logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापपुर में बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

1 hr ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
1 hr ago

प्रतापपुर में बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

More news from Chatra and nearby areas
  • प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    1
    प्रतापपुर–जोरी सड़क पर खरैया मोड़ के समीप बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे एक दर्दनाक बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव निवासी भिखारी पासवान (45) एवं बिहार के सलैया थाना क्षेत्र निवासी सनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भौराज गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में की गई है।
घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भिखारी पासवान और सनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जोगियारा से भौराज अपने परिजन के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से, कुंदा के राजद नेता कमलकिशोर यादव एवं पुलिस के सहयोग से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    1 hr ago
  • आमस पुलिस ने टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब को किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार आमस:- आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते हुए गिरफ्तारी करने की काम कर रही है।जिसके तहत बुधवार को थाना क्षेत्र के कथक बिगहा मोड से एक टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। एस आई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो से शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान पहुंच टोटो को तलाशी लिया गया तो टोटो में रखा 100 लीटर देशी महुआ शराब पाया गया।जहां टोटो व शराब को जब्त करते हुए थाना लाया गया है। साथ ही चालक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।
    1
    आमस पुलिस ने टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब को किया जब्त,तस्कर गिरफ्तार
आमस:- आमस पुलिस ने शराब माफियों के खिलाफ लगातार करवाई करते हुए गिरफ्तारी करने की काम कर रही है।जिसके तहत बुधवार को थाना क्षेत्र के कथक बिगहा मोड से एक टोटो से तस्करी के लिए जा रहे शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। एस आई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक टोटो से शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त स्थान पहुंच टोटो को तलाशी लिया गया तो टोटो में रखा 100 लीटर देशी महुआ शराब पाया गया।जहां टोटो व शराब को जब्त करते हुए थाना लाया गया है। साथ ही चालक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई की जा रही है।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by महेंद्र शर्मा
    1
    Post by महेंद्र शर्मा
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • #please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai
    1
    #please bhai log 1 milian views pahuncha do support karo bhai
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • पंचायत रोही वार्ड नंबर 4 (चैनपुर) स्वास्थ्य केंद्र निर्माण चालू
    2
    पंचायत रोही वार्ड नंबर 4 (चैनपुर)
स्वास्थ्य केंद्र निर्माण चालू
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    बाराचट्टी, गया, बिहार•
    18 hrs ago
  • भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    2
    भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड  चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. 
सूचना
प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local Politician Aurangabad, Bihar•
    19 hrs ago
  • रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टंडवा मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, बरुरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सलैया मुखिया संतन पासवान, एघारा मुखिया मालती देवी, एघारा पंचायत समिति सदस्य रामसेवक साव, भरही मुखिया पति रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर एघारा, सलैया, पकरी एवं नेभी गांवों से होते हुए रहरिया स्थित मोहरहर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों, जय श्रीराम और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहता है तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर मानव जीवन का कल्याण होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में यह पहला यज्ञ आयोजन है। शिव एवं देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा वाचिका पूज्य देवी रोशनी शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी। इस मौके पर यज्ञ समिति के सूरजमल प्रसाद,संजय प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार,रंजीत पासवान, दपक कुमार,शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद के साथ साथ अन्य कई लोग मौजूद थे।
    1
    प्रतापपुर प्रखंड के एघारा गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ सह शिव एवं देवी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में  बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार साहू शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथियों में टंडवा मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, बरुरा मुखिया मनीष कुमार सिंह, सलैया मुखिया संतन पासवान, एघारा मुखिया मालती देवी, एघारा पंचायत समिति सदस्य रामसेवक साव, भरही मुखिया पति रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर एघारा, सलैया, पकरी एवं नेभी गांवों से होते हुए रहरिया स्थित मोहरहर नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस पावन कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों, जय श्रीराम और जय माता दी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि राहुल कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और सद्भाव बना रहता है तथा भक्ति के मार्ग पर चलकर मानव जीवन का कल्याण होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भारती ने बताया कि एघारा गांव में यह पहला यज्ञ आयोजन है। शिव एवं देवी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामायण कथा का आयोजन होगा, जिसे कथा वाचिका पूज्य देवी रोशनी शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी। इस मौके पर यज्ञ समिति के सूरजमल प्रसाद,संजय प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद, सुधीर कुमार,रंजीत पासवान, दपक कुमार,शंकर प्रसाद, रामफल प्रसाद के साथ साथ अन्य कई लोग मौजूद थे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.