उच्चप्राथमिक विद्यालय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन बूढनपुर आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव मुबारकपुर के परिसर में VIRBAC संस्था द्वारा प्रदान किए गए 70 सेट डेस्क ब्रैच का उद्घाटन कार्यक्रम तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं ICT तथा निपुण लक्ष्य के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री विनोद कुमार मौर्य का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में VIRBAC संस्था के ABM श्री रोशन कुमार तथा BO कृष्णकांत शुक्ला उपस्थित हुए। साथ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार मौर्य तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थित थी। कार्यक्रम में ARP श्री निखिल कुमार सिंह,शैलेश सिंह पवन कुमार चौबे तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री नागेंद्र दुबे,हरिराम तिवारी,सुनील सिंह,पवन सिंह,मनोज दुबे,सर्वेश सिंह नीरज सिंह,वीरेंद्र शुक्ला,अभिनव सिंह, संतोष यादव,आशुतोष सिंह , तनीषा सिंह सहित अनेको शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा प्रवीण कुमार मिश्र द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर,रीता सिंह,तृप्ति रानी, सोना देवी तथा के द्वारा तैयार की गई बच्चियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। विद्यालय के स्टाफ श्री अकरम आजम श्री रामजतन मौर्य दिलीप कुमार तथा राम प्रकाश गुप्ता द्वारा आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।पूरा कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा संपन्न कराया गया।
उच्चप्राथमिक विद्यालय मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन बूढनपुर आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव मुबारकपुर के परिसर में VIRBAC संस्था द्वारा प्रदान किए गए 70 सेट डेस्क ब्रैच का उद्घाटन कार्यक्रम तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह एवं ICT तथा निपुण लक्ष्य के लिए प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री विनोद कुमार मौर्य का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में VIRBAC संस्था के ABM श्री रोशन कुमार तथा BO कृष्णकांत शुक्ला उपस्थित हुए। साथ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार मौर्य तथा राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह की गरिमा में उपस्थित थी। कार्यक्रम में ARP श्री निखिल कुमार सिंह,शैलेश सिंह पवन कुमार चौबे तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री नागेंद्र दुबे,हरिराम तिवारी,सुनील सिंह,पवन सिंह,मनोज दुबे,सर्वेश सिंह नीरज सिंह,वीरेंद्र शुक्ला,अभिनव सिंह, संतोष यादव,आशुतोष सिंह , तनीषा सिंह सहित अनेको शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया तथा प्रवीण कुमार मिश्र द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर,रीता सिंह,तृप्ति रानी, सोना देवी तथा के द्वारा तैयार की गई बच्चियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। विद्यालय के स्टाफ श्री अकरम आजम श्री रामजतन मौर्य दिलीप कुमार तथा राम प्रकाश गुप्ता द्वारा आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।पूरा कार्यक्रम ग्राम प्रधान श्री प्रमोद कुमार यादव के द्वारा संपन्न कराया गया।
- गोपालपुर से सपा टिकट की दावेदारी! समा वसीम ने खोले अपने पत्ते गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच समा वसीम ने खास बातचीत में अपनी दावेदारी, स्वर्गीय वसीम अहमद की राजनीतिक विरासत, 2022 में टिकट न मिलने के अनुभव और गोपालपुर-देवरांचल के प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। समा वसीम ने बाढ़ और जलभराव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि उनकी दावेदारी जनता के बीच सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और लोगों से लगातार संवाद के आधार पर है। पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात भी उन्होंने कही। देखिए समा वसीम का पूरा इंटरव्यू और जानिए उन्होंने 2027 की दावेदारी को लेकर क्या कहा। #Azamgarh #Gopalpur #SamaWasim #SamajwadiParty #GopalpurAssembly #AzamgarhNews #UPPolitics #Interview1
- Post by SONI DEVI1
- गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 20.09.2026 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद मऊ के आदेश दिनांक- 14.09.2026 के अनुपालन में वाद संख्या- 182/2026 कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या- D202615510000182 सरकार बनाम सोनू कुमार अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधियम 1970 के तहत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मतलूपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से जिलाबदर की कार्यवाही किया गया ।1
- पुराने केसीसी ऋण के बीच नया ऋण दर्ज होने से वृद्ध किसान ने उठाए सवाल, डीएम से जांच की घर पहुंचे बैंक अधिकारी, मोबाइल कब्जे में लेकर हस्ताक्षर कराने का आरोप पुराने केसीसी ऋण के बीच नया ऋण दर्ज होने से वृद्ध किसान ने उठाए सवाल, डीएम से जांच की मांग आलापुर (अंबेडकरनगर)। बैंक ऋण की वसूली के लिए ग्राहक के घर पहुंचना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यदि घर पर ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर नया ऋण दर्ज किए जाने का आरोप लगे और संबंधित ग्राहक को ऋण की पूरी जानकारी तक न दी जाए, तो मामला गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसा ही मामला रामनगर विकासखंड के अरमा गांव निवासी वृद्ध किसान प्रेम प्रकाश पांडे से जुड़ा सामने आया है। उन्होंने यूपी ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा की हुसेनपुर खुर्द शाखा के अधिकारियों पर घर पहुंचकर कथित रूप से दबाव बनाने, मोबाइल फोन अपने पास रखने और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के बाद उनके नाम पर नया ऋण दर्ज किए जाने का आरोप लगाया है। किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही सीपी ग्राम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसका पंजीकरण नंबर GOVUP/E/2026/0121998 है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, प्रेम प्रकाश पांडे का उक्त बैