Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में सिटी कचहरी मार्ग पर बंदरों के झुंड में आज सुबह लड़ाई हो गई, बंदरों की उछल-कूद से बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी, जिसकी चिंगारियों से अधिवक्ताओं के चेंबर में आग लग गई, पांच चैंबरों का सामान जल गया...स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को व फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद काफी देर में आग पर काबू पाया जा सका । इंसानों से ज्यादा बढ़ रही बंदरों की जनसंख्या ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक बढ़ती बंदरों की जनसंख्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वन विभाग की तरफ से इनको पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
रामानंद सागर
बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में सिटी कचहरी मार्ग पर बंदरों के झुंड में आज सुबह लड़ाई हो गई, बंदरों की उछल-कूद से बिजली के तारों में स्पार्किंग होने लगी, जिसकी चिंगारियों से अधिवक्ताओं के चेंबर में आग लग गई, पांच चैंबरों का सामान जल गया...स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को व फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद काफी देर में आग पर काबू पाया जा सका । इंसानों से ज्यादा बढ़ रही बंदरों की जनसंख्या ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक बढ़ती बंदरों की जनसंख्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वन विभाग की तरफ से इनको पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त घायल, सरकारी पिस्टल बरामद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्त मंजीत उर्फ काला को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पहले एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उपचार के बहाने उसने दरोगा शैलेन्द्र चौधरी को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे मंडावली बागर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर चौराहा चौकी पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे खासकर नानपारा की ओर से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 जाम के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है 👉 कई जगहों पर लंबी दूरी तक गाड़ियों की लाइन देखी जा रही है 📍 स्थानीय प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया जाए।1
- सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल बाराबंकी जनपद के थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवा सीवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब महमूदाबाद निवासी कपिल गुप्ता अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लखनऊ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, कपिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता अपनी माताजी, बहन और डेढ़ साल के भांजे के साथ बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कपिल गुप्ता की माताजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कपिल, उनकी बहन रीना और छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।1
- UP: गोंडा में सर्राफा व्यापारी समर कसौधन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और ज्वेलरी का भरा बैग लूट कर ले गए1
- संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुंदर नगर हेतमापुर निवासी दिनेश (55) अपने भाई राम सुचित (50), जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर के रहने वाले हैं, के साथ एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। दशरथपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों भाई सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि दिनेश के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें अत्यधिक रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर शामिल हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राम सुचित को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।1
- Post by Anoop singh1
- . #amalive #आदर्श_मीडिया_एसोसिएशन #trending #akhileshyadav #samajwadipartyofficial1
- इंसानों से ज्यादा बढ़ रही बंदरों की जनसंख्या ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक बढ़ती बंदरों की जनसंख्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वन विभाग की तरफ से इनको पकड़ने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ब्यूरो चीफ रामानंद सागर2