logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की अवैध खनिज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माढ़ण पुलिस ने शुक्रवार 01 अगस्त 2026 को अवैध खनिज पत्थर से भरी एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शसुरेश कुमार सीई आरपीएस और वृताधिकारी वृत बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में अवैध खनिज पत्थर भरकर कन्टेनर डीपो के पास से काटुवास की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध खनिज पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी हवासिंह पुत्र रमेश कुमार जाति अहीर उम्र 52 साल निवासी ढीकवाड़ थाना माढ़ण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से सोनालिका डीआई 745 बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है जिसमें करीब 7 टन अवैध खनिज पत्थर भरा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

4 hrs ago
user_Sandeep Kumar Gupta
Sandeep Kumar Gupta
बानसूर, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago
0d2fc86e-a13b-420d-984d-fd83e0f24944

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की अवैध खनिज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माढ़ण पुलिस ने शुक्रवार 01 अगस्त 2026 को अवैध खनिज पत्थर से भरी एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना शसुरेश कुमार सीई आरपीएस और वृताधिकारी वृत बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार उपनिरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में अवैध खनिज पत्थर भरकर कन्टेनर डीपो के पास से काटुवास की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध खनिज पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी हवासिंह पुत्र रमेश कुमार जाति अहीर उम्र 52 साल निवासी ढीकवाड़ थाना माढ़ण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से सोनालिका डीआई 745 बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है जिसमें करीब 7 टन अवैध खनिज पत्थर भरा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। #Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    1
    #Narayanpur: कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
नारायणपुर क्षेत्र में कोठिया मोड़ से दिल्लीवालों की ढाणी जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे और बरसात के कारण जलभराव से ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
#Narayanpur #RoadCondition #Rajasthan #PublicIssue #Infrastructure #RoadSafety #BreakingNews #KDNews #KdNewsRajasthan #RajasthanWithKdNews
    user_ASHAVANI KUMAR SAINI
    ASHAVANI KUMAR SAINI
    Mechanic नारायणपुर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • किशनगढ़ बास कांग्रेस की बैठक में विनोद कुमारी सांगवान को बीच में टोकने पर हंगामा, चुनावी तैयारियों पर हो रहा था मंथन दिनांक: 1 अगस्त 2026 स्थान: किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा) किशनगढ़ बास के गंज रोड स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और टिकट वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खैरथल-तिजारा जिला सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई तथा विधानसभा प्रभारी देव कसाना भी मौजूद रहे। विभिन्न गांवों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। नेताओं ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में टिकटों का वितरण पार्टी सर्वे के आधार पर करेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसी दौरान बैठक में उस समय माहौल गरमा गया जब कोटकासिम प्रधान एवं महिला जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को संबोधन के दौरान बीच में टोक दिया गया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद बैठक सामान्य रूप से आगे बढ़ी। बैठक के दौरान हरसोली के भाजपा पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रधान बीपी सुमन, अजीत यादव, तेजाराम सैनी, गिरीश डाटा, भूपेश लहकरा, संदीप पाटिल, रामप्रसाद गुर्जर, संस्कार अग्रवाल, मास्टर शिवचरण गुप्ता, चंदू सैनी, सद्दीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन धीरूभाई और सूरत खैरिया ने किया।
    1
    किशनगढ़ बास कांग्रेस की बैठक में विनोद कुमारी सांगवान को बीच में टोकने पर हंगामा, चुनावी तैयारियों पर हो रहा था मंथन

दिनांक: 1 अगस्त 2026
स्थान: किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा)
किशनगढ़ बास के गंज रोड स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और टिकट वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में खैरथल-तिजारा जिला सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई तथा विधानसभा प्रभारी देव कसाना भी मौजूद रहे। विभिन्न गांवों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। नेताओं ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में टिकटों का वितरण पार्टी सर्वे के आधार पर करेगी तथा सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इसी दौरान बैठक में उस समय माहौल गरमा गया जब कोटकासिम प्रधान एवं महिला जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को संबोधन के दौरान बीच में टोक दिया गया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद बैठक सामान्य रूप से आगे बढ़ी।
बैठक के दौरान हरसोली के भाजपा पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रधान बीपी सुमन, अजीत यादव, तेजाराम सैनी, गिरीश डाटा, भूपेश लहकरा, संदीप पाटिल, रामप्रसाद गुर्जर, संस्कार अग्रवाल, मास्टर शिवचरण गुप्ता, चंदू सैनी, सद्दीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन धीरूभाई और सूरत खैरिया ने किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जय बाबा परमानंद जी अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!
    1
    विराटनगर क्षेत्र के श्री श्री 1008 श्री परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी में 4 अगस्त 2026 मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है

जय बाबा परमानंद जी

अधिक से अधिक संख्या में पढ़कर प्रसादी ग्रहण करें,और बाबा का आशीर्वाद पायें!
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    45 min ago
  • पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :- खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    1
    पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव से PY Talks की खास बातचीत :-
खैरथल, 31 जुलाई। PY Talks से विशेष बातचीत में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत यादव ने कहा कि "खैरथल हमारे दिल में बसता है और इसका समग्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।"
उन्होंने बताया कि खैरथल बाइपास का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और दीपावली तक इसका अधिकांश कार्य पूरा होता दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 93 नंबर रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का टेंडर भी दीपावली तक जारी होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
रामहेत यादव ने यह भी बताया कि खैरथल को बीबीरानी से जोड़ने के लिए 78 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना स्वीकृत है, जिसके पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।
खैरथल में कई लोगों की पुनः भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "यह केवल खैरथल की बात नहीं है, बल्कि पूरे देश में यही माहौल है। बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। हर राजनीतिक दल चाहता है कि उसका कुनबा बढ़े, और भाजपा के साथ भी यही हो रहा है।"
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में खैरथल आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले
    1
    शिक्षा का मुद्दा है कृपया वीडियो को शेयर करें अगर आपके भी परिवार में कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और उनको यह दिक्कत है तो वीडियो को शेयर करना ना भूले
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश
    1
    सरिस्का महापंचायत की सभी मांगों पर बनी सहमति सरकार ने दिया आदेश
    user_मनीष छावड़ी
    मनीष छावड़ी
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली: 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया। रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।
    1
    खैरथल में महिला सुरक्षा रैली निकाली:
'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का संदेश दिया, हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी
खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने जिला मुख्यालय खैरथल पर 'महिला सुरक्षा संकल्प' जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया और 'सशक्त नारी-सुरक्षित समाज' का 
संदेश दिया।
रैली सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से शुरू होकर अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर जनजागरण किया। आईपीएस अधिकारी शिवानी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी
मुख्य कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस की आईपीएस शिवानी मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया।
आईपीएस शिवानी ने उपस्थित महिलाओं और जिले के विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए गए महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विशेष अभियान का विधिवत समापन किया गया।
इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी शिवानी, जयपुर मुख्यालय से आरपीएस अधिकारी अदिति और प्रशिक्षु
आरपीएस अधिकारी व किशनगढ़ बास थानाधिकारी नेहा मीणा ने एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं से संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए। अंत में, सभी ने महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर महिला थानाधिकारी नंदलाल जांगिड़ और खैरथल थाना इंचार्ज रामकिशन यादव भी मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    1
    विश्व स्तनपान सप्ताह: छापुर में 'आरोग्यम 2.0' के तहत जागरूकता सत्र आयोजित; 65 महिलाओं की हुई HB जांच

मुंडावर विश्व स्तनपान सप्ताह (1अगस्त –7 अगस्त) के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से ग्राम छापुर में महिलाओं के लिए स्तनपान जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन (HB) जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एएनएम मनीता यादव एवं सीएचओ बलवान ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नवजात शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने, पहले पीले गाढ़े दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, जन्म से छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में एवं एनीमिया के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सत्र के दौरान 65 महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही सभी प्रतिभागी महिलाओं की हीमोग्लोबिन (HB) जांच भी की गई तथा जिन महिलाओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए, उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना, के अंतर्गत पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाना था। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवजात शिशुओं को समय पर एवं अनन्य स्तनपान कराने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम सरोज शर्मा एवं ऋतू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.