ओबरी-छानी मंगरी सड़क की NOC जल्द, बेणेश्वर पहुंचे वन मंत्री ने सागवाडा विधायक डेचा को दिया आश्वासन बेणेश्वर धाम पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा, चोपड़ों की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पहुँचकर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने यहाँ भगवान निष्कलंक मंदिर और शिव मंदिर में विशेष मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली, अच्छी वर्षा तथा हरित विकास की कामना की। इस दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री शर्मा ने धाम परिसर स्थित म्यूजियम का अवलोकन कर मावजी महाराज के ऐतिहासिक चोपड़ों के बारे में जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। दौरे के दौरान वन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़क निर्माण की बाधा होगी दूर, NOC के लिए प्रक्रिया तेज दौरे के दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्या की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने ओबरी से छानी मंगरी तक डामर सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है और वे लंबे समय से विधानसभा सहित विभिन्न स्तरों पर इसके लिए प्रयासरत हैं। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि विभाग इस विषय पर गंभीर है। उन्होंने बताया कि सड़क की एनओसी संबंधी पत्रावली भारत सरकार को भेजी जा चुकी है और वहां से स्वीकृति प्राप्त होते ही शीघ्र ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, समाजसेवी अशोक पटेल, भोपाल सिंह पवार, चंदन सिंह चौहान, नटवरलाल पटेल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ओबरी-छानी मंगरी सड़क की NOC जल्द, बेणेश्वर पहुंचे वन मंत्री ने सागवाडा विधायक डेचा को दिया आश्वासन बेणेश्वर धाम पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा, चोपड़ों की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पहुँचकर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने यहाँ भगवान निष्कलंक मंदिर और शिव मंदिर में विशेष मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली, अच्छी वर्षा तथा हरित विकास की कामना की। इस दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री शर्मा ने धाम परिसर स्थित म्यूजियम का अवलोकन कर मावजी महाराज के ऐतिहासिक चोपड़ों के बारे में जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। दौरे के दौरान वन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़क निर्माण की बाधा होगी दूर, NOC के लिए प्रक्रिया तेज दौरे के दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्या की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने ओबरी से छानी मंगरी तक डामर सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है और वे लंबे समय से विधानसभा सहित विभिन्न स्तरों पर इसके लिए प्रयासरत हैं। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि विभाग इस विषय पर गंभीर है। उन्होंने बताया कि सड़क की एनओसी संबंधी पत्रावली भारत सरकार को भेजी जा चुकी है और वहां से स्वीकृति प्राप्त होते ही शीघ्र ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, समाजसेवी अशोक पटेल, भोपाल सिंह पवार, चंदन सिंह चौहान, नटवरलाल पटेल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- ओबरी-छानी मंगरी सड़क की NOC जल्द, बेणेश्वर पहुंचे वन मंत्री ने सागवाडा विधायक डेचा को दिया आश्वासन बेणेश्वर धाम पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा, चोपड़ों की जानकारी ली और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पहुँचकर पूजा-अर्चना की। मंत्री ने यहाँ भगवान निष्कलंक मंदिर और शिव मंदिर में विशेष मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली, अच्छी वर्षा तथा हरित विकास की कामना की। इस दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री शर्मा ने धाम परिसर स्थित म्यूजियम का अवलोकन कर मावजी महाराज के ऐतिहासिक चोपड़ों के बारे में जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। दौरे के दौरान वन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़क निर्माण की बाधा होगी दूर, NOC के लिए प्रक्रिया तेज दौरे के दौरान विधायक शंकरलाल डेचा ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्या की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने ओबरी से छानी मंगरी तक डामर सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है और वे लंबे समय से विधानसभा सहित विभिन्न स्तरों पर इसके लिए प्रयासरत हैं। इस पर मंत्री संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि विभाग इस विषय पर गंभीर है। उन्होंने बताया कि सड़क की एनओसी संबंधी पत्रावली भारत सरकार को भेजी जा चुकी है और वहां से स्वीकृति प्राप्त होते ही शीघ्र ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, समाजसेवी अशोक पटेल, भोपाल सिंह पवार, चंदन सिंह चौहान, नटवरलाल पटेल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम का दौरा किया। उन्होंने मंदिर में देवदर्शन किए और परिसर में पौधरोपण करते हुए आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।1
