बड़वानी कलेक्टर का भू-अर्जन कार्यालय में औचक निरीक्षण: सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री में देरी पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश बड़वानी, 11 मार्च 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विस्थापितों के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया की जमीनी हकीकत जानी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सत्यापन प्रक्रिया, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या, पट्टा सूची और रजिस्ट्री के दौरान आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भू-अर्जन अधिकारी और रजिस्ट्री कार्यालय के स्टाफ से सीधे संवाद कर कार्य की गति धीमी होने के कारणों को समझा। राजस्व और NVDA विभाग को समन्वय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु भू-अर्जन अधिकारी को निर्देशित किया कि: राजस्व विभाग और एनवीडीए (NVDA) विभाग के अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। कार्यक्षमता बढ़ाकर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तत्काल प्रगति लाएँ। जो भी विस्थापित पात्रता रखते हैं, उनके दस्तावेज कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़वानी एवं भू-अर्जन अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस कड़े रुख के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री के लंबित मामलों में तेजी आएगी।
बड़वानी कलेक्टर का भू-अर्जन कार्यालय में औचक निरीक्षण: सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री में देरी पर जताई नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश बड़वानी, 11 मार्च 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विस्थापितों के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रजिस्ट्री प्रक्रिया की जमीनी हकीकत जानी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सत्यापन प्रक्रिया, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या, पट्टा सूची और रजिस्ट्री के दौरान आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी
ली। उन्होंने भू-अर्जन अधिकारी और रजिस्ट्री कार्यालय के स्टाफ से सीधे संवाद कर कार्य की गति धीमी होने के कारणों को समझा। राजस्व और NVDA विभाग को समन्वय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु भू-अर्जन अधिकारी को निर्देशित किया कि: राजस्व विभाग और एनवीडीए (NVDA) विभाग के अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। कार्यक्षमता बढ़ाकर रजिस्ट्री प्रक्रिया में तत्काल प्रगति लाएँ। जो भी विस्थापित पात्रता रखते हैं, उनके दस्तावेज कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़वानी एवं भू-अर्जन अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर के इस कड़े रुख के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री के लंबित मामलों में तेजी आएगी।
- नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है। बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।1
- धार जिले धरमपुरी तहसील में करोड़ों का भवन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य बच्चों के भविष्य की नींव का चल रहा है। जहां नींव में ही मिट्टी डाल कर 3 से 6 मंजिला भवन का स्ट्रेक्चर खड़ा कर दिया है ठेकेदार द्वारा। जहां अब मज़दूरों की सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। विवो -बता दे कि धार जिले की धरमपुरी तहसील में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर मजदूरों से बड़ी अमानवीय तरीके से मजदूरी करवाई जा रही है। मजदूरों द्वारा 3 से 4 मंजिला की दीवार पर भारी भारी भरकम बिक्र असाधारण रस्से व जेसीबी की सूंड पर मजदूर को चढ़ा कार्य करवाया जा रहा है। बिल्डिंग इतना विशाल काय और नगर की चका चौंध से अंदर है। कल से बड़ी जनहानि भी हो जाए। तो नगरवासियों को सूचना भी ना मिले। निर्माण कार्य ठेकदार और निर्माणधीन कंपनी की कार्य प्रणाली देख धार जिले के आला अधिकारीयो और मध्य प्रदेश के नियमावली उन पर लागू नहीं होता हो। या मान लिया जाए। उन्हें इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विवो 2 - इस सम्बंध में संबंधित शिक्षा विभाग के बी ईओ वीर सिंह राजपूत द्वारा भी ठीक से जवाब नहीं दिया जा रहा है। उनके कहना है कि सबकुछ आगे से ही चल रहा है , हमें कोई जानकारी नहीं देता है।सीएम राइज स्कूल की नींव में भी मुरूम,गिट्टी की जगह पिकी मिट्टी से भराव भरा हुआ है। जिसके संबंध में समाचार भी लगातार प्रकाशित हुए थे। किंतु निर्माण कार्य में कोई बदलाव नहीं हुआ था। और अब मज़दूरों की सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही...तस्वीरों में देख सकते है बड़ी जनहानि होने की संभावना होने की स्थिति पैदा कर रही है हालिया स्थिति...देखना यह है समाचार के बाद विभाग कार्यवाही करता है...या कुछ और यह तो आगामी कार्य प्रणाली में बदलाव की तस्वीरे ही बताएंगे। धार से सुनील सन्नी राठौड़ की रिपोर्ट1
- ग्राम चिरमिरिया के गडियामाल में मुलभुत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन। बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा आवेदन देकर कहा कि आजादी बाद वर्षों से मुलभुत सुविधाओं के नहीं होने से वे परेशान हो रहे है।सेंधवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरमिरिया के गडियामाल में कम से कम पचास से अधिक परिवार के कच्चे मकान में निवास करते है।शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिलने की बात कहते हुए जानकारी दी कि क्षेत्र के अधिकांश परिवार शिक्षित नहीं है बच्चों का भविष्य जंगल में खराब हो रहा है।गडियामाल में सड़क सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है।1
- Post by Sheylesh mehta Boss1
- आलीराजपुर में गैस वितरण को लेकर मनोरमा गैस एजेंसी की उपभोक्ताओं से अपील, संचालक शोभना ओंकार ने कालाबाजारी रोकने की उठाई मां1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- *गैस सिलेंडर बुकिंग और वितरण को लेकर मनोरमा गैस एजेंसी संचालक की अपील,1
- *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*1
- चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया1