Shuru
Apke Nagar Ki App…
आर्केस्ट्रा
Chotu Kumar
आर्केस्ट्रा
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Chotu Kumar1
- चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।1
- #please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai1
- Post by Suraj kumar1
- रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)2
- रफीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्भु कुमार ने बताया कि बड़गांव गांव निवासी विक्की कुमार को मारपीट के मामले में निर्गत वारंट के आलोक में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं जाखिम सलेमपुर गांव निवासी दिलीप पासवान को शराब से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया1