एक माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन मैहर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम मुड़ई एवं कंचनपुर के अनुसूचित जाति-जनजाति मोहल्ले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक माह से जला हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को गर्मी और बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के दौरान अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग मैहर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके। इस दौरान मड़ई सरपंच रामभजन साकेत एवं समाज सेवी मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।
एक माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन मैहर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम मुड़ई एवं कंचनपुर के अनुसूचित जाति-जनजाति मोहल्ले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक माह से जला हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को गर्मी और बरसात के मौसम में भारी परेशानियों
का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के दौरान अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य देवदत्त
सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग मैहर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की
जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके। इस दौरान मड़ई सरपंच रामभजन साकेत एवं समाज सेवी मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।
- एक माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन मैहर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम मुड़ई एवं कंचनपुर के अनुसूचित जाति-जनजाति मोहल्ले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब एक माह से जला हुआ है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को गर्मी और बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के दौरान अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग मैहर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके। इस दौरान मड़ई सरपंच रामभजन साकेत एवं समाज सेवी मनोज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।4
- *मैहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मैहर विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा* *मैहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मैहर विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा* मैहर - स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे मैहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम से हुआ, जिसमें मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह एवं तहसीलदार जितेंद्र पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने मैहर की एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।4
- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत 13 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से उस्ताद अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने की पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों से अपील ।1
- Kjs के प्रदूषण और खुली khadan का जिम्मेदार कौन ❗️मैहर Kjs के प्रदूषण और खुली khadan का जिम्मेदार कौन ❗️मैहर Kjs के प्रदूषण और खुली khadan का जिम्मेदार कौन ❗️मैहर1
- *बिरसिंहपुर स्थित भगवान गैविनाथ में सामान्य दिनों में जलाधारी हटाने हेतु पूरा शहर हुआ एकजुट, व्यापारियों, समाजसेवियों,युवा ने भजन कीर्तन के साथ निकाला शांति मार्च, संपूर्ण बाजार शांति पूर्वक बंद*1
- सतना: शासकीय जमीन पर चल रहा था निजी स्कूल, मान्यता खत्म करने की सिफारिश! सतना: शासकीय जमीन पर चल रहा था निजी स्कूल, मान्यता खत्म करने की सिफारिश! सतना से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आ रही है, जहां शिक्षा व्यवस्था में भारी धांधली का भंडाफोड़ हुआ है। नई बस्ती स्थित 'विलियम अब्राहम लिंकन कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल' में जब SDM और शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया, तो होश उड़ाने वाले खुलासे हुए।" पालक-शिक्षक संघ और स्थानीय निवासियों की शिकायत पर एसडीएम राहुल सिलाडिया ने स्कूल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि निजी स्कूल का पूरा भवन शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके खड़ा किया गया था। हद तो तब हो गई जब स्कूल परिसर में पढ़ाई के साथ-साथ मवेशी बंधे मिले और ब्यूटी पार्लर का बोर्ड टंगा नजर आया। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि एक ही डाइस कोड का गलत इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग जगहों पर स्कूल चलाया जा रहा था। नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाओं को संभालने के लिए मौके पर सिर्फ 12 शिक्षक मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर B.Ed की अनिवार्य योग्यता भी पूरी नहीं करते थे।" स्कूल में न तो सीसीटीवी कैमरे थे, न अग्निशमन की व्यवस्था, न कंप्यूटर लैब और न ही खेल का मैदान। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक (JD) कार्यालय को स्कूल की मान्यता तुरंत रद्द करने की सिफारिश भेजी है। वहीं, स्कूल में पढ़ रहे मासूम बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला जल्द ही जेडी कार्यालय द्वारा लिया जाएगा।" #Satna #SatnaNews #MadhyaPradesh #UnchehraNews #EducationScam #BreakingNews #MpNews1
- *हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैहर में देश भक्ति के गीतों की संगीत संध्या का आयोजन हुआ* *हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैहर में देश भक्ति के गीतों की संगीत संध्या का आयोजन हुआ* मैहर, 12 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार शाम पर्यटन सूचना केंद्र (हाउसिंग बोर्ड), मैहर में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी एवं कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मां शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संगीत संध्या में मैहर बैंड के कलाकारों ने नल तरंग वादन की मनमोहक प्रस्तुति देकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीत प्रेमियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी, श्री कमलेश सुहाने, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, श्री संतोष सोनी, श्री सूर्यप्रकाश चौरसिया, श्री कुलदीप द्विवेदी, सीईओ श्री अशोक कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।2
- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत 13 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से उस्ताद अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने की पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों से अपील ।1
- घर में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, डायल-112 को मिली सूचना; पुलिस ने वन विभाग की मदद से कराया रेस्क्यू* *घर में घुसा 8 फीट लंबा अजगर, डायल-112 को मिली सूचना; पुलिस ने वन विभाग की मदद से कराया रेस्क्यू* सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत नंदहा गांव में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बुनकर परिवार के घर में करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। घर में विशालकाय अजगर को देखकर परिवार के लोगों ने तत्काल 112 में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम बुलाकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। प्रधान आरक्षक आरके कुशवाहा ने बताया कि देर रात डायल-112 वाहन को नंदहा गांव में बुनकर परिवार के घर में भारी-भरकम अजगर घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की मदद से अजगर को सुरक्षित बाहर निकलवाकर उसका रेस्क्यू कराया गया और आज अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।2