logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai

3 hrs ago
user_गौतम चंद्रवंशी जी
गौतम चंद्रवंशी जी
Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

#please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai

More news from बिहार and nearby areas
  • #please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai
    1
    #please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    2
    भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड  चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. 
सूचना
प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local Politician Aurangabad, Bihar•
    20 hrs ago
  • आमस पुलिस ने टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब को किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार आमस:- आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते हुए गिरफ्तारी करने की काम कर रही है।जिसके तहत बुधवार को थाना क्षेत्र के कथक बिगहा मोड से एक टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। एस आई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो से शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान पहुंच टोटो को तलाशी लिया गया तो टोटो में रखा 100 लीटर देशी महुआ शराब पाया गया।जहां टोटो व शराब को जब्त करते हुए थाना लाया गया है। साथ ही चालक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।
    1
    आमस पुलिस ने टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब को किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार
आमस:- आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते हुए गिरफ्तारी करने की काम कर रही है।जिसके तहत बुधवार को थाना क्षेत्र के कथक बिगहा मोड से एक टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। एस आई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो से शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान पहुंच टोटो को तलाशी लिया गया तो टोटो में रखा 100 लीटर देशी महुआ शराब पाया गया।जहां टोटो व शराब को जब्त करते हुए थाना लाया गया है। साथ ही चालक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Chotu Kumar
    1
    Post by Chotu Kumar
    user_Chotu Kumar
    Chotu Kumar
    ओबरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
    1
    चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी।
बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
    user_Raju singh
    Raju singh
    reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
    12 hrs ago
  • प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    1
    प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है।
घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    3 hrs ago
  • आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
    1
    आमस:- सड़क हादसे में घायल आमस के चंडीस्थान बाजार निवासी हार्डवेयर दुकानदार प्रकाश वर्णवाल उर्फ मोर लाल (58) की मौत मंगलवार को रांची ले जाने के दौरान हो गई। संझले भाई प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जीटी रोड पार के दौरान बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद रांची लेकर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इसके बाद से पत्नी, पुत्र राम, राज, भाई समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.