Shuru
Apke Nagar Ki App…
चतरा में बड़ा हादसा: कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दर्जनों घायल: राहत बचाओ कार्य में जुटी पुलिस चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी, जिससे दर्जनों महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी (बिहार) के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पर्वत जा रहा था। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस राहत कार्य और मामले की जांच में जुटी है।
Kr Chandan
चतरा में बड़ा हादसा: कौलेश्वरी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दर्जनों घायल: राहत बचाओ कार्य में जुटी पुलिस चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी, जिससे दर्जनों महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी (बिहार) के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पर्वत जा रहा था। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस राहत कार्य और मामले की जांच में जुटी है।
More news from Jharkhand and nearby areas
- Post by RAMSEWAK SAHU1
- चतरा:जिले के हंटरगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कौलेश्वरी मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सोनबरसा गांव के पास गड्ढे में जा पलटी। इस भीषण दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, बिहार के शेरघाटी (उचिरमा गांव) निवासी पाचू मांझी का परिवार बच्चे के मुंडन के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी जा रहा था। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों में रंजन, राहुल, प्रीति और पूनम समेत 26 लोग शामिल हैं। इनमें दो महिलाओं और दो बच्चियों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य चलाया और सभी को अस्पताल पहुँचाया। लगातार हो रहे इन हादसों पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर अपील की है कि मुंडन या किसी भी आयोजन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे असुरक्षित वाहनों का प्रयोग न करें। पुलिस ने आम जनता से सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि खुशियों का सफर हादसे में न बदले।3
- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रतापपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू एवं थाना प्रभारी आलोक रंजन द्वारा क्षेत्र के सभी अखाड़ों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भी गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अप्रिय घटना न हो। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों और अखाड़ा समितियों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया है, जिससे क्षेत्र में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाया जा सके। फोटो1
- लाइनमैन को जानकारी देने के बाद भी कोई कारवाई नही : ग्रामीण लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के गेंजना पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव मे लगे ट्रांसफार्मर मे कनेेक्शन किया हुआ 11000 वोल्ट का तार ग्रामीणों के ऊपर मौत बनकर मंडरा रही है। हाइटेंशन तार आस पास के पांच घरों के ऊपर से गुजरा है जो छत से महज चार फ़ीट की दूरी से गुजरा है जो घर मे रहने वाले लोगो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है की छत के ऊपर हाइटेंशन तार गुजरने के कारण हम लोगो का छत के ऊपर आना जाना बंद हो गया है और बच्चों को लेकर हमेसा चिंतजानक स्थिति बनी रहती है की कही कोई अप्रिय घटना ना घट जाए। उक्त बातो की जानकारी क्षेत्र के लाइनमैन को दी गयी पर लाइनमैन के द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया है।ग्रामीणों का कहना है विभाग अगर बिल का भुगतान ले रही है तो इससे सम्बन्धित परेशानियों का निराकरण निकालना भी विभाग का ही काम है। उनका ये भी कहना है की मंगलवार की रात यहा लगे ट्रांसफार्मर से अचानक तेल बहने लगा और तारो से चिंगारी निकलने लगा जिससे आज पास के सभी लोगो के बींच भय की स्थिति बन गयी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से उक्त मामले पर अविलम्ब कारवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य मे होने वाले अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर मो० कमरुद्दीन,मो०निजमुद्दिन,मो० नसरुद्दीन,मो० शमीमुद्दीन,मो० हासिम,मो०फहिम,मो० सहाबुद्दीन ,मो० सत्तार,मो० मौसिम,मो० अहमद,मो० तसौर,मो० मतीम समेत ग्रामीण शामिल हुए।4
- Post by News,hamr lawalong1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- Post by Hindustan Express News1
- चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोनबरसा गांव के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी, जिससे दर्जनों महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शेरघाटी (बिहार) के उचिरमा गांव निवासी पाचू मांझी का परिवार ट्रैक्टर पर सवार होकर कौलेश्वरी पर्वत जा रहा था। हंटरगंज पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल पुलिस राहत कार्य और मामले की जांच में जुटी है।1