वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, सोवाबाबू चौक पर सोनिया गांधी का पुतला फूंका बेतिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से निकाला गया कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोवाबाबू चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए सोवाबाबू चौक का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं नेता किशन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर वंदे मातरम् के प्रति सम्मान नहीं दिखाए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है। इसके कथित अपमान के विरोध में ही भाजपा युवा मोर्चा ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। सोवाबाबू चौक पर पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती रही। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् के सम्मान के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

- वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, सोवाबाबू चौक पर सोनिया गांधी का पुतला फूंका बेतिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से निकाला गया कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोवाबाबू चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सोनिया गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए सोवाबाबू चौक का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं नेता किशन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर वंदे मातरम् के प्रति सम्मान नहीं दिखाए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा प्रतीक है। इसके कथित अपमान के विरोध में ही भाजपा युवा मोर्चा ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया है। सोवाबाबू चौक पर पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती रही। भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वंदे मातरम् के सम्मान के मुद्दे पर उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।1
- श्रावण मास में पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन ।। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को पावर हाउस कैंपस, बेतिया में भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से पावन रुद्राभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी के भाजीजा एवं भाजपा बिहार के प्रदेश सह संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ राहुल कुमार के द्वारा किया गया। राहुल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राहुल कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने मुख्य आचार्य के सानिध्य में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन संपन्न किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पूजन के पश्चात बाबा भोलेनाथ की भक्ति प्रस्तुति संदीप तिवारी मृदुल एवं उनकी टीम द्वारा की गई। भक्ति गीतों की प्रस्तुति सुनकर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल झा, अनिल वर्मा एवं डॉ. सुशील चौधरी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बेतिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।4
- Virat Kohli se Bhartiya Khiladi the Jo 26 January aur 15 August ko Sanjiv 15 August ko1
- महावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन सख्त, बिना अनुमति जुलूस पर रोक और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNewsमहावीर मेला को लेकर सुगौली में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति समिति की बैठक में मेला और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक रहेगी और जुलूस में DJ के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह वाली पोस्ट शेयर करने से बचने की अपील की गई है। देखिए पूरी खबर सिर्फ KSR Bihar News पर। #KSRBiharNews #MahavirMela #Sugauli #MotihariNews #BiharNews #EastChamparan #BiharPolice #BreakingNews1
- पूरे सुगौली में मना देश की आजादी का जश्न। तिरंगा झंडा से पटा कार्यालय,प्रतिष्ठान,घर, व्यवसायिक स्थल और वाहन।1
- 15 agust ke awasar pe.... .........................tuh ghd2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर ** *तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई एक की मौत दो लोग गंभीर*1
- धुमनगर 32RD पुल पर फिर हादसा, नहर में छलांग लगाने के बाद 22 वर्षीय युवक लापता नौतन प्रखंड के धुमनगर बड़ा नहर 32RD पुल के समीप एक सप्ताह के अंदर नहर में डूबने की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में चिंता और दहशत का माहौल है। तीन दिन पहले इसी नहर में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हुई थी। लोग उस घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को एक और युवक ने नहर में छलांग लगा दी और उसके बाद से लापता है। लापता युवक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर अंसारी टोला निवासी हसमुल्लाह खान के 22 वर्षीय पुत्र मासूम खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम खान नहर के समीप पहुंचा और अचानक पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह पानी में दिखाई नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर से भी युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, मासूम की बूढ़ी मां घर पर रहती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य विदेश में रहते हैं। बेटे के लापता होने की खबर के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इधर, सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर नहर में लापता युवक की तलाश में खोज अभियान चला रही है। एक ही सप्ताह के अंदर धुमनगर बड़ा नहर में डूबने की दो घटनाओं ने नहर के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से नहर के खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।1