सिंगाही खीरी। मदरसा अंजुमन इस्लामियां में रात को ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सिंगाही खीरी। मदरसा अंजुमन इस्लामियां में रात को ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कस्बे की सभी मस्जिदों के इमाम व पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंजुमन कमेटी के सिकरेट्री जैनुल हसन ने बताया कि चांद देखने के बाद सुबह 9 बजे ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शोएब के द्वारा अदा कराई जाएगी। साथ ही जामा मस्जिद में 8 बजे हाफ़िज़ अल्वी ईद की नमाज अदा कराएंगे। भरौड़ा की नूरी मस्जिद में 8 30 पर हाफ़िज़ फारुख खां ईद की नमाज मुक़म्म करायेंगे। कमेटी के सदर तजम्मुल खान ने कहा कि ईद फितर भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें। प्रशासन से शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा को चुस्त बनाने के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाकर पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान ख़दीजा मस्जिद के इमाम मौलाना इरफ़ान आयशा मस्जिद के इमाम, मो0 तौहीद मौलाना इमामत हुसैन, मो0 सफीक, मो0 राशिद, मो0 शरीफ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सिंगाही खीरी। मदरसा अंजुमन इस्लामियां में रात को ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सिंगाही खीरी। मदरसा अंजुमन इस्लामियां में रात को ईद उल फितर की नमाज को लेकर अंजुमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कस्बे की सभी मस्जिदों के इमाम व पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंजुमन कमेटी के सिकरेट्री जैनुल हसन ने बताया कि चांद देखने के बाद सुबह 9 बजे ईदगाह पर ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शोएब के द्वारा अदा कराई जाएगी। साथ ही जामा मस्जिद में 8 बजे हाफ़िज़ अल्वी ईद की नमाज अदा कराएंगे। भरौड़ा की नूरी मस्जिद में 8 30 पर हाफ़िज़ फारुख खां ईद की नमाज मुक़म्म करायेंगे। कमेटी के सदर तजम्मुल खान ने कहा कि ईद फितर भाईचारे का प्रतीक है, इसे मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या वीडियो को न तो शेयर करें और न ही उस पर विश्वास करें। प्रशासन से शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए सुरक्षा को चुस्त बनाने के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाकर पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान ख़दीजा मस्जिद के इमाम मौलाना इरफ़ान आयशा मस्जिद के इमाम, मो0 तौहीद मौलाना इमामत हुसैन, मो0 सफीक, मो0 राशिद, मो0 शरीफ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़। तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्रकार के साथ मारपीट की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खिलाने का अवैध काम कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग लड़कों को जुआ खेलने से मना किया गया, जिस बात से जुआ खिलाने वाले लोग भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने पत्रकार दिनेश आचार्य पर हमला कर दिया और उनके साथ बेल्ट से मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं और यदि उन्हीं पर हमला होगा तो यह बेहद चिंता की बात है। स्थानीय पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। कैमरा मैन के साथ, यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ के लिए इन लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए1
- रमजान के पाक महीने में अलविदा की नमाज़ के बाद पलिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अपने आवास पर पीडीए के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को ईद के मद्देनज़र नए सूट, सेवईं, चीनी और अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। रेहान खान ने कहा कि रमजान का महीना जरूरतमंदों की मदद और भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस टीम ने अभियान के दौरान नगर के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी विशाल पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील रावत, अमन राय एवं अनुज कुमार शामिल रहे।1
- लखीमपुर खीरी रमजान के मुकद्दस महीने में जहाँ इबादत का दौर जारी है, वहीं लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा में गंगा-जमुनी तहजीब का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि समाज को एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के भारी संख्या में जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रेहान खान ने आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए सभी को ईद का विशेष तोहफा भेंट किया। खास बात यह रही कि इस आयोजन में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी शामिल हुए। रेहान खान ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी का स्वागत किया और उपहार वितरित किए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रेहान खान ने कहा कि त्यौहार खुशियाँ बांटने का नाम है और जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होते हैं, तभी असली ईद मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पीडीए का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। स्थानीय लोगों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक बड़ी मिसाल करार दिया है।1
- Post by Rida2
- पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर भू-माफियाओं का कब्जा: जल निकासी की पुलिया पाटकर की जा रही अवैध प्लाटिंग लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला पलिया कलां पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर स्थित मझगई ग्राम पंचायत के वनघुसरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का धंधा चरम पर है। भू-माफियाओं ने निजी मुनाफे के चक्कर में जल निकासी के लिए बनी सरकारी पुलिया को मिट्टी डालकर पाट दिया है, जिससे क्षेत्र में जलभराव का गंभीर संकट पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस पूरी घटना पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। पुलिया बंद होने से जलभराव का खतरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे के किनारे स्थित इस नाले और पुलिया को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया गया है ताकि अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी का मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आगामी बरसात के मौसम में भारी तबाही की आशंका है। यदि समय रहते इसे नहीं खोला गया, तो न केवल आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद होंगी, बल्कि स्टेट हाईवे की सड़क को भी गंभीर क्षति पहुँच सकती है। अधिकारियों की भूमिका पर सवाल स्टेट हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के किनारे दिन-दहाड़े हो रहे इस अवैध निर्माण कार्य की जानकारी होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारियों का मूकदर्शक बने रहना कई सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत की जमीन पर भी दबंग भूमि माफिया का है कब्जा विभागीय अधिकारियों और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के बिना इतना बड़ा अतिक्रमण संभव नहीं है। किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष इस क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाकर पुलिया को बहाल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- *इस वक्त की बड़ी खबर* लखीमपुर खीरी। पहाड़ापुर सवारन एक घर मे लकड़ी वाले चूल्हे पर खाना बनातें वक्त लगी आग घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुवा राख घरवाले परिजनों का रो-रोकर हुवा बुरा हाल1
- शाहजहांपुर जिले की खुटार ब्लॉक के ग्राम सिमरई में आज तक विकास की गंगा नहीं बह सकी। गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आ चुके हैं और वर्तमान प्रधान का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन पूरे कार्यकाल में गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके। गांव की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। नालियों का निर्माण न होने के कारण गांव का गंदा पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी फैल जाती है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और गंदगी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अब पंचायत चुनाव नजदीक आने पर ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि नई पंचायत बनने के बाद गांव के विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा और वर्षों से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।1
- BREAKING NEWS: गैस किल्लत के 'खौफ' के बीच नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा धमाका! क्या वाकई खाली हो रहे हैं चूल्हे? देखिए ग्राउंड जीरो से संजय कुमार राठौर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर, नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी लोकेशन: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश एंकर लखीमपुर खीरी: पूरे देश में इस वक्त हाहाकार मचा है! अफवाहों का बाजार गर्म है और खबर उड़ रही है कि गैस सिलेंडर खत्म हो गए हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही बेचारी महिलाएं चूल्हा छोड़कर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ी होने को मजबूर हैं। दावा किया जा रहा है कि गैस बुकिंग के नंबर 'डेड' हो चुके हैं और हेल्पलाइन सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। लेकिन क्या यह हकीकत है या कोई बड़ी साजिश? इन्हीं सुलगते सवालों का जवाब ढूंढने के लिए नेशनल न्यूज़ लाइव की मीडिया टीम ने 'जीरो ग्राउंड' पर एक हाई-प्रोफाइल पड़ताल शुरू की। हमारे ब्यूरो संजय कुमार राठौर (लखीमपुर खीरी) ने सीधे उस 'हॉटस्पॉट' पर दस्तक दी, जहां से अफवाहों का धुआं उठ रहा था। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता के साथ 'वन टू वन' तीखी बातचीत! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी स्थित शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता को जब संजय कुमार राठौर ने सवालों के घेरे में लिया, तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। देशव्यापी किल्लत और बुकिंग सिस्टम फेल होने के दावों पर सौरभ गुप्ता ने दो-टूक जवाब देते हुए सारी अफवाहों की हवा निकाल दी। एजेंसी मालिक सौरभ गुप्ता ने कैमरे पर दहाड़ते हुए कहा: > "गैस की कोई किल्लत नहीं है! यह सब कोरी अफवाहें हैं। हमारे पास गैस का ऐसा भंडार (Stock) है कि किसी का चूल्हा बुझने नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं को डरने या घबराने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है।" > अफवाहों का पर्दाफाश: क्या वाकई लाइन में लग रही हैं औरतें? संजय कुमार राठौर ने जब मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं की नब्ज टटोली, तो तस्वीर कुछ और ही निकली। जिन लाइनों और किल्लत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, ग्राउंड जीरो पर उनकी असलियत कुछ और ही थी। उपभोक्ताओं ने मुस्कुराते हुए कैमरे पर कुबूल किया कि: "गैस सिलेंडर तो आराम से मिल रहा है! कोई समस्या नहीं है, बस बाहर लोग डर फैला रहे हैं।" सावधान! अफवाह फैलाने वालों पर तीखा वार शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता ने नेशनल न्यूज़ लाइव के माध्यम से जनता को आगाह किया है। उन्होंने अपील की है कि: * डर के मारे बुकिंग न करें: केवल वही लोग आएं जिन्हें सच में जरूरत है। बेवजह भीड़ बढ़ाकर अव्यवस्था न फैलाएं। * फेक न्यूज से बचें: हेल्पलाइन नंबर और बुकिंग सेवाएं चालू हैं, बस पैनिक (Panic) के कारण सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। * अफवाहबाजों को जवाब: एजेंसी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और गैस की सप्लाई चेन फौलाद की तरह मजबूत है। नेशनल न्यूज़ लाइव का बड़ा खुलासा हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया है कि देश में गैस की कमी नहीं, बल्कि 'अफवाहों का तूफान' ज्यादा खतरनाक है। लखीमपुर खीरी की शक्ति गैस एजेंसी ने यह साबित कर दिया है कि यदि उपभोक्ता धैर्य रखें, तो सिलेंडर आपके दरवाजे तक पहुंचेगा। संजय कुमार राठौर की इस जांबाज रिपोर्टिंग ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है जो जनता को डराकर माहौल बिगाड़ना चाहते थे। वाइट शक्ति गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता वाइट उपभोक्ताओं की4