के आधार पर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) लाल सिंह आजाद के नेतृत्व में दो अन्य जवानों के साथ एक नाका दल का गठन किया गया। यह दल रात्रि लगभग 02:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/18 की ओर रवाना हुआ। नाका ड्यूटी के दौरान, जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके साथ बकरियों का एक झुंड है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब नाका दल ने उन्हें रुकने की चुनौती दी, तो चारों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को बकरियों के साथ मौके पर ही दबोच लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 43 बकरियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को नेपाल से तस्करी कर भारत के रुपैडिहा बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं। 
पकड़े गए चारों अभियुक्त ग्राम-बर्तान्वा, थाना-रुपैडिहा, जिला बहराइच (उ.प्र.) के निवासी हैं| आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों को थाना रुपैडिहा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गई 43 बकरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु काजी हाउस (पशु आश्रय) के हवाले किया गया।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.