Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के थानाध्यक्ष नवनीत राय को रैली दियारा क्षेत्र में हथियार के बल पर फसल काटने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर नरेश महतो (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो देशी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसका सहयोगी सुधीर यादव (38 वर्ष) मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस संबंध में पंडारक थाना कांड संख्या 717/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
JMBNEWS

More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- Post by न्यूज 30 बिहार1
- बख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेरूआरी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 195/26, दिनांक 23 मार्च 2026 के तहत की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को अनुसंधान के दौरान मानवीय एवं तकनीकी आधार पर मिली जानकारी के आधार पर ग्राम गेरूआरी से एक अप्राथमिकी विधि-विरुद्ध बालक को उसके घर से निरुद्ध किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामानों की बरामदगी की गई। बरामद सामान में एक मोबाइल टैब, एक आरओ (पानी साफ करने की मशीन), एक साउंड सिस्टम, एक कसियो (वाद्ययंत्र), 13 स्टील की थालियां, एक प्लास्टिक का बर्तन तथा एक्साइड कंपनी की बड़ी बैटरी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले 28 मार्च को इसी कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता संजय यादव, निवासी गेरूआरी वार्ड संख्या 05, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर भी विद्यालय से चोरी की गई स्टील की थालियों की बरामदगी की गई थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद निरुद्ध विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शंभु कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक रिपु कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण आग ने दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। #SamastipurFire #MusriGharari #BiharNews #FireIncident #BreakingNews #AagKaKahar #SamastipurUpdate #BiharFire #LocalNews #FireBrigadeDelay #ViralNews #GroundReport #HindiNews #NewsUpdate #LiveNews1
- समस्तीपुर के मुसरीघरारी नगर पंचायत वार्ड 4 मे लगी भीषण आग देर्जनों घर जलकर खाक1
- नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!1
- Post by सौरभ कुमार2
- Post by JMBNEWS1