*जालौन में डीपीआरओ कार्यालय पर हंगामा अभद्रता के आरोप में सचिवों का धरना /ज्ञापन देने पहुंचे सचिवों से अभद्रता का आरोप /डीपीआरओ कार्यालय के बाहर शुरू हुआ धरना* *डीपीआरओ पर बदसलूकी का आरोप ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने खोला मोर्चा /सचिवों ने डीपीआरओ पर लगाए अभद्रता के आरोप /कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन में डीपीआरओ कार्यालय पर हंगामा अभद्रता के आरोप में सचिवों का धरना /ज्ञापन देने पहुंचे सचिवों से अभद्रता का आरोप /डीपीआरओ कार्यालय के बाहर शुरू हुआ धरना* *डीपीआरओ पर बदसलूकी का आरोप ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने खोला मोर्चा /सचिवों ने डीपीआरओ पर लगाए अभद्रता के आरोप /कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी* जनपद जालौन उरई कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी डीपीआरओ कार्यालय में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे वही आरोप है कि डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने ज्ञापन लेने के दौरान न केवल उसे फेंक दिया बल्कि मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारियों सचिवों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया आप को बता दें घटना से आक्रोशित ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि यदि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो विभागीय कार्य प्रभावित होंगे और सम्मानजनक वातावरण में काम करना संभव नहीं होगा वहीं संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन के माध्यम से रखने पहुंचे थे लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय डीपीआरओ ने असम्मानजनक व्यवहार किया उनका कहना है कि यह केवल किसी एक कर्मचारी का नहीं बल्कि पूरे ग्राम पंचायत अधिकारी संवर्ग का अपमान है वहीं धरना दे रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनका विरोध जारी रह सकता है कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें गौरतलब है कि डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद का नाम पूर्व में भी विभिन्न विवादों को लेकर चर्चा में रहा है ऐसे में इस नए विवाद ने विभागीय कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक डीपीआरओ की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना जारी है और पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले के पंचायत विभाग में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित उच्च अधिकारियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं

- 🎤jalaun : अचानक प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी,पठन-पाठन व्यवस्था का लिया जायजा🖥️ 📍DM जालौन ने स्वम् ब्लैकबोर्ड पर लिखा प्रश्न, विद्यार्थियों से पूछा उत्तर 📍पहाड़े, कविता,अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान सुनकर जिलाधिकारी ने की बच्चों की सराहना जनपद जालौन में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- मेरी देश के लोगों की तरफ से सरकार से 3 मांगें हैं.. 1) पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए 2) प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए 3) पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए मेरी देश के लोगों की तरफ से सरकार से 3 मांगें हैं.. 1) पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए 2) प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए 3) पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए1
- *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* जनपद जालौन, 01 अगस्त 2026 *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।1
- रजपुरा मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया पानी की टंकी निर्माण की मांग को लेकर /ग्रामीणों का प्रदर्शन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन* *पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण /रजपुरा में टंकी निर्माण की उठाई मांग /रजपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल /स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *रजपुरा मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया पानी की टंकी निर्माण की मांग को लेकर /ग्रामीणों का प्रदर्शन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन* *पानी के लिए भटकने को मजबूर ग्रामीण /रजपुरा में टंकी निर्माण की उठाई मांग /रजपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल /स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन* जनपद जालौन उरई ग्राम पंचायत सैदनगर के मोहल्ला रजपुरा में लंबे समय से बने पेयजल संकट ने अब गंभीर रूप ले लिया है पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बुजुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मोहल्ले में शीघ्र पानी की टंकी का निर्माण कराने की मांग की ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा आप को बता दें ग्रामीणों ने बताया कि रजपुरा मोहल्ले में वर्षों से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं है गर्मी और उमस के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है कई बार पूरे दिन पानी नहीं मिल पाता जिससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ता है इस समस्या का सबसे अधिक असर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है जिन्हें रोजाना पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले की आबादी लगातार बढ़ रही है लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था आज भी पुरानी और अपर्याप्त है कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका ऐसे में मोहल्ले में पानी की टंकी का निर्माण ही इस संकट का स्थायी समाधान हो सकता है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि रजपुरा मोहल्ले में जल्द से जल्द पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए तथा नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और प्रशासन को इस दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे बता दें इस पूरे प्रकरण में ज्ञापन सौंपने वालों में रिहाना मंसूरी मधु अनुरागी सुमित चौधरी मुलायम रूपराम श्यामू पाल रामकुमार परशुराम देवी प्रसाद जगमोहन सुनील गंगा बीरपाल रसकेन्द्र भगवानदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- जालौन: कन्हैया होटल में निकला सर्प, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया जालौन। नगर के कन्हैया होटल में शनिवार को अचानक एक सर्प निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सर्प को पकड़ने में प्रशिक्षित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सर्प को आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते सर्प को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सर्प दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए।1
- 🎤jalaun : समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण🖥️ 📌SDM ने अधिकारियों हुये सख्त,शिकायत निस्तारण में नहीं चलेगी हीलाहवाली* जनपद जालौन के जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बिजली विभाग की और नगर पालिका की शिकायत शामिल रही।इनमें राजस्व विभाग की 4 और पुलिस विभाग की 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण की आख्या शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार तारा, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, पंचायत से महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।1