Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुरामपुर में मोटरसाइकिल में आगजनी और जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के मधुरामपुर में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करकटपुर निवासी संध्या सिंह ने थाने में आवेदन देकर अनुज सिंह और सचिन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि न्यू एरिया मधुरामपुर स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक (BR24T3973) में आग लगाई गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार दोनों आरोपियों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने बताया कि कांड संख्या 72/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Pushpa kumari
मधुरामपुर में मोटरसाइकिल में आगजनी और जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के मधुरामपुर में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करकटपुर निवासी संध्या सिंह ने थाने में आवेदन देकर अनुज सिंह और सचिन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि न्यू एरिया मधुरामपुर स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक (BR24T3973) में आग लगाई गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार दोनों आरोपियों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने बताया कि कांड संख्या 72/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
More news from Rohtas and nearby areas
- पुलिस ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के मधुरामपुर में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। करकटपुर निवासी संध्या सिंह ने थाने में आवेदन देकर अनुज सिंह और सचिन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि न्यू एरिया मधुरामपुर स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक (BR24T3973) में आग लगाई गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार दोनों आरोपियों से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने बताया कि कांड संख्या 72/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर के क्षेत्र में टमाटर अरहर सरसों की खेती बहुत होती है एक वीडियो देखिए। टमाटर लेने के लिए बहुत दूर-दूर से व्यापारी लोग आते हैं शहर में टमाटर बेचते हैं।1
- रोहतास के अकोढ़ीगोला में शादी के 5 दिन बाद ससुराल से भागी दुल्हन प्रेमी संग हिलसा से गिरफ्तार, डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने दी जानकारी। जनपद रोहतास से अनुमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट1
- महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण से वातावरण हुआ शिवमय कई देशों के संत श्री शिव शक्ति महायज्ञ में पधारे राजपुर प्रखंड मुख्यालय राजपुर के दयालगंज स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ के प्रथम दिन गुरूवार को आरुणी मंथन कर हवनकुण्ड में अग्नि प्रवेश करया गया।अगिन प्रवेश होने के बाद यज्ञ मण्डप की परिक्रमा श्रद्धालु भक्तों द्वारा शुरू कर दिया गया।इस दौरान श्री पंचदशनाम जुना आखाडा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री जूना आखाडा योग माता केको आईकावा उर्फ कैला देवी के मौजूदगी में उत्तराखंड निवासी महायज्ञ के ब्रम्हा यज्ञाचार्ज जगदीश पाण्डेय के नेतृत्व में श्री शिव,शक्ति एवं महामृत्युंजय महामंत्रों से 27 कुण्डीय महायज्ञ के लिए आहुती देने का कार्य शुरू हो गया।यज्ञ की मुख्य यजमान महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ सुनिता कुमारी ने यज्ञ में प्रधान कुण्ड पर आहूती दिया।उनके साथ प्रधान कुण्ड पर ब्रह्मलीन अंननत श्री विभूषित स्वामी सोमनाथ गिरी जी महाराज उर्फ महायोगी पायलट बाबा पीठाधीश्वर श्री पंचदशनाम जूना आखाडा के वर्तमान पीठाधीश्वर जपान निवासी श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री जूना आखाडा योग माता केको आईकावा उर्फ कैला देवी,भारत की महामण्डलेश्वर चेतना माता,महामण्डलेश्वर श्रद्धा माता,इटली निवासी महामण्डलेश्वर विष्णु देवानंद जी एवं सोवियत रूस निवासी महामण्डलेश्वर संत प्रभु जी ने उनके साथ महामंत्रों का उच्चारण करते हुए आहुती प्रदान कर रहे हैं।जपान, अमेरिका, रूस, जर्मनी, यूक्रेन एवं नेपाल समेत अन्य कई देश के सैकडों संत यज्ञ में शामिल होने चौधरी चरणसिंह महाविद्यालय राजपुर पहुंच चुके है। उनके ठहरने व ख़ाने की व्यवस्था यज्ञ कमेटी कर रखा है।प्रयाग राज निवासी महायज्ञ की रूपरेखा तैयार करने वाले रूपेश शास्त्री एवं यज्ञ संचालक उज्जैन महाकाल निवासी स्वामी मार्कण्डेय गिरी के नेतृत्व में अमर, अनिल, चन्दन वयज्ञ कमेटी के पदाधिकारी व अन्य सदस्य महायज्ञ में पधारे श्रद्धालु भक्तों की सुविधा को ले तत्पर दिखे।1
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के सुअरा गांव निवासी 70 वर्षीय लीलावती कुँअर की बीते दिनों सासाराम में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पारिवारिक रिश्तों में दरार ला दी है। मृतका अपनी मझली बेटी के घर सासाराम के गौरक्षणी मुहल्ले में गई थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली और बाद में उनकी मौत हो गई।छोटी बेटी दुर्गा कुमारी पिता स्वर्गीय जयराम सिंह की पुत्री ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी दो बहनों में सुनीता देवी, बबीता देवी तथा बहनोई अविनाश मुरारी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुरुवार 04 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष तरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- Post by Chotu Kumar1
- Post by Suran panda7
- गुरुवार को डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अकोढ़ी गोला, डेहरी और डालमियानगर में वेंडर जोन स्थापित करने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटे दुकानदार और फुटपाथ विक्रेता रोज़गार से जुड़े हैं, लेकिन व्यवस्थित स्थान के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वेंडर जोन बनने से न सिर्फ उन्हें स्थायी जगह मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी। विधायक ने सरकार से शीघ्र पहल कर स्थानीय व्यवसायियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।1