- ग्रामीण रथ अभियान पहुंचा सीमलवाड़ा ब्लॉक के गांवों में, योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान सीमलवाड़ा। राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ग्रामीण रथ अभियान (2026) के तहत बुधवार को चौरासी विधानसभा क्षेत्र के सीमलवाड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरपेड़ा, उपला रास्ता, मांडली, गड़ा कोकल, झलाप और पीठ में ग्रामीण रथ पहुंचा। इस दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत कृषि, पशुपालन, सिंचाई, सामाजिक सुरक्षा सहित 13 से अधिक विभागों की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन से आय बढ़ाने के उपायों तथा सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मांडली में हुआ प्रमुख कार्यक्रम ग्राम पंचायत मांडली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ें, ताकि कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण रथ अभियान पारदर्शी शासन व्यवस्था का प्रतीक है, जहां ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कड़ी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ने का आह्वान किया। झलाप में निवर्तमान प्रधान का संबोधन झलाप में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान कारी लाल ननोमा ने कहा कि ग्रामीण रथ अभियान गांवों के विकास को नई दिशा देने वाला प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को भी सीधे सुना जा रहा है और उनका समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य “विकसित राजस्थान 2047” के लक्ष्य को साकार करना है। इसके तहत एलईडी वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो माध्यम से दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को सरल भाषा में योजनाओं की समझ मिल सके। साथ ही मौके पर ही पंजीयन और पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार भूमल चौहान, अतिरिक्त विकास अधिकारी मान शंकर कटारा एवं कृषि अधिकारी जयदीप सिंह चौहान, सहायक निदेशक कृषि गोविंद सिंह , सहायक कृषि अधिकारी श रमेश पाटीदार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, अरविंद कुमार विधुत विभाग जेईएन, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वर लाल कलाल, पृथ्वीराज सिंह चौहान वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक झलाप, ललिता कुमारी डामोर वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक लिखी बड़ी, सोहनलाल डामोर, पटवारी कुसुम कटारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्रों पर अनुदान, पीएम कुसुम योजना, ड्रिप सिंचाई एवं पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग ने डेयरी विकास, पशु बीमा एवं पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन, स्वास्थ्य बीमा एवं आवास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापत, मंडल महामंत्री प्रवीण पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण लाल, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, कुंदन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीण रथ अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल प्रभावी साबित हो रही है।1
- खेड़ा सामोर में शोक की लहरः 94 वर्षीय मणिलाल जी का निधन, बेटियों ने बेटे बनकर दी अंतिम विदाई आसपुर खेड़ा सामोर में शोक की लहरः 94 वर्षीय मणिलाल जी का निधन, बेटियों ने बेटे बनकर दी अंतिम विदाई आसपुर (डूंगरपुर), 5 मई। जिले के खेड़ा सामोर गांव में 94 वर्षीय मणिलाल जी स्तन जी सेवक के निधन से शोक की लहर छा गई। रविवार, 3 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से गांव और समाज ने एक ऐसे व्यक्तित्व को राखो दिया, जिसने जीवनभर संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। संघर्षों से भरा रहा जीवन मणिलाल जी का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा। उन्होंने अपनी पांचों बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर सभी की शादियां करवाई। लेकिन किस्मत ने बड़ा आधात तब दिया, जब उनके इकलौते पुत्र का विवाह के महज छह माह बाद ही 24 वर्ष की आयु में असामयिक निधन हो गया। इस दुखने परिवार को इक्झोर दिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। समाज सेवा में निभाई अहम भूमिका मणिलाल जी ने समाज के हित में कई सराहनीय कार्य किए और सुधारक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके योगदान के कारण समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज उनके अंतिम संस्कार के समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब उनकी पांचों बेटियों ने बेटे का दायित्व निभाते हुए कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस घटना ने समाज में एक मजबूत संदेश भी दिया। गांव में पसरा मातम उनके निधन से पूरे खेड़ा सामोर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना1
- *जयपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। हरमाड़ा घाटी में आज सुबह करीब 8:45 बजे एक बोलेरो बस को ओवरटेक करने के दौरान अन*1
- राजस्थान के कुशलगढ़ में एक अनाज व्यापारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी हुई। बदमाशों ने 80 किलो चांदी और 25 तोला सोने के जेवर चुराए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है और विशेष टीम गठित की है।1
