Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्रिय राजा द्वारा आदिवासी महिला के झूठे बेर खाना और प्रसाद स्वीकार करना,छुआछूत और भेदभाव के भाव को समाप्त करने वाली क्रांति का प्रतीक है
प्रफुल्ल बोहरे
छत्रिय राजा द्वारा आदिवासी महिला के झूठे बेर खाना और प्रसाद स्वीकार करना,छुआछूत और भेदभाव के भाव को समाप्त करने वाली क्रांति का प्रतीक है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकल न्यूज बीना कृषि मंडी में किसान के ट्रैक्टर से 1.68 लाख की चोरी, आंदोलन की चेतावनी1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन खुले में गैस सिलेंडर बेचने वाली एजेंसी को दी चेतावनी बीना:- बीना मैं अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया के नेतृत्व में आज प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी कार्यवाही की गई जिसमें 10 प्रतिष्ठानों पर घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर लगभग 20 जप्त किए गए। छोटी बजरिया में किराना दुकान से लगभग पांच घरेलू सिलेंडर जप्त किए गए। शुक्रवार को नायब तहसीलदार हेमराज मैहर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव, पटवारी दीपक कलावत, नगर पालिका से सब इंजीनियर विवेक ठाकुर,बृजेश राय, नंदकिशोर अहिरवार, एवं उनकी टीम ने 10 प्रतिष्ठानों एवं राय गैस एजेंसी के द्वारा खुले मैदान में सिलेंडर सप्लाई करने पर कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन तैयार किया और अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव ने बताया कि यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में की गई क्योंकि जिस तरह से अफवाहों का बाजार गर्म होने से गैस सिलेंडरों की कमी बताई जा रही थी ऐसा कुछ भी नहीं पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऊंचे दामों पर भी दिए जा रहे हैं सिलेंडर कार्यवाही के दौरान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा यह भी कहा गया कि गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर दिए जा रहे हैं। सर्वोदय चौराहा स्थित एक होटल व्यवसाय ने नाम न छापने पर बताया कि कमर्शियल सिलेंडर लगभग 500 से 600 तक महंगे दामों पर दिया जा रहा है। वही एक होटल व्यवसायी ने कहा कि यही स्थिति चली तो हम लोगों को व्यवसाय ठप करना होगा इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अगर यही स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो कई प्रतिष्ठान बंद भी हो सकते हैं। दरअसल अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब घरेलू एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी एलपीजी का असर देखने को मिलने लगा। लोग लाइन लगाकर गैस एजेंसी के समक्ष देखे जा सकते हैं।4
- खबर जिला सागर से। डायल 112 जिला सागर दिनांक 13/03/26 *डी-मार्ट के पास ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को समय पर मिला उपचार* सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डी-मार्ट के पास एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस की तत्परता से घायलों को शीघ्र राहत मिली और बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के दो बच्चों को विश्वविद्यालय क्षेत्र से पीतल फैक्ट्री स्थित उनके घर (मोतीनगर क्षेत्र) छोड़ने के लिए ऑटो क्रमांक MP-15-ZL-5553 से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डी-मार्ट के पास अचानक एक मोटरसाइकिल ऑटो के सामने आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही एक महिला, जो अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी, भी दुर्घटना की चपेट में आकर घायल हो गई। इस प्रकार हादसे में कुल चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल द्वारा तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम सागर को अवगत कराया गया। सागर कंट्रोल रूम द्वारा बिना विलंब किए मोतीनगर थाना क्षेत्र की एफआरवी (FRV) को मौके पर रवाना किया गया। एफआरवी में तैनात सहायक उप निरीक्षक नर्वद सिंह ठाकुर एवं एफआरवी पायलट साजिद खान ने मौके पर पहुंचकर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित पुलिस वाहन में बैठाकर तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका समय पर उपचार प्रारंभ किया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में डायल-112 की मदद आमजन के लिए बेहद भरोसेमंद साबित हो रही है। डायल-112 पुलिस की यह सराहनीय कार्रवाई एक बार फिर यह दर्शाती है कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है तथा मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करते हुए तुरंत राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- बीना शहर की बदहाल सड़कों को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड स्थित बिलगैया मंदिर के सामने बनी पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लगातार लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका के खिलाफ धरना दिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।1
- | विदिशा सरेराह दंपत्ति से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप विदिशा जिले के लटेरी अनुविभाग के मुरवास थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों द्वारा एक दंपत्ति और उनके बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुरवास थाने में पदस्थ कुछ पुलिस कर्मियों ने लटेरी निवासी कुशवाह दंपत्ति और उनके बेटे के साथ बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित महिला के पति का आरोप है कि वे अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया, जिसके कारण वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उनसे विवाद करते हुए कथित तौर पर मारपीट करने लगे। घटना के बाद महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठने लगी है।1
