logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेशपुरा में भागवत कथा शुरू - हरनावदाशाहजी. शोभायात्रा के साथ गणेशपुरा में शुरू हुए भागवत कथा समारोह में बुधवार को कथावाचन करते हुए हरनावदाशाहजी रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने भागवत कथा का महात्म्य बखान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव सन्मार्ग पर चलते हुए प्रभू स्मरण करते रहना चाहिए। क्योंकि भक्ति मार्ग ही जीव दुःखों से मुक्ति दिलाता है। कथा के दौरान बीच बीच में भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथा का समापन 17 फरवरी को होगा।

7 hrs ago
user_Pramod jain
Pramod jain
पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
7 hrs ago
436613a0-9ec6-4d72-a9ab-33ad6c2da58c
a81d66e4-5fb0-4f3f-b818-83ea6e271bce
d2ecba4a-a726-44bf-af10-dcb8c0e203b6

गणेशपुरा में भागवत कथा शुरू - हरनावदाशाहजी. शोभायात्रा के साथ गणेशपुरा में शुरू हुए भागवत कथा समारोह में बुधवार को कथावाचन करते हुए हरनावदाशाहजी रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने भागवत कथा का महात्म्य बखान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव सन्मार्ग पर चलते हुए प्रभू स्मरण करते रहना चाहिए। क्योंकि भक्ति मार्ग ही जीव दुःखों से मुक्ति दिलाता है। कथा के दौरान बीच बीच में भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथा का समापन 17 फरवरी को होगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस पर लगे पक्षपात के आरोप
    1
    मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस पर लगे पक्षपात के आरोप
    user_GUNA TIMES
    GUNA TIMES
    पत्रकार गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस पर लगे पक्षपात के आरोप पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपियों को पुलिस बचा रही है। आरोपियों ने पीड़ितों के साथ गंभीर और बेरहमी से मारपीट की है। उक्त मारपीट में घायलों को फ्रैक्चर हुआ है। इसके बाबजूद भी पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम नहीं लिखे और मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर रफा दफा कर दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंच रहा है।
    2
    गुना जिले के मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस पर लगे पक्षपात के आरोप
पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपियों को पुलिस बचा रही है।  
आरोपियों ने पीड़ितों के साथ गंभीर और बेरहमी से मारपीट की है। उक्त मारपीट में घायलों को फ्रैक्चर हुआ है। इसके बाबजूद भी पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम नहीं लिखे और मामूली धाराओं में  प्रकरण दर्ज कर रफा दफा कर दिया।
फिलहाल पीड़ित परिवार एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंच रहा है।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गौ सेवको द्वारा 9 फरवरी को शांति पूर्ण बंद पूर्ण तया सफल रहा
    1
    गौ सेवको द्वारा 9 फरवरी को शांति पूर्ण बंद पूर्ण तया सफल रहा
    user_राष्ट्रहित की बात
    राष्ट्रहित की बात
    बारां, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गुना की एक गृहणी सोशल मीडिया पर कमाई के लालच में ठगी का शिकार हो गई। विज्ञापन के जरिए उससे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 499 रुपये और फिर सामान भेजने के नाम पर 2 हजार रुपये वसूले गए। भरोसा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज और ट्रैकिंग आईडी भेजी गई। पैसे मिलते ही उसे ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से ऐसे ऑनलाइन झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।
    1
    गुना की एक गृहणी सोशल मीडिया पर कमाई के लालच में ठगी का शिकार हो गई। विज्ञापन के जरिए उससे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 499 रुपये और फिर सामान भेजने के नाम पर 2 हजार रुपये वसूले गए। भरोसा दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज और ट्रैकिंग आईडी भेजी गई। पैसे मिलते ही उसे ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने लोगों से ऐसे ऑनलाइन झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।
    user_City News Guna MP
    City News Guna MP
    एडिटर एंड चीफ सिटी न्यूज एमपी गुना Guna Nagar, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • रायपुर 12 फरवरी। भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ संभागीय बैठक के साथ हुआ। यह अभ्यास वर्ग झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पाचवा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में प्रांत अध्यक्ष श्री शंकर लाल नागर, कोटा संभाग अध्यक्ष श्री गिरिराज चौधरी एवं प्रदेश राजस्व प्रमुख श्री शिवराज पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यविस्तार पर मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति ग्राम समिति है। ग्राम समिति जितनी मजबूत होगी, संगठन उतना ही प्रभावी और व्यापक बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव स्तर पर सक्रिय रहकर किसान हितों के मुद्दों को संगठित रूप से आगे बढ़ाए। बैठक में कोटा संभाग कार्यकारिणी के साथ-साथ कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने किसान समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। अभ्यास वर्ग में ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
    2
    रायपुर 12 फरवरी। 
भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ संभागीय बैठक के साथ हुआ। 
यह अभ्यास वर्ग झालावाड़ जिले की पिडावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पाचवा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
प्रथम सत्र में प्रांत अध्यक्ष श्री शंकर लाल नागर, कोटा संभाग अध्यक्ष श्री गिरिराज चौधरी एवं प्रदेश राजस्व प्रमुख श्री शिवराज पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं कार्यविस्तार पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
वक्ताओं ने भारतीय किसान संघ की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति ग्राम समिति है। ग्राम समिति जितनी मजबूत होगी, संगठन उतना ही प्रभावी और व्यापक बनेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता गांव स्तर पर सक्रिय रहकर किसान हितों के मुद्दों को संगठित रूप से आगे बढ़ाए।
बैठक में कोटा संभाग कार्यकारिणी के साथ-साथ कोटा, बूंदी, बारां एवं झालावाड़ जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने किसान समस्याओं, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
अभ्यास वर्ग में ग्राम स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    52 min ago
  • बड़गांव। क्षेत्र के ग्राम धतूरिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन विख्यात कथावाचक संत प्रभु जी नागर ने वर्तमान दौर की धार्मिक मान्यताओं और बढ़ते दिखावे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोगों के भीतर वास्तविक भक्ति का स्तर निरंतर घटता जा रहा है। प्रदर्शन बनी भक्ति, समर्पण का अभाव संत प्रभु जी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि वर्तमान में भक्ति केवल प्रदर्शन का माध्यम बनकर रह गई है। लोग कथा पंडालों में प्रभु से जुड़ने के बजाय अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भौतिक चकाचौंध को देखने अधिक आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "यदि कथा सुनने के बाद भी व्यक्ति के अहंकार, ईर्ष्या और क्रोध में कमी नहीं आती, तो वह भीड़ मात्र एक जमावड़ा है, भक्ति नहीं। आचरण में बदलाव ही कथा की सार्थकता कथा के विश्राम दिवस पर संत जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा की सार्थकता पंडाल की भव्यता या भीड़ की संख्या से नहीं, बल्कि श्रोताओं के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव से तय होती है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वे ईश्वर को बाहर खोजने और भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने भीतर झांकें और आचरण में सादगी व प्रेम को स्थान दें। कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांव के लोग गए। कथा की महाआरती करके समापन किया।
    1
    बड़गांव। क्षेत्र के ग्राम धतूरिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन विख्यात कथावाचक संत प्रभु जी नागर ने वर्तमान दौर की धार्मिक मान्यताओं और बढ़ते दिखावे पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन लोगों के भीतर वास्तविक भक्ति का स्तर निरंतर घटता जा रहा है। प्रदर्शन बनी भक्ति, समर्पण का अभाव संत प्रभु जी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि वर्तमान में भक्ति केवल प्रदर्शन का माध्यम बनकर रह गई है। लोग कथा पंडालों में प्रभु से जुड़ने के बजाय अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और भौतिक चकाचौंध को देखने अधिक आ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "यदि कथा सुनने के बाद भी व्यक्ति के अहंकार, ईर्ष्या और क्रोध में कमी नहीं आती, तो वह भीड़ मात्र एक जमावड़ा है, भक्ति नहीं। आचरण में बदलाव ही कथा की सार्थकता कथा के विश्राम दिवस पर संत जी ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा की सार्थकता पंडाल की भव्यता या भीड़ की संख्या से नहीं, बल्कि श्रोताओं के जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव से तय होती है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वे ईश्वर को बाहर खोजने और भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने भीतर झांकें और आचरण में सादगी व प्रेम को स्थान दें। कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांव के लोग गए। कथा की महाआरती करके समापन किया।
    user_Jitendra nayak
    Jitendra nayak
    रिपोर्टर.राज.पत्रिका अंता, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी.विभिन्न योजनाओं के तहत हुए जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों से कस्बे समेत इससे जुड़े मजरा रतनपुरिया में स्थित मुक्तिधामों की ना केवल सूरत संवर गई बल्कि वहां तक पंहुच की राह भी आसान हुई है। ‌‌ ग्राम विकास अधिकारी देवलाल नागर ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धाकडान श्मशान में 15 वां वित्त आयोग के तहत अलग अलग मद से करीब 22 लाख रुपए की लागत से हुए निर्माण कार्य ने यहां की सूरत ही बदल दी। यहां पर नया रास्ता खुलासा करवाने के बाद खराब रास्ते की समस्या दूर की। चारों तरफ पक्की चारदीवारी के बाद मुक्तिधाम में पक्का चबूतरा बनवाकर टीन शेड करवाया। चबूतरे के ऊपर एवं समूचे परिसर में इंटरलॉकिंग करवाकर कांटो की पीडा से मुक्ति दिलाई। वहीं गेट बनाकर दरवाजा लगवाया ताकि मवेशियों की आमदरफ्त रोक सके। रतनपुरिया में भी सुधरे हालात - ग्राम पंचायत क्षेत्र के मजरा रतनपुरिया में भी मुक्तिधाम स्थल पर नया चबूतरा बनवा कर ऊपर टीन शेड से ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी। यहां पर राज्य वित्त आयोग से करीब तीन लाख रुपए की लागत के काम करवाए जिसमें इंटरलॉकिंग भी करवाई। यहां टीनशेड से मिलेगी राहत - फूलबडौद मार्ग स्थित कस्बे के मुख्य मुक्तिधाम में भी ग्राम पंचायत द्वारा करीब 3 लाख रुपए की लागत से पीछे वाले चबूतरे पर टीन शेड लगवाकर छाया की व्यवस्था की गई ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को बैठने के लिए छाया मिलेगी वहीं यहां पर जीर्ण अवस्था में हो चुके चबूतरों की इंटरलॉकिंग के साथ मरम्मत कराई। इसके अलावा एक कम्पोस्ट किट एवं पानी को बचाने के लिए बाहर की खेळ के समीप सोख्ता गड्ढा भी बनवाया। अब यहां पर रंगरोगन होने के बाद मुक्तिधामों की सूरत दमक उठेगी। यहां पर है प्रस्तावित -इधर अमृतखेडी गांव में भी मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य प्रस्तावित है लेकिन यहां पर अभी जमीन को लेकर स्पष्ट होना बाकी है। इसी तरह बस स्टैंड के समीप स्थित मुक्तिधाम भी अतिक्रमण की भेंट चढा हुआ है जिस कारण यहां का जीर्णोद्धार का काम नही हो पा रहा।
    6
    हरनावदाशाहजी.विभिन्न योजनाओं के तहत हुए जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों से कस्बे समेत इससे जुड़े मजरा रतनपुरिया में स्थित मुक्तिधामों की ना केवल सूरत संवर गई बल्कि वहां तक पंहुच की राह भी आसान हुई है। 
‌‌ ग्राम विकास अधिकारी देवलाल नागर ने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धाकडान श्मशान में 15 वां वित्त आयोग के तहत अलग अलग मद से करीब 22 लाख रुपए की लागत से हुए निर्माण कार्य ने यहां की सूरत ही बदल दी। यहां पर नया रास्ता खुलासा करवाने के बाद खराब रास्ते की समस्या दूर की। चारों तरफ पक्की चारदीवारी के बाद मुक्तिधाम में पक्का चबूतरा बनवाकर टीन शेड करवाया। चबूतरे के ऊपर एवं समूचे परिसर में इंटरलॉकिंग करवाकर कांटो की पीडा से मुक्ति दिलाई। वहीं गेट बनाकर दरवाजा लगवाया ताकि मवेशियों की आमदरफ्त रोक सके। 
रतनपुरिया में भी सुधरे हालात - ग्राम पंचायत क्षेत्र के मजरा रतनपुरिया में भी मुक्तिधाम स्थल पर नया चबूतरा बनवा कर ऊपर टीन शेड से ग्रामीणों की परेशानी दूर होगी। यहां पर राज्य वित्त आयोग से करीब तीन लाख रुपए की लागत के काम करवाए जिसमें इंटरलॉकिंग भी करवाई।
यहां टीनशेड से मिलेगी राहत - फूलबडौद मार्ग स्थित कस्बे के मुख्य मुक्तिधाम में भी ग्राम पंचायत द्वारा करीब 3 लाख रुपए की लागत से पीछे वाले चबूतरे पर टीन शेड लगवाकर छाया की व्यवस्था की गई ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को बैठने के लिए छाया मिलेगी वहीं यहां पर जीर्ण अवस्था में हो चुके चबूतरों की इंटरलॉकिंग के साथ मरम्मत कराई। इसके अलावा एक कम्पोस्ट किट एवं पानी को बचाने के लिए बाहर की खेळ के समीप सोख्ता गड्ढा भी बनवाया। अब यहां पर रंगरोगन होने के बाद मुक्तिधामों की सूरत दमक उठेगी।
यहां पर है प्रस्तावित -इधर अमृतखेडी गांव में भी मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कार्य प्रस्तावित है लेकिन यहां पर अभी जमीन को लेकर स्पष्ट होना बाकी है। इसी तरह बस स्टैंड के समीप स्थित मुक्तिधाम भी अतिक्रमण की भेंट चढा हुआ है जिस कारण यहां का जीर्णोद्धार का काम नही हो पा रहा।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं। प्रभु लाल सुथार ने बताया कि जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। । पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    1
    रायपुर 11 फरवरी। क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव  के प्रभुलाल सुथार जैविक खेती करके अफीम का उत्पादन कर रहे हैं।
प्रभु लाल सुथार ने बताया कि  जैविक खेती करने से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है, जिससे दीर्घकालिक पैदावार में सुधार होता है और उत्पादन लागत कम होती है। यह हानिकारक रसायनों के बिना स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर और कीटनाशक-मुक्त उपज देती है, जो बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है और उच्च बाजार मूल्य के कारण किसानों की आय में वृद्धि करती है। ।
पवन बैरागी कृषि सलाहकार ने बताया कि मिट्टी की उर्वरता में सुधार रासायनिक उर्वरकों की जगह खाद, गोबर और केंचुए की खाद (वर्मीकम्पोस्ट) के उपयोग से मिट्टी की संरचना, भुरभुरापन और जल धारण क्षमता में वृद्धि होती है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • मोड़क स्टेशन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत के एक बन्द कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुरैशी ने बताया कि मोड़क स्टेशन का यह अस्पताल करीब 60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इमारत की स्थिति इतनी खराब है कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जान हमेशा खतरे में रहती है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले बारिश के दौरान एक कमरे की पट्टियां टूट गई थीं। वहीं, एक अन्य घटना में छत पर लगा पंखा हुक टूटने से नीचे गिर गया था। इन घटनाओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
    1
    मोड़क स्टेशन क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की जर्जर हो चुकी इमारत के एक बन्द कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कुरैशी ने बताया कि मोड़क स्टेशन का यह अस्पताल करीब 60 साल पुराना है और अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। इमारत की स्थिति इतनी खराब है कि यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की जान हमेशा खतरे में रहती है। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले बारिश के दौरान एक कमरे की पट्टियां टूट गई थीं। वहीं, एक अन्य घटना में छत पर लगा पंखा हुक टूटने से नीचे गिर गया था। इन घटनाओं के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.