- आसपुर में भाजपा मंडलों की बैठक, पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन सशक्तिकरण पर जोर पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने दिया जीत का मंत्र, कहा - संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं, काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की होगी छुट्टी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संगठन सशक्तिकरण और आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीति को लेकर बुधवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा एवं जिला महामंत्री सुरमाल परमार के नेतृत्व में देवसोमनाथ, मांडवीया, आसपुर, बेणेश्वर, आशापुरा और पूंजपुर मंडलों में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाना और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना था। बैठकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने संगठन में अनुशासन और सक्रियता पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में निष्क्रियता के लिए कोई स्थान नहीं है और जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अपेक्षित परिणाम न मिलने पर उनकी जगह निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके आत्मसम्मान और मनोबल की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही धरातल पर नजर आएंगे। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने सत्ता से ऊपर संगठन को बताते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही प्रभावी सरकार की नींव होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिश्रम और निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता जितना पसीना बहाएगा, पार्टी उसे उतने ही बेहतर अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास को भाजपा का मुख्य लक्ष्य बताया। वहीं, जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनाने और अधिक से अधिक भाजपा समर्थित सरपंच निर्वाचित कराने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सामने रखा। बैठकों के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कतीसौर निवासी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू बापू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।1
- डूंगरपुर जिले में वन विभाग द्वारा करवाई गई वन्यजीव गणना के आंकड़े जारी हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में लेपर्ड और लोमड़ी की संख्या बढ़ी है, जहाँ 36 लेपर्ड और 71 लोमड़ी दिखीं। हालांकि, मोर सहित अन्य वन्यजीवों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।1
- आसपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों की बैठक आयोजित, संगठन सशक्तिकरण व पंचायत चुनाव रणनीति पर मंथन सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक माह मंडल स्तर पर बैठक सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत बुधवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकें जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा एवं जिला महामंत्री सुरमाल परमार के नेतृत्व में देवसोमनाथ, मांडवीया, आसपुर, बेणेश्वर, आशापुरा और पूंजपुर मंडलों में संपन्न हुईं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की रीति-नीति कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान और समर्पण पर आधारित है। पार्टी किसी भी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं देगी और उनके सम्मान को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिनके परिणाम शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में निष्क्रियता के लिए कोई स्थान नहीं है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को अंतिम अवसर दिया जा रहा है, इसके बाद भी अपेक्षित कार्य नहीं करने पर उनकी जगह सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण संगठन होता है। संगठन जितना मजबूत होगा, सरकार उतनी ही प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान पर नजर रखे हुए है। जो जितना अधिक परिश्रम और निष्ठा से कार्य करेगा, उसे संगठन में आगे बढ़ने के अवसर भी उतने ही अधिक मिलेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास भाजपा का प्रमुख लक्ष्य है। जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसकी मजबूत जमीनी संरचना है, जिसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। बैठकों में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनाने और अधिक से अधिक भाजपा समर्थित सरपंच निर्वाचित कराने का लक्ष्य रखा गया। इस दौरान देवसोमनाथ मंडल अध्यक्ष किरण पंड्या, मांडवीया मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, आसपुर मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह राठौड़, बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश सेवक, आशापुरा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह तथा पूंजपुर मंडल अध्यक्ष रामजी पाटीदार सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कतीसौर निवासी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह उर्फ गज्जू बापू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।2