Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट बैतूल इंदौर फोरलेन पर हाई मास्क बंद यात्रियों को हो रही परेशानी देखे पूरी रिपोर्ट
Manohar agrval Agrawal
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट बैतूल इंदौर फोरलेन पर हाई मास्क बंद यात्रियों को हो रही परेशानी देखे पूरी रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।1
- भैंसदेही ग्राम खोमाई सरपंच पर पंप चालक से मारपीट व गालीगलौज का आरोप, ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा भैंसदेही भैसदेही चौकी जनोना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खोमाई में सरपंच मंगेश सरियाम पर पंप चालक सेशराव आखंड (कोरकू जाति, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम सुपाला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, सरपंच ने पंप से पानी छोड़ने को लेकर खोमाई बाजार चौक पर अंडे वाले की दुकान के पास सेशराव को गाली-गलौज दी और मारने की धमकी भी दी। इस घटना ने गांव में तनाव पैदा कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।शिकायतकर्ता सेशराव ने बताया कि वे पिछले करीब ढाई-तीन महीनों से ग्राम खोमाई के निर्देश पर रोजाना पंप से पानी छोड़ने का काम कर रहे हैं। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे वे खोमाई बाजार चौक पर थे, तभी सरपंच मंगेश सरियाम ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। सरपंच ने पूछा, "पंप से पानी छोड़ने का किसने कहा?" सेशराव ने सफाई दी कि जनपद पंचायत खोमाई के निर्देश पर ग्राम सुपाला में पंप से पानी छोड़ रहे हैं लेकिन सरपंच नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। ग्रामीणों के बीच मारपीट, सरपंच ने खुद को चोट पहुंचाई घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम खोमाई के पंच राजू, जगदीश सोलर, वासुदेव सहित ग्राम सुपाला के पंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने सरपंच से बातचीत की कोशिश की, लेकिन सरपंच कुर्सी से उठकर ग्राम पंचायत भवन ले गए और वहां ग्रामीणों से भिड़ गए। सरपंच ने ग्राम सुपाला के लोगों को निकल जाओ ऐसा कह कर जाने की मारने धमकी दी। झगड़े के दौरान सरपंच मंगेश सरियाम ने खुद अपने सिर पर प्रहार कर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव के लिए शागड़े, दिराजी, सोमाजी, झांगड़े, मनिराम पानो, आदि ने हस्तक्षेप किया। सरपंच ने कथित तौर पर कहा, "ग्राम सुपाला में पांच गली हैं, दशरत चौहान, रति नादिकर सेशराव ने शिकायत में मांग की है कि सरपंच के इस रवैये से ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने थाना भैंसदेही को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीण नाराज पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच का यह व्यवहार पानी की व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वरना आंदोलन की चेतावनी दी। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच विवादों को उजागर करती है।3
- सिवनी मालवा में कम मोहन यादव का दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन1
- पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।1
- न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।4
- सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रोड शो मार्ग तथा मंच स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा, कारकेड रूट, रोड शो मार्ग एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें विभिन्न थानों का बल, विशेष पुलिस इकाइयां एवं यातायात पुलिस शामिल रहेगी। कार्यक्रम स्थल, मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों की ब्रीफिंग जारी उन्होंने यह भी बताया कि उनके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार ब्रीफिंग की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट, जिम्मेदारियों एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रोड शो और सभा को लेकर विशेष योजना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है। रोड शो मार्ग पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का सिवनी मालवा दौरा सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।1
- खेडिसावलीगढ़ की रागिनी आहके2
- न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे जिला ब्यूरो बैतूल (न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश) डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।1
- पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।1