logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ बाजार निवासी मोहम्मद चांद के परिवार को कुछ लोगों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। आरोप है कि कबीर मार्केट स्थित उनकी दुकान पर आकर आरोपी गली को बंद कर देते हैं और पुरानी रंजिश को लेकर दबाव बनाते हैं। परिवार के अनुसार, पहले से चल रहे मारपीट के मामले सहित अन्य पुराने केस को वापस लेने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इस कारण पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। उन्हें हर समय किसी अनहोनी का डर सता रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वे बिना डर के अपना जीवन और व्यवसाय चला सकें।

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago

बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ बाजार निवासी मोहम्मद चांद के परिवार को कुछ लोगों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। आरोप है कि कबीर मार्केट स्थित उनकी दुकान पर आकर आरोपी गली को बंद कर देते हैं और पुरानी रंजिश को लेकर दबाव बनाते हैं। परिवार के अनुसार, पहले से चल रहे मारपीट के मामले सहित अन्य पुराने केस को वापस लेने के लिए उन्हें मजबूर किया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इस कारण पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। उन्हें हर समय किसी अनहोनी का डर सता रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वे बिना डर के अपना जीवन और व्यवसाय चला सकें।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by न्यूज 30 बिहार
    1
    Post by न्यूज 30 बिहार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    9 hrs ago
  • बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी।
पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। #महनार_आग #वैशाली_न्यूज #बिहार_समाचार #BreakingNews #FireIncident #WheatCropFire #FarmersLoss #बिजली_विभाग_लापरवाही #ShortCircuit #FireNews #IndianFarmers #CropDamage #EmergencyNews #ViralNews #GroundReport
    1
    वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
#महनार_आग
#वैशाली_न्यूज
#बिहार_समाचार
#BreakingNews
#FireIncident
#WheatCropFire
#FarmersLoss
#बिजली_विभाग_लापरवाही
#ShortCircuit
#FireNews
#IndianFarmers
#CropDamage
#EmergencyNews
#ViralNews
#GroundReport
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    17 min ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बघरा गांव में आज से श्री मद्भागवत कथा के अवसर पर कथा कमिटी ने किया घोषणा, कथा श्रवण के लिए आप सभी क्षेत्र वासियों को है आमंत्रित।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बघरा गांव में आज से श्री मद्भागवत कथा के अवसर पर कथा कमिटी ने किया घोषणा, कथा श्रवण के लिए आप सभी क्षेत्र वासियों को है आमंत्रित।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    32 min ago
  • समस्तीपुर के मुसरीघरारी नगर पंचायत वार्ड 4 मे लगी भीषण आग देर्जनों घर जलकर खाक
    1
    समस्तीपुर के मुसरीघरारी नगर पंचायत वार्ड 4 मे लगी भीषण आग देर्जनों घर जलकर खाक
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    1
    नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    7 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.