Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manoj shrivastav
More news from Anuppur and nearby areas
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- माँ महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के निवासियों के लिए कल का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है। क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के दो प्रमुख महानगरों-दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल शुभारंभ इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से उड़ानों का शुभारंभ करेंगे। यह पहल न केवल उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। पीजी कॉलेज आडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम विमान सेवा के इस शुभारंभ हेतु स्थानीय स्तर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दिनांकः 30 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 10ः00 बजे,पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, अम्बिकापुर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे। माध्यम से शुभारंभ करेंगे। संभाग की प्रगति की नई उड़ान माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू होना सरगुजा के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य को बदल देगा। यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है।जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।1
- @ajay.namdeo,9826055307 शहडोल । शहडोल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां चार्जिंग में लगी एक ई-स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया,कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही आग ने घर, जेवर, कैश और शादी की सारी तैयारियों को राख कर दिया, आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, इस हादसे में घर में खड़ी दो बाइक, एक ई-स्कूटी, लाखों रुपये के जेवरात, करीब दो लाख रुपये नकद और बेटी की शादी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, इंदौर जैसी घटना की तर्ज पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर ई-वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण अग्निकांड की तर्ज पर अब शहडोल जिले में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अमलाई थाना क्षेत्र के धनपुरी नगर पालिका अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में स्थित महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुनीता रजक के निवास पर बीती रात ई-स्कूटी में हुए जोरदार धमाके ने पूरे घर को श्मशान बना दिया,21 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी की तैयारियों के बीच इस हादसे ने परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीमती सुनीता रजक और उनका परिवार रात में गहरी नींद में था। घर के आंगन में खड़ी इलेक्ट्रिक ई-स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी, रात के सन्नाटे में अचानक ई-स्कूटी की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने घर के इलेक्ट्रिक मीटर और मुख्य द्वार को अपनी चपेट में ले लिया, दीवार लांघकर बचाई जान, मौत के मुंह से निकला परिवार आग की तपिश और धुएं से जब परिवार की नींद खुली, तो बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था, जान बचाने की जद्दोजहद में सुपरवाइजर सुनीता रजक, उनके पति और बेटी ने घर की पिछली दीवार लांघकर पड़ोसी के घर में शरण ली, इस दौरान किचन में रखे दो गैस सिलेंडर आग की जद में आ गए थे, गनीमत रही कि मोहल्ले वासियों और परिवार ने अदम्य साहस दिखाते हुए समय रहते जलते घर के अंदर से सिलेंडरों को बाहर निकाला, वरना एक बड़ा विस्फोट पूरे मोहल्ले को तबाह कर सकता था... इस भीषण आग में नुकसान का मंजर देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई,हादसे में वाहन,घर में खड़ी दो पल्सर बाइक और एक ई-स्कूटी पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई, 21 अप्रैल को होने वाली बेटी की शादी के लिए जुटाए गए लाखों के जेवरात, दो लाख रुपये नकद और गृहस्थी का कीमती फर्नीचर स्वाहा हो गया, आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा एक्वेरियम भी नहीं बच सका और उसमें मौजूद मछलियां तक जलकर मर गईं, वहीं, घर के मंदिर में रखी भगवान की प्रतिमाएं और इलेक्ट्रिक मीटर भी आग की चपेट में आ गए... घटना के दौरान दमकल विभाग की बड़ी चूक सामने आई, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी का पाइप छोटा पड़ गया, जिससे आग बुझाने में बाधा आई। अंततः पड़ोसियों ने 5 घंटे तक बाल्टियों और बर्तनों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था... वही इस पूरे मामले अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के अमराडंडी में एक महिला के घर अज्ञात कारणों से आग लगी थी, आगजनी कायम कर मामले की जांच की जा रही है।1
- 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | अम्बिकापुर 📍 ग्राम पंचायत डीगमा, जनपद पंचायत अम्बिकापुर की बड़ी लापरवाही उजागर ग्राम पंचायत डीगमा के साप्ताहिक सब्जी मंडी परिसर में बना शौचालय पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार शौचालय को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है और यह अब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। 🚫 शौचालय की सीटें टूटी हुई हैं 🚫 पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप – नल खराब 🚫 आसपास कचरा पेटी के पास भारी गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौचालय अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी देखरेख नहीं की जा रही है। 😡 ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामवासियों ने जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें इस गंभीर समस्या की सुध लेने का समय नहीं है। इससे आम जनता, खासकर बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 👉 लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। 🎤 ग्राउंड रिपोर्ट हिमांशु राज, MD News, अम्बिकापुर 7805838076.3
- Post by Suraj shriwastava1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- पत्नी की हत्या कर चौकी में रिपोर्ट करने वाला पति ही निकला आरोपी.. सूरजपुर: रिश्तों के कत्ल और पुलिस को गुमराह करने की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए चौकी सलका-उमेश्वरपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर अज्ञात कारणों से मौत की मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों और वैज्ञानिक जांच के आगे उसका झूठ टिक नहीं सका। मामला ग्राम तारकेश्वरपुर का है, जहां दिनांक 04.03.2026 को आरोपी अलमा प्रजापति ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लीलावती की मृत्यु अज्ञात कारणों से हो गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काम से बाहर गया था और लौटने पर अपनी पत्नी को जमीन पर बेसुध पाया। उसने इसे शराब का नशा समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन सुबह होने पर उसे मृत पाया। जांच में खुला राज: चरित्र पर शंका बनी मौत का कारण मर्ग कायम कर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अलमा प्रजापति का चाल-चलन ठीक नहीं था और वह अन्य महिलाओं से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर मृतिका लीलावती अक्सर उसे टोकती थी, जिससे दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। पुलिस की सख्ती और आरोपी का कबूलनामा एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश और एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में जब संदेही अलमा प्रजापति से बारीकी से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया। उसने स्वीकार किया कि घटना की रात भी चरित्र पर शंका को लेकर विवाद हुआ था। आक्रोश में आकर उसने हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए उसने अगले दिन थाने जाकर झूठी कहानी रची थी। कानूनी कार्यवाही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और पाइप जब्त कर लिया है। आरोपी अलमा प्रजापति (54 वर्ष), जो कि इलाके का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश भी है, को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अजीत प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह, आरक्षक राकेश सिंह पोर्ते, रामचंद्र साहू, पंकज राजवाड़े और पिताम्बर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।1
- Post by Sumit Singh Chandel1