- आकाश सिंह राजपूत बने ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के शिल्पकार हजारों खिलाड़ियों को दिया मंच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाश सिंह राजपूत और युवा शक्ति संगठन की सराहना की सागर, दिनांक 13 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर आकाश सिंह राजपूत और उनके नेतृत्व में कार्य कर रहे युवा शक्ति संगठन की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक मंच देने की जो अनोखी सोच आकाश सिंह राजपूत और उनके संगठन ने दिखाई है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का भी सशक्त साधन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की होती है। क्रिकेट महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव की प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के खेल और युवा विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आकाश सिंह राजपूत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना है, बल्कि इससे क्षेत्र में खेलों को भी बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए युवा शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के और अधिक अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने से युवाओं का मनोबल और भी बढ़ा और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने खेल, शिक्षा और युवाओं की ऊर्जा को एक साथ जोड़ते हुए क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। वल्र्ड बुक आफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है। क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत से ही इसे समाज और खेल जगत के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसके पहले संस्करण में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान विशेष रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के इस प्रयास की सराहना की और इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद वर्ष 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र तथा मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन भी इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल के प्रति अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं। वहीं फरवरी 2025 में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह इस क्रिकेट महाकुंभ में शामिल हुए। उन्होंने इस टूर्नामेंट की भव्यता और व्यापकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन की चर्चा ई पी एल जैसे बड़े मंच पर भी की, जिससे इस महाकुंभ की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुँची। इस क्रिकेट महाकुंभ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक भागीदारी है। इस टूर्नामेंट में 650 से अधिक टीमें 9,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो इसे क्षेत्र के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजनों में से एक बनाता है। इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाशक्ति संगठन की लगभग 500 से अधिक सदस्यों वाली कोर कमेटी लगातार कार्य करती है। टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित तरीके से किया जाता है। यह प्रतियोगिता 5 मैदानों पर प्रतिदिन 5 मैचों के साथ आयोजित होती है और तीन माह से अधिक समय तक लगातार चलती है। इस क्रिकेट महाकुंभ की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी दर्ज किया गया है, जो इस आयोजन की ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है यह उपलब्धि न केवल आयोजकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि सागर और पूरे क्षेत्र के लिए भी सम्मान का विषय है। आज क्रिकेट महाकुंभ केवल एक टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचान देने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। आने वाले वर्षों में यह महाकुंभ निश्चित रूप से और अधिक ऊँचाइयों को छुएगा और क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की सोच युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर और मंच की आवश्यकता होती है। मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के माध्यम से ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है, ताकि गांवों के खिलाड़ी भी अपनी क्षमता दिखा सकें और आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और तालियों की गूंज के बीच क्रिकेट महाकुंभ का भव्य समापन हुआ।1
- दोस्तों अभी बुरे दिन का दौर चल रहा है, मुस्कुराना तो नहीं चाहिए ,लेकिन यह जिंदगी है, कब तक ठोकरे खाकर रोते रहेंगे मुस्कुराते रहिए और दूसरों को भी मुस्कुराने देना चाहिए..! 😊👍💛🎉😀 #GoodnightEveryone 🌉🌃🌹🌺🥀💐❤️ #photography #viralphoto #photochalleng #nonfollowersviewersfollowers #foryou9
- लोकल न्यूज़ बीना बीना खुरई रोड ओवर ब्रिज पर भूसे से लदा हुआ ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर हुआ पंचर निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा1