logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा,

15 hrs ago
user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा,

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • मिर्जापुर। जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने के कारण एक मासूम की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि करन नाम का बच्चा अचानक बीमार हो गया और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जिससे परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। परिजनों के मुताबिक, पहले बच्चे को गांव के मंदिर ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे रेबीज के गंभीर लक्षण बताते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे के दिव्यांग पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी कारण कुत्ते के काटने के बाद करन को पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं लग पाई और केवल दो इंजेक्शन ही लग सके। डॉक्टरों के अनुसार अब बच्चे के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी दे रही है कि कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा परिणाम जानलेवा हो सकते हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत और दुख का माहौल है।
    1
    मिर्जापुर।
जिले से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने के कारण एक मासूम की हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि करन नाम का बच्चा अचानक बीमार हो गया और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा, जिससे परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
परिजनों के मुताबिक, पहले बच्चे को गांव के मंदिर ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे रेबीज के गंभीर लक्षण बताते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चे के दिव्यांग पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसी कारण कुत्ते के काटने के बाद करन को पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन नहीं लग पाई और केवल दो इंजेक्शन ही लग सके। डॉक्टरों के अनुसार अब बच्चे के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।
यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी दे रही है कि कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा परिणाम जानलेवा हो सकते हैं। गांव में इस घटना के बाद दहशत और दुख का माहौल है।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    10 hrs ago
  • *एसडीएम धौरहरा का अजब गजब कारनामा, गरीब किसान ने एसडीएम धौरहरा के साथ क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप,* *रसूखदारों के आगे बेबस एसडीएम धौरहरा, गरीब किसान की पुस्तैनी जमीन पर दिया फर्जी स्थगन आदेश,* *गरीब किसान अपनी पत्नी व बच्चों सहित पहुंचा जिलाधिकारी खीरी के दरबार, लगाई न्याय की गुहार* *एसडीएम ने फोन करके गरीब किसान को जमीन छोड़ने की दी नसीहत, पीड़ित का आरोप एसडीएम बोले विधायक के दबाव में स्थगन आदेश किया गया पारित, विधायक के पास जाने की दी सलाह,* *पीड़ित किसान के पास बैनामा, चकबंदी के कागज सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की आख्या मौजूद, फिर भी एसडीएम ने दे दिया स्थगन आदेश,* *गरीब किसान ने एसडीएम व विधायक की मिलीभगत से रसूखदारों पर जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप,* *तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का मामला।*
    1
    *एसडीएम धौरहरा का अजब गजब कारनामा, गरीब किसान ने एसडीएम धौरहरा के साथ क्षेत्रीय विधायक पर लगाए गंभीर आरोप,*
*रसूखदारों के आगे बेबस एसडीएम धौरहरा, गरीब किसान की पुस्तैनी जमीन पर दिया फर्जी स्थगन आदेश,*
*गरीब किसान अपनी पत्नी व बच्चों सहित पहुंचा जिलाधिकारी खीरी के दरबार, लगाई न्याय की गुहार*
*एसडीएम ने फोन करके गरीब किसान को जमीन छोड़ने की दी नसीहत, पीड़ित का आरोप एसडीएम बोले विधायक के दबाव में स्थगन आदेश किया गया पारित, विधायक के पास जाने की दी सलाह,*
*पीड़ित किसान के पास बैनामा, चकबंदी के कागज सहित नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की आख्या मौजूद, फिर भी एसडीएम ने दे दिया स्थगन आदेश,*
*गरीब किसान ने एसडीएम व विधायक की मिलीभगत से रसूखदारों पर जमीन हड़पने की कोशिश का लगाया आरोप,*
*तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव का मामला।*
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के SDM और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया हैं। किसानो ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की उनकी भूमि गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर उनका कब्जा है इस जमीन पर उन्होंने खेत में गन्ना की फसल बो रखी हैं। किसानो का आरोप है की गांव के सन्तोष शर्मा वीरेंद्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा धमका रहे हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के SDM और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया हैं। किसानो ने न्याय की गुहार लगाई है। 
ग्राम   समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की उनकी भूमि गाटा संख्या 1302,  1303 और 1304 पर उनका कब्जा है इस जमीन पर उन्होंने खेत में गन्ना की फसल बो रखी हैं।
किसानो का आरोप है की गांव के सन्तोष शर्मा वीरेंद्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा  धमका रहे हैं।
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट मैरिज लॉन में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर (प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    1
    लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट मैरिज लॉन में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा।
वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया।
गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर (प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    10 hrs ago
  • यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट पत्रकारों पर हमले कब तक? क्या यूँ ही खामोश रहेगा कलम का समाज? लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहाँ पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कहीं पत्रकारों के साथ अभद्रता की जा रही है, तो कहीं सच्चाई दिखाने की कीमत उन्हें धमकियों और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ रही है। सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है। यह सवाल उस कलम का है जो सच लिखती है, उस आवाज़ का है जो जनता की बात उठाती है, और उस लोकतंत्र का है जो सच पर टिका है। जब भी किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि सच बोलने की हिम्मत पर हमला होता है। अगर ऐसे मामलों पर पत्रकार समाज खामोश रहा, तो यह खामोशी ही आने वाले समय में और बड़े हमलों को जन्म दे सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता ऐसे ही बदनाम होती रहेगी? क्या सच्चाई की कलम यूँ ही कुचली जाती रहेगी? पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं होता, वह समाज की आँख और जनता की आवाज़ होता है। लेकिन जब उसी आवाज़ को डराने और दबाने की कोशिश होती है, तब पूरे समाज को जागने की जरूरत होती है। अब समय आ गया है कि पत्रकार अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर खड़े हों। क्योंकि अगर आज भी कलम के सिपाही नहीं जागे, तो सच्चाई की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो सकती है। यह सिर्फ पत्रकार का सवाल नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा का सवाल है। कैमरामैन के साथ यज्ञ राज मौर्य यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
    1
    यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
तहसील रिपोर्टर यज्ञ राज मौर्य की खास रिपोर्ट
पत्रकारों पर हमले कब तक? क्या यूँ ही खामोश रहेगा कलम का समाज?
लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई इलाकों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहाँ पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। कहीं पत्रकारों के साथ अभद्रता की जा रही है, तो कहीं सच्चाई दिखाने की कीमत उन्हें धमकियों और मारपीट के रूप में चुकानी पड़ रही है।
सवाल सिर्फ एक पत्रकार का नहीं है। यह सवाल उस कलम का है जो सच लिखती है, उस आवाज़ का है जो जनता की बात उठाती है, और उस लोकतंत्र का है जो सच पर टिका है।
जब भी किसी पत्रकार पर हमला होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं होता, बल्कि सच बोलने की हिम्मत पर हमला होता है। अगर ऐसे मामलों पर पत्रकार समाज खामोश रहा, तो यह खामोशी ही आने वाले समय में और बड़े हमलों को जन्म दे सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पत्रकारिता ऐसे ही बदनाम होती रहेगी? क्या सच्चाई की कलम यूँ ही कुचली जाती रहेगी?
पत्रकार केवल खबर लिखने वाला नहीं होता, वह समाज की आँख और जनता की आवाज़ होता है। लेकिन जब उसी आवाज़ को डराने और दबाने की कोशिश होती है, तब पूरे समाज को जागने की जरूरत होती है।
अब समय आ गया है कि पत्रकार अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर खड़े हों। क्योंकि अगर आज भी कलम के सिपाही नहीं जागे, तो सच्चाई की आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो सकती है।
यह सिर्फ पत्रकार का सवाल नहीं है, यह लोकतंत्र की आत्मा का सवाल है।
कैमरामैन के साथ
यज्ञ राज मौर्य
यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल
    user_यज्ञराज
    यज्ञराज
    Farmer धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा,
    1
    मिर्जापुर- चार महीने पहले कुत्ते के काटने के बाद पूरी एंटी-रेबीज वैक्सीन न लग पाने से बच्चे की हालत बिगड़ी, करन नाम का लड़का अचानक बीमार होकर कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा,
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट लान में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा। वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया। गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर , रमेश जायसवाल,सुरेश जयसवाल,(प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    1
    लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के प्रेसिडेंट लान में आयोजित तैलिक साहू समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर और पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू शामिल हुए। इस दौरान समाज के लोगों ने दोनों मंत्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मंत्री रमाशंकर साहू ने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद में करीब तीन लाख तेली समाज की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि अब समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेगा तथा उसी दल के साथ काम करेगा जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगा।
वहीं नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि तेली समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी में सिपाही बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं और दर्द को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मुख्य जिला अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने जिला के तेली समाज के लोगों को एकजुट रहकर पार्टी में सहयोग करने की अपील की आगंतुकों के रूप में संदीप गुप्ता, विक्रम जायसवाल, विश्राम सागर राठौर और श्रीपाल राठौर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन धर्मेंद्र राठौर और गंगाराम राठौर ने किया।
गणमान्य व्यक्तियों में भूपेंद्र मौर्य, हरीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजेश साहू, सतीश राठौर, राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल राठौर , रमेश जायसवाल,सुरेश जयसवाल,(प्रधान), रामदीन राठौर, भूपेंद्र मोदी और संध्या जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    10 hrs ago
  • *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’* शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    *गंदगी से पटा इलाका, नाम भर रह गया ‘निर्मल नगर’*
शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों में जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। 
मोहल्ले का नाम भले ही निर्मल नगर हो, लेकिन यहां की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें कचरा जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.