logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

+91 7667913218 power weeder RATO address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand

1 day ago
user_Rishi Kisan Machine
Rishi Kisan Machine
Farmer Kurdeg, Simdega•
1 day ago

+91 7667913218 power weeder RATO address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand

More news from झारखंड and nearby areas
  • स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    1
    स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?*
गुमला:
एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है।
मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है।
इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गुमला में बड़ी मा के शव जलाने के लिए लकड़ी काट रहे शख्स की आम के पेड़ से गिरकर मौत गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरी टोली निवासी 47 वर्षिय व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मंगलवार की दोपहर के करीब 12 बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटासी टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण गुप्त के रूप में हुई है जिसकी सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और छानबीन में जुट गया है। मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को बताया है की लक्ष्मण के बड़ी मां दोदि देवी की बीमारी से आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसके शव जलाने और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के लिए बुधवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था जिस दौरान अनियंत्रित होकर पैर फिसल जाने की वजह से आम के पेड़ के नीचे गिर गया और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद एक ही घर में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
    1
    गुमला में बड़ी मा के शव जलाने के लिए लकड़ी काट रहे शख्स की आम के पेड़ से गिरकर मौत
गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरी टोली निवासी 47 वर्षिय व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मंगलवार की दोपहर के करीब 12 बजे मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुटासी टोंगरी टोली निवासी लक्ष्मण गुप्त के रूप में हुई है जिसकी सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया और छानबीन में जुट गया है।
मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को बताया है की लक्ष्मण के बड़ी मां दोदि देवी की बीमारी से आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उसके शव जलाने और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के लिए बुधवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था जिस दौरान अनियंत्रित होकर पैर फिसल जाने की वजह से आम के पेड़ के नीचे गिर गया और सीने में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद एक ही घर में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
    user_Hemant dubey
    Hemant dubey
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • हॉकी टूर्नामेंट का समापन: विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विजेता टीम को किया सम्मानित सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत स्थित पंडरानी खेल मैदान में ssc सुपर किंग पंडरारानी के द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी और स्थानीय मुखिया फ्लोरेंस देवी भी मौजूद रहीं। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि गुमला जिला खेल की नगरी के रूप में विख्यात है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।
    1
    हॉकी टूर्नामेंट का समापन: विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने विजेता टीम को किया सम्मानित

सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत स्थित पंडरानी खेल मैदान में ssc सुपर किंग पंडरारानी के द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भव्यता के साथ संपन्न हो गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, जिला परिषद सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी और स्थानीय मुखिया फ्लोरेंस देवी भी मौजूद रहीं। मैच शुरू होने से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और फाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि गुमला जिला खेल की नगरी के रूप में विख्यात है। यहाँ के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, जिससे पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, जिला प्रभारी भानुप्रताप सहित जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। 🎥 देखिए, पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने अपने संबोधन में क्या कहा... #JashpurTimes #Kansabel #Congress #RamPukarSingh #BhanuPratap #Jashpur #CongressMeeting #BoothConference #Chhattisgarh #PoliticalNews
    1
    कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न

कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।
कांसाबेल में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न
कांसाबेल में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय बूथ, मंडल एवं पंचायत अध्यक्ष कार्यकारिणी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, जिला प्रभारी भानुप्रताप सहित जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।
🎥 देखिए, पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने अपने संबोधन में क्या कहा...
#JashpurTimes #Kansabel #Congress #RamPukarSingh #BhanuPratap #Jashpur #CongressMeeting #BoothConference #Chhattisgarh #PoliticalNews
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    9 hrs ago
  • नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार सांसद पहुंचने पर जोर दार स्वागत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले में अपने इस्तीफा के बाद जब पहली बार संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
    1
    नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार सांसद पहुंचने पर जोर दार स्वागत।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले में अपने इस्तीफा के बाद जब पहली बार संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद* 🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजी* 🚨 *छाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर* *28 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस की अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत छाल पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और समीप के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल, दो प्रेसर जैक और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 26 जुलाई 2026 को मितान ढाबा संचालक भागीरथी साहू (42 वर्ष) ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे ढाबा बंद कर सभी कर्मचारी सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर बिल काउंटर पर रखा उनका वीवो वाय-12 मोबाइल गायब मिला और काउंटर का सामान बिखरा हुआ था। इसी दौरान ढाबे के समीप स्थित गैरेज संचालक अशरफ अली ने भी अपने गैरेज से दो प्रेसर जैक चोरी होने की जानकारी दी। शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 301(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2:15 बजे एक युवक बिल काउंटर से मोबाइल चोरी करते तथा बाद में गैरेज से दो प्रेसर जैक मोटरसाइकिल में ले जाते हुए दिखाई दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिससे ग्राम कुडेकेला निवासी महेश दास महंत पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बोकरामुड़ा और रिलो के बीच जंगल में छिपाकर रखे दो प्रेसर जैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 0658 भी जब्त की गई। आरोपी महेश दास महंत (32 वर्ष), पिता बिरजू उर्फ तेजू दास महंत, निवासी ग्राम कुडेकेला, थाना छाल, जिला रायगढ़ को 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय एवं आरक्षक भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि तकनीकी साक्ष्य, प्रभावी मुखबिर तंत्र और सतर्क पुलिसिंग के समन्वय से अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव है। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"छाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी का सफल खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आमजन से अपील है कि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, नकदी व कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।"*
    1
    *24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद*
🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजी*
🚨 *छाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*
*28 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस की अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत छाल पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और समीप के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल, दो प्रेसर जैक और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
जानकारी के मुताबिक दिनांक 26 जुलाई 2026 को मितान ढाबा संचालक भागीरथी साहू (42 वर्ष) ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे ढाबा बंद कर सभी कर्मचारी सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर बिल काउंटर पर रखा उनका वीवो वाय-12 मोबाइल गायब मिला और काउंटर का सामान बिखरा हुआ था। इसी दौरान ढाबे के समीप स्थित गैरेज संचालक अशरफ अली ने भी अपने गैरेज से दो प्रेसर जैक चोरी होने की जानकारी दी। शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 301(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2:15 बजे एक युवक बिल काउंटर से मोबाइल चोरी करते तथा बाद में गैरेज से दो प्रेसर जैक मोटरसाइकिल में ले जाते हुए दिखाई दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिससे ग्राम कुडेकेला निवासी महेश दास महंत पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बोकरामुड़ा और रिलो के बीच जंगल में छिपाकर रखे दो प्रेसर जैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 0658 भी जब्त की गई। आरोपी महेश दास महंत (32 वर्ष), पिता बिरजू उर्फ तेजू दास महंत, निवासी ग्राम कुडेकेला, थाना छाल, जिला रायगढ़ को 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय एवं आरक्षक भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि तकनीकी साक्ष्य, प्रभावी मुखबिर तंत्र और सतर्क पुलिसिंग के समन्वय से अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव है।
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
*"छाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी का सफल खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आमजन से अपील है कि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, नकदी व कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।"*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.