जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र निघासन की ब्रेकिंग न्यूज़ ✓राजकुमार जाटव जी की रिपोर्ट *योगी सरकार में खनन माफियों के हौसले बुलंद कोतवाली निघासन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा मिट्टी वा बालू खनन* *प्रशाशनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते खनन माफियाओ का बोलबाल दिन के उजाले में किया धरती का सीना चीरकर खनन किया जा रहा प्रशाशनिक अधिकारियाें की नही पड़ती नजर* *Rk जाटव जी की रिपोर्ट =================== *जनपद लखीमपुर खीरी* तहसील वा कोतवाली निघासन क्षेत्र में धड़ल्ले से दिन के उजाले में हो रहा अवैध खनन, जिम्मेदार अधिकारी मौन कुंभकर्ण की नींद में सो रहा प्रशासन जबकि निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन करने वाले माफियाओ की जानकारी होने पर भी प्रशाशनिक अधिकारी नहीं लगा पा रहे अंकुश संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का प्राप्त हो रहा अभय दान निघासन कोतवाली क्षेत्र रकेहटी ग्राम पंचायत कसावल के, बीच रोड पर होकर निकल रही खनन माफियाओं की ट्रेक्टर ट्रालियां अवैध खनन, दिन के उजालो में ट्रैक्टर ट्रालियां चलाकर धरती का सीना चीरकर कर रहे अवैध खनन खनन माफियाओं के काफी हौसलें बुलंद,आखिरकार किसके आदेश से किया जा रहा है अवैध खनन,खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो रही निघासन कोतवाली पुलिस दिन दोगुनी रात चौगुनी कर रहे अवैध खनन माफिया इससे साफ जाहिर. होता है खनन करवाने में पुलिस प्रशाशन वा तहसील प्रशाशन की भी संलिपतता हो सकती है वरना इतनी मेहरबान प्रशाशन हो नही सकती जल्द ही खनन माफियाओ के नाम सोशल मीडिया पर हो सकते हैं उजागर.....!
जिला लखीमपुर खीरी क्षेत्र निघासन की ब्रेकिंग न्यूज़ ✓राजकुमार जाटव जी की रिपोर्ट *योगी सरकार में खनन माफियों के हौसले बुलंद कोतवाली निघासन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा मिट्टी वा बालू खनन* *प्रशाशनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते खनन माफियाओ का बोलबाल दिन के उजाले में किया धरती का सीना चीरकर खनन किया जा रहा प्रशाशनिक अधिकारियाें की नही पड़ती नजर* *Rk जाटव जी की रिपोर्ट =================== *जनपद लखीमपुर खीरी* तहसील वा कोतवाली निघासन क्षेत्र में धड़ल्ले से दिन के उजाले में हो रहा अवैध खनन, जिम्मेदार अधिकारी मौन कुंभकर्ण की नींद में सो रहा प्रशासन जबकि निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अवैध खनन करने वाले माफियाओ की जानकारी होने पर भी प्रशाशनिक अधिकारी नहीं लगा पा रहे अंकुश
संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का प्राप्त हो रहा अभय दान निघासन कोतवाली क्षेत्र रकेहटी ग्राम पंचायत कसावल के, बीच रोड पर होकर निकल रही खनन माफियाओं की ट्रेक्टर ट्रालियां अवैध खनन, दिन के उजालो में ट्रैक्टर ट्रालियां चलाकर धरती का सीना चीरकर कर रहे अवैध खनन खनन माफियाओं के काफी हौसलें बुलंद,आखिरकार किसके आदेश से किया जा रहा है अवैध खनन,खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो रही निघासन कोतवाली पुलिस दिन दोगुनी रात चौगुनी कर रहे अवैध खनन माफिया इससे साफ जाहिर. होता है खनन करवाने में पुलिस प्रशाशन वा तहसील प्रशाशन की भी संलिपतता हो सकती है वरना इतनी मेहरबान प्रशाशन हो नही सकती जल्द ही खनन माफियाओ के नाम सोशल मीडिया पर हो सकते हैं उजागर.....!
- *एसडीएम धौरहरा का अजब गजब कारनामा, गरीब किसान ने एसडीएम धौरहरा के साथ क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप,* *रसूखदारों के आगे बेबस एसडीएम धौरहरा, गरीब किसान की पुस्तैनी जमीन पर दिया फर्जी स्थगन आदेश,* *गरीब किसान अपनी पत्नी व बच्चों सहित पहुंचा जिलाधिकारी खीरी के दरबार, लगाई न्याय की गुहार* *एसडीएम ने फोन करके गरीब किसान को जमीन छोड़ने की दी नसीहत, पीड़ित का आरोप एसडीएम बोले विधायक के दबाव में स्थगन आदेश किया गया पारित, विधायक के पास जाने की दी सलाह,* *पीड़ित किसान के पास बैनामा, चकबंदी के कागज सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की आख्या मौजूद, फिर भी एसडीएम ने दे दिया स्थगन आदेश,* *गरीब किसान ने एसडीएम व विधायक की मिलीभगत से रसूखदारों पर जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप,* *तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का मामला।*1
- लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के SDM और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया हैं। किसानो ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की उनकी भूमि गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर उनका कब्जा है इस जमीन पर उन्होंने खेत में गन्ना की फसल बो रखी हैं। किसानो का आरोप है की गांव के सन्तोष शर्मा वीरेंद्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा धमका रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट मैरिज लॉन में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर (प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट पत्रकारों पर हमले कब तक? क्या यूँ ही खामोश रहेगा कलम का समाज? लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहाँ पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कहीं पत्रकारों के साथ अभद्रता की जा रही है, तो कहीं सच्चाई दिखाने की कीमत उन्हें धमकियों और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ रही है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है। यह सवाल उस कलम का है जो सच लिखती है, उस आवाज़ का है जो जनता की बात उठाती है, और उस लोकतंत्र का है जो सच पर टिका है। जब भी किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि सच बोलने की हिम्मत पर हमला होता है। अगर ऐसे मामलों पर पत्रकार समाज खामोश रहा, तो यह खामोशी ही आने वाले समय में और बड़े हमलों को जन्म दे सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता ऐसे ही बदनाम होती रहेगी? क्या सच्चाई की कलम यूँ ही कुचली जाती रहेगी? पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं होता, वह समाज की आँख और जनता की आवाज़ होता है। लेकिन जब उसी आवाज़ को डराने और दबाने की कोशिश होती है, तब पूरे समाज को जागने की जरूरत होती है। अब समय आ गया है कि पत्रकार अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर खड़े हों। क्योंकि अगर आज भी कलम के सिपाही नहीं जागे, तो सच्चाई की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो सकती है। यह सिर्फ पत्रकार का सवाल नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा का सवाल है। कैमरामैन के साथ यज्ञ राज मौर्य यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल1
- Post by Sanjay Kumar1
- *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा,1
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट लान में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर , रमेश जायसवाल,सुरेश जयसवाल,(प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- चंदन चौकी खीरी:- जिला लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत नेपाल मैत्री होली महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत पलिया की आम जनता और चंदन चौकी की स्थानीय जनता आरएसएस के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मंच संचालक रवि गुप्ता ने बड़ी गर्मजोशी के साथ मंच का संचालन किया कार्यक्रम में आए सभी नेपाल व भारत के अतिथियों को अयोध्या के श्री राम जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड (वरिष्ठ प्रचारक) के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नेपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारी को भारत नेपाल की रोटी बेटी के रिश्ते पर चर्चा की और सामाजिक समरसता पर चर्चा की अपने संबोधन के समापन में बताया कि नेपाल पहले से हिंदू राष्ट्र है उसको हिंदू राष्ट्र घोषित करने की आवश्यकता नहीं है भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किंतु वह हिंदू राष्ट्र ही है और हम यह चाहते हैं कि भारत नेपाल के बीच समरसता बनी रहे हमारे संबंध अच्छे हो और आपसी भाईचारे और मजबूत हूं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वरिष्ठ प्रचारक भारत नेपाल राष्ट्र उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के कुटुंब प्रमुख उपस्थित रहे साथ ही 39वीं वाहिनी के एसएसबी कमांडेंट राजेंद्र राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट, भाजपा नेता रवि गुप्ता, दिनेश मिश्रा मंडल करवा, गौरव सिंह खंडकारवा बिजुआ, धीरेंद्र सिंह खंडा सेवा शिक्षण प्रमुख, सुमित तिवारी खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राहुल तिवारी मंडल कारवां,बलजीत सिंह शहर जिला कार्यवाह, निरंजन लाल नगर संघ चालक, कृष्ण अवतार भाटी जिला संपर्क प्रमुख, मुकुट बिहारी जिला समरसता प्रमुख, संतराम गुप्ता खंड संचालक, सुनील कुमार निघासन सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य, संजीव सहखंड कार्यवाहक, शिवपाल सिंह सीमा जागरण मंच प्रमुख, आशुतोष कुमार एबीवीपी, धर्म जागरण प्रमुख संजय सिंह, नगर प्रचारक योगेंद्र, जिला प्रचारक शिव प्रकाश तथा नेपाल के मुख्य अतिथि हरिशंकर ठाकुर भारत नेपाल मैत्री संघ के सुदूर पश्चिम अध्यक्ष, श्रवण देउबा धनगढ़ी नेपाल पत्रकार महासंघ अध्यक्ष, हेमंत पौडेल पत्रकार, लक्ष्मण साउथ निर्माण व्यवसाई, शुभ ठाकुर इंडस्ट्रिलिस्ट, पदमराज जोशी धार्मिकअभियंता, त्रिलोक पांडे खिलाड़ी, योगेश बम खिलाड़ी, सुशील पत्रकार, जीवन बिष्ट पत्रकार, सुभाष पौडेल समाजसेवी, सुभाष अग्रवाल व्यवसाई ,प्रदीप विद्या केंद्रीय सदस्य भारत नेपाल मैत्री संघ, सुभाष शाही क्रिकेट अभियंता, योगेश बम विद्यार्थी नेता, हिकमत रावल बीबीसी लंदन नेपाल के मान्यता प्राप्त पत्रकार, ऋतुराज जोशी सीबी 24 के पत्रकार, रविंद्र परिहार प्रोग्राम डायरेक्टर होटल मैनेजमेंट, सुभाष शाही मैनेजिंग डायरेक्टर एसपीए कॉलेज एवं धनगढ़ी फापला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष,की मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम के समापन में फूलों की होली खेली गई होली के बाद सभी अतिथियों को भोजन करा विदाई दी गई।3