Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुकान की छत तोड़कर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर! 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर से शिकायत उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बार से चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक दुकान की छत में लगी एल्बेस्टर शीट को तोड़कर चोर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, चोरी की यह वारदात करीब 10 दिन पहले हुई थी। मामले की शिकायत चंदिया थाने में की गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।
NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
दुकान की छत तोड़कर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर! 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर से शिकायत उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बार से चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक दुकान की छत में लगी एल्बेस्टर शीट को तोड़कर चोर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, चोरी की यह वारदात करीब 10 दिन पहले हुई थी। मामले की शिकायत चंदिया थाने में की गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।
More news from Umaria and nearby areas
- दुकान की छत तोड़कर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर! 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, कलेक्टर से शिकायत उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुब्बार से चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक दुकान की छत में लगी एल्बेस्टर शीट को तोड़कर चोर 17 नग मुर्गी-मुर्गा चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, चोरी की यह वारदात करीब 10 दिन पहले हुई थी। मामले की शिकायत चंदिया थाने में की गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।1
- धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विधायक निधि से निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाए गंभीर आरोप कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया गया, लेकिन निर्धारित निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरकारी राशि के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए राशि मिलने के बावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य में खर्च हुई राशि का हिसाब सार्वजनिक करने तथा अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विधायक निधि की राशि के उपयोग में अनियमितता हुई है और पंचायत स्तर पर पैसे के दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।।।।4
- कटनी नगर//- होटलो और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कटनी, 12 अगस्त। शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच और दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी। आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग की कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज4
- मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच1
- एनालाग पनीर पर प्रतिबंध लगाया गया2
- अनूपपुर में 22 हजार करोड़ का पावर प्रोजेक्ट, उमरिया की नजर रोजगार और कारोबार के अवसरों पर अनूपपुर में 22 हजार करोड़ का पावर प्रोजेक्ट, उमरिया की नजर रोजगार और कारोबार के अवसरों पर 1600 मेगावाट की परियोजना से 7 हजार रोजगार के अवसर, विंध्य क्षेत्र में बड़े निवेश से उमरिया को भी अप्रत्यक्ष लाभ की उम्मीद उमरिया। पड़ोसी जिले अनूपपुर में 22 हजार करोड़ रुपये के बड़े निवेश से प्रस्तावित 1600 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना ने पूरे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार की संभावनाओं को लेकर उम्मीद बढ़ाई है। परियोजना से करीब 7 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। बड़े निवेश का असर अनूपपुर के साथ आसपास के जिलों के परिवहन, निर्माण सामग्री, छोटे कारोबार और सेवा क्षेत्र पर भी पड़ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप एवं टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में चल रही और प्रस्तावित ऊर्जा परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में संचालित एवं विकासाधीन विभिन्न परियोजनाओं में 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से 15 हजार से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की बात कही गई है। अनूपपुर परियोजना पर काम आगे बढ़ा अनूपपुर में प्रस्तावित 1600 मेगावाट क्षमता की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना के लिए करीब 22 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना को राज्य की दीर्घकालिक विद्युत आपूर्ति और बेसलोड क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के साथ 27 जनवरी 2026 को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) निष्पादित किया जा चुका है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण होने के साथ एलएंडटी और टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों को कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना स्थल पर प्री-कंस्ट्रक्शन गतिविधियां जारी हैं। उमरिया के लिए क्या मायने? अनूपपुर में होने वाला यह बड़ा निवेश उमरिया में सीधे तौर पर किसी परियोजना या रोजगार की घोषणा नहीं है। हालांकि, क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों का असर आसपास के जिलों के कारोबार और सेवा क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है। परिवहन, निर्माण सामग्री की आपूर्ति, मशीनरी से जुड़े कार्य, होटल-ढाबे, किराये के आवास और अन्य स्थानीय सेवाओं में अप्रत्यक्ष अवसर पैदा हो सकते हैं। उमरिया की भौगोलिक निकटता को देखते हुए स्थानीय व्यापार और रोजगार क्षेत्र की नजर भी इस बड़े निवेश पर रहेगी। हालांकि उमरिया में प्रत्यक्ष निवेश या रोजगार को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश में अन्य ऊर्जा परियोजनाएं भी विकासाधीन टोरेंट ग्रुप द्वारा छिंदवाड़ा में 1500 मेगावाट की पातालकोट पंप्ड स्टोरेज परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इसमें 7500 करोड़ रुपये के निवेश और करीब 4 हजार रोजगार के अवसर प्रस्तावित हैं। रतलाम एवं उज्जैन में 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाएं विकासाधीन हैं, जबकि मंदसौर में 36 मेगावाट की पवन ऊर्जा इकाई संचालित है। इसके अलावा 800 मेगावाट क्षमता की एक अन्य अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इसमें करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 3500 रोजगार के अवसर प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भविष्य की विद्युत जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार की प्रस्तावित 2800 मेगावाट ताप विद्युत क्षमता की DBFOO निविदा प्रक्रिया में टोरेंट पावर को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।4
- लोकेशन रायसेन उदयपुरा राघवेंद्र रघुवंशी मूंग तुलाई को लेकर किसानों का NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥। पर चक्काजाम मूंग की तुलाई में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि नियत पैमाने से अधिक मात्रा में मूंग का सैंपल लिया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने नियम के अनुसार सैंपल लेने और तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।4
- विधायक निधि से निर्माण अधूरा, धवैया के मंटोला में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश रंगमंच-मंदिर निर्माण अधूरा, विधायक निधि के उपयोग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल विधायक निधि से आया पैसा, अधूरा रह गया निर्माण; ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच1