logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मातृ सम्मेलन व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न सिमडेगा:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं बच्चों के चरित्र निर्माण की आधारशिला होती हैं और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गई तथा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की माताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
3 hrs ago

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मातृ सम्मेलन व परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न सिमडेगा:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं बच्चों के चरित्र निर्माण की आधारशिला होती हैं और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गई तथा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की माताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिमडेगा:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं बच्चों के चरित्र निर्माण की आधारशिला होती हैं और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गई तथा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की माताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    सिमडेगा:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में सोमवार को मातृ सम्मेलन सह वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि माताएं बच्चों के चरित्र निर्माण की आधारशिला होती हैं और संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की गई तथा विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों की माताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।विद्यालय के संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • vedvyas hill top ka najara dekh kar bahut maja aaya
    1
    vedvyas hill top ka najara dekh kar bahut maja aaya
    user_Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Video Creator ठेठईटांगर, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
    2
    रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ​बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक 16 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने एक मामले में कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। ​ *पहली घटना: झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार, युवक को रौंदा* ​पहली दुर्घटना बसिया थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर हुई। जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी रोहित लोहरा (पिता: लालू लोहरा) अपने मित्र के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सिमडेगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क की विपरीत दिशा में जाकर रोहित को अपनी चपेट में ले लिया। ​बताया जा रहा है कि कार चालक सिमडेगा से रांची जा रहा था और गाड़ी चलाते समय झपकी लगने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल रोहित को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है। ​ *दूसरी घटना: टेम्पो से गिरने से 16 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत* ​वहीं, एक अन्य हृदयविदारक घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड की रहने वाली बंदनी कुमारी अपनी माँ के साथ टेम्पो में सवार होकर कुरकुरा बाजार जा रही थी। ​बाजार पहुँचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक वह चलते टेम्पो से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    2
    ​बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक 16 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने एक मामले में कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
​ *पहली घटना: झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार, युवक को रौंदा* 
​पहली दुर्घटना बसिया थाना क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य पथ पर हुई। जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी रोहित लोहरा (पिता: लालू लोहरा) अपने मित्र के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान सिमडेगा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर सड़क की विपरीत दिशा में जाकर रोहित को अपनी चपेट में ले लिया।
​बताया जा रहा है कि कार चालक सिमडेगा से रांची जा रहा था और गाड़ी चलाते समय झपकी लगने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल रोहित को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को पकड़ लिया है।
​ *दूसरी घटना: टेम्पो से गिरने से 16 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत* 
​वहीं, एक अन्य हृदयविदारक घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड की रहने वाली बंदनी कुमारी अपनी माँ के साथ टेम्पो में सवार होकर कुरकुरा बाजार जा रही थी।
​बाजार पहुँचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक वह चलते टेम्पो से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • Post by Mr Kalyan Babu
    1
    Post by Mr Kalyan Babu
    user_Mr Kalyan Babu
    Mr Kalyan Babu
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
    1
    चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिले में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण, कोटपा अधिनियम 2003 एवं तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के प्रभावी अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता एवं जिला नोडल पदाधिकारी (एनटीपीसी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राज (ठेठईटांगर) द्वारा शिक्षा विभाग के बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को कोटपा 2003 एवं संशोधित 2021 अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों एवं उसके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक मानकों को भी समझाया गया।अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को “जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं” की शपथ दिलाई गई।
    1
    सिमडेगा:- जिले में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण,  कोटपा अधिनियम 2003 एवं तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के प्रभावी अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता एवं जिला नोडल पदाधिकारी (एनटीपीसी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा  प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राज (ठेठईटांगर) द्वारा शिक्षा विभाग के बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को कोटपा 2003 एवं संशोधित 2021 अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों एवं उसके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक मानकों को भी समझाया गया।अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को “जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं” की शपथ दिलाई गई।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.