logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

10th में हिबा हसन ने 96 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया बैतूल का गौरव बैतूल।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैतूल निवासी हिबा सैयद हसन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हिबा आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की छात्रा थी जिसके बाद उनके द्वारा अपनी शिक्षा बाल भवन स्कूल भोपाल से प्राप्त की जा रही है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिबा के पिता ताबिश हसन ने बताया कि हिबा की इस कामयाबी के पीछे उसकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति उसकी लगन है। हिबा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

1 day ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
1 day ago
b94e2341-be79-414b-90e0-4c7a782a24f6

10th में हिबा हसन ने 96 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया बैतूल का गौरव बैतूल।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में बैतूल निवासी हिबा सैयद हसन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। हिबा आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की छात्रा थी जिसके बाद उनके द्वारा अपनी शिक्षा बाल भवन स्कूल भोपाल से प्राप्त की जा रही है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हिबा के पिता ताबिश हसन ने बताया कि हिबा की इस कामयाबी के पीछे उसकी मेहनत और पढ़ाई के प्रति उसकी लगन है। हिबा की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

More news from Betul and nearby areas
  • बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई। 🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए। 🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* *इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई।
🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए।
🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी
प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* 
*इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 day ago
  • आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।
    1
    आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया।
कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।
शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है। तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है। तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे। जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
    2
    आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें।
जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी।
इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है।
तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है।
तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे।
जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Sandeep waiker
    1
    Post by Sandeep waiker
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    25 min ago
  • पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।
    1
    पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है।
पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।
कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है।
उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम पंचायत उमरी के सचिव साहेबलाल गढेकर ने पांडोल में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुई अभद्रता को लेकर कुछ लोगों की शिकायत की है। सचिव ने शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन ग्राम सभा में कुछ महिला और पुरुषों ने मिलकर चल रही ग्राम सभा में व्यवधान उत्पन्न किया और सचिव के साथ गाली गलौज कर अपमानित किया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने संगठन के नेतृत्व में जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है फिलहाल मामले में उचित जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आएंगी
    1
    ग्राम पंचायत उमरी के सचिव साहेबलाल गढेकर ने पांडोल में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुई अभद्रता को लेकर कुछ लोगों की शिकायत की है। सचिव ने शिकायत में बताया कि  14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन ग्राम सभा में कुछ महिला और पुरुषों ने मिलकर चल रही ग्राम सभा में व्यवधान उत्पन्न किया और सचिव के साथ गाली गलौज कर अपमानित किया। वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने संगठन के नेतृत्व में जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है फिलहाल मामले में उचित जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आएंगी
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.