logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकरनगर में लोकसभा कार्रवाई... "वन नेशन - वन इलेक्शन" पर तीखी बहस - युवाओं ने दिखाया दम अंबेडकर नगर के जिला पंचायत सभागार में परिवर्तन फाउंडेशन ने हु - ब - हु लोक सभा सदन की कार्रवाई युवाओं के बीच तीखी बहस के साथ हुई मुद्दा था वन नेशन वन इलेक्शन ।

23 hrs ago
user_ABN News Plus
ABN News Plus
पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
23 hrs ago

अंबेडकरनगर में लोकसभा कार्रवाई... "वन नेशन - वन इलेक्शन" पर तीखी बहस - युवाओं ने दिखाया दम अंबेडकर नगर के जिला पंचायत सभागार में परिवर्तन फाउंडेशन ने हु - ब - हु लोक सभा सदन की कार्रवाई युवाओं के बीच तीखी बहस के साथ हुई मुद्दा था वन नेशन वन इलेक्शन ।

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क जनपद अम्बेडकरनगर में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। #अम्बेडकरनगर #घाघरा_नदी #बाढ़_अलर्ट #जिला_प्रशासन #BreakingNews #AmbedkarNagar
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बेडकरनगर

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क
जनपद अम्बेडकरनगर में घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
🌊 बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
#अम्बेडकरनगर #घाघरा_नदी #बाढ़_अलर्ट #जिला_प्रशासन #BreakingNews #AmbedkarNagar
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    10 hrs ago
  • कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत परिवार मे मचा कोहराम जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत
परिवार मे मचा कोहराम 
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोची गांव में आधी रात को कच्चा मकान गिरने से 29 वर्षीय महिला की हुई मौत, सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमदेवा गांव के पास कोची गांव में अचानक आधी रात को एक कच्चा मकान गिरा जिसके दौरान चपेट में आने से एक 29 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई वहीं बच्चे भी चपेट में आ गए थे और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्रीय विधायक ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया
    1
    कोची गांव में आधी रात को कच्चा मकान गिरने से 29 वर्षीय महिला की हुई मौत, 
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमदेवा  गांव के पास कोची गांव में अचानक आधी रात को एक कच्चा मकान गिरा जिसके दौरान चपेट में आने से एक 29 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई वहीं बच्चे भी चपेट में आ गए थे और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू सहित स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्रीय विधायक ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री myogiadityanath
    1
    2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री 
@myogiadityanath
2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और बहुत ही धमाकेदार तरीके से बनेगी: मुख्यमंत्री श्री 
myogiadityanath
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी। सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    1
    आजमगढ़ : छात्रों को हिरासत में लेने के विरोध में एसएसपी से मिले सपाई, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
आजमगढ़। एक सितंबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा से जुड़े 15 युवाओं को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली के लॉकअप में रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा अभद्रता व मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सोमवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि आरएसएस के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार द्वारा किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने सात घंटे तक लॉकअप में रखा। पानी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि रिहाई के बाद सीओ सिटी ने छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर राजनीति से दूर रहने की धमकी दी।
सपाइयों ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संवैधानिक अधिकार हैं। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में बढ़ते अपराध, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने, थानों-तहसीलों में कथित धन उगाही और दबंगों के प्रभाव में कार्रवाई होने के आरोप भी लगाए। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा धरना-प्रदर्शन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. संग्राम यादव, कमलाकांत राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, ओमप्रकाश राय, शिवसागर यादव और हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य नेता शामिल रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🙏 मानवता की मिसाल ❤️ | मृत बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार 🙏 📍 अम्बेडकरनगर | आलापुर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर निवासी बलराम सोनी के नेतृत्व में इंसानियत और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली। 🐒 एक बंदर की मृत्यु के बाद बलराम सोनी के साथ सचिन सोनी, विशाल मद्धेशिया, रामू गौड़ एवं जगदीश प्रसाद सोनी ने मृत बंदर को सम्मानपूर्वक चहोड़ा घाट ले जाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। ❤️ जीव-जंतुओं के प्रति दया और सम्मान ही सच्ची मानवता की पहचान है। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। 🙏 आप भी इस नेक पहल को सलाम करें। ❤️🙏 #मानवता_की_मिसाल #अम्बेडकरनगर #आलापुर #बहिंगवा_जोगीपुर #चहोड़ा_घाट #बलराम_सोनी #मानवता #जीव_जंतुओं_के_प्रति_दया #इंसानियत
    1
    🙏 मानवता की मिसाल ❤️ | मृत बंदर का विधि-विधान से अंतिम संस्कार 🙏

📍 अम्बेडकरनगर | आलापुर

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर निवासी बलराम सोनी के नेतृत्व में इंसानियत और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली।

🐒 एक बंदर की मृत्यु के बाद बलराम सोनी के साथ सचिन सोनी, विशाल मद्धेशिया, रामू गौड़ एवं जगदीश प्रसाद सोनी ने मृत बंदर को सम्मानपूर्वक चहोड़ा घाट ले जाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।

❤️ जीव-जंतुओं के प्रति दया और सम्मान ही सच्ची मानवता की पहचान है।

इस मानवीय पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। 🙏

आप भी इस नेक पहल को सलाम करें। ❤️🙏

#मानवता_की_मिसाल #अम्बेडकरनगर #आलापुर #बहिंगवा_जोगीपुर #चहोड़ा_घाट #बलराम_सोनी #मानवता #जीव_जंतुओं_के_प्रति_दया #इंसानियत
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    15 hrs ago
  • *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल* *स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी - बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। - पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया। - बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। - किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। - बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है। इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है। महुली पुलिस का संदेश पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है। पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है। थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।
    2
    *कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की सराहनीय पहल*

*स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं और दी सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना महुली पुलिस द्वारा पुलिसिंग को जनसेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए आज दिनांक 07.09.2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। पुलिस टीम ने बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत कर उन्हें यह भरोसा दिलाया कि किसी भी परेशानी, भय, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है।
बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
- बच्चों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।
- पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध सहायता कार्यक्रमों के संबंध में जागरूक किया गया।
- बच्चों को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।
- किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
- बच्चों को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की गई।
पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी
कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल पुलिस को जनता के बीच पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस उनकी अपनी है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सदैव तत्पर है।
पुलिस जब किसी बच्चे के पास सिर्फ पूछताछ के लिए नहीं, बल्कि उसका हालचाल पूछने और उसकी परेशानी सुनने के लिए पहुंचती है, तो वर्दी का भय विश्वास में बदलता है और पुलिस-जनता के बीच की दूरी कम होती है।
इस पहल से बच्चों एवं स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना सुरक्षा का एहसास कराने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में आत्मबल और विश्वास भी बढ़ाता है।
महुली पुलिस का संदेश
पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नाम नहीं है।
पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है—किसी की परेशानी सुनना, किसी डरे हुए व्यक्ति को भरोसा देना और किसी बच्चे को यह एहसास कराना कि वह अकेला नहीं है।
थाना महुली पुलिस का प्रयास है कि कानून का पालन कराने के साथ-साथ संवेदनशील संवाद, सहयोग और विश्वास को भी पुलिसिंग का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।
एक सुरक्षित समाज केवल पुलिस की सक्रियता से नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास एवं सहयोग से बनता है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • *लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द* लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    *लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द*
लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔 हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।
    1
    “दिल्ली के सत्यानिकेतन में दर्दनाक हादसा 💔
हॉस्टल की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत और 6 घायल।
    user_Sarvakam Singh Yadav
    Sarvakam Singh Yadav
    Marketing Executive खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.