Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।1
- जिले में नहीं है पेट्रोल डीजल की कमी अमेठी तहसील दिवस में फरियादियो की समस्याएं सुनने के लिए आए जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि जिले में पेट्रोल डीजल गैस की कमी नहीं है जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा जिले के पेट्रोल टंकी पर सूत्रों से इसका आकलन कराया गया है जिसमें उन्हें बताया गया है पेट्रोल डीजल का पर्याप्त भंडार है आवश्यकता पड़ने पर शासन से जो निर्देश मिलेगा उसे पर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे2
- खबर चित्रकूट की है जहां है मास्टर शिक्षिका द्वारा स्कूली बच्चों से मसाज कराने का मामला सामने आया है हेड मास्टर शिक्षिका द्वारा बच्चों को बॉडी मसाज के लिए कहा गया जिसमें छात्रों द्वारा बोला गया कि उसे मसाज करना नहीं आता तो फिर मास्टर द्वारा पैरों से चलने के लिए कहा गया जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है1
- सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में दो दिन पहले कूदी एक युवती का गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गोमती नदी शव मिलने से हड़कंप मच गया।शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भाले सुल्तान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरा मामला भले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के दुवारिय गांव स्थित गोमती नदी का है जहां आज शाम करीब 4:00 बजे एक महिला का शव दिखाई पड़ा देखते हैं ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना दी बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकलकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव की पहचान पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के गोहानिया गांव की रहने वाली मनीष निषाद पुत्री रमई के रूप में हुई बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात से नाराज होकर मनीषा पास गाँव के पास गुजरने वाले गोमती नदी के आमघाट पुल से कूद गई थी जिसके बाद परिजनों के अलावा स्थानीय पुलिस और गोताखोर भी उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली आज उसके गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर अमेठी जिले के भले सुल्तान थाना क्षेत्र के दुवारिय गांव के पास गोमती नदी से उसका शव बरामद किया गया पूरे मामले पर भले सुल्तान सहित स्मारक थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों द्वारा भी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है मामला हलियापुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है अन्य विधिक कार्रवाई स्थानीय थाने द्वारा की जा रही हैं4
- इस बार होली का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। जानसेनगंज चौराहे पर ओम संस्था द्वारा जबलपुर से मंगाई गई ऑटोमैटिक मशीन से रंगों की बरसात की जा रही है। जानसेनगंज से घंटाघर तक लोगों ने डिजिटल होली का जमकर आनंद लिया। हजारों लोग लोकनाथ इलाके में होली खेलने पहुंचे और पूरे शहर में मस्ती और उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।3
- Post by Raju.u.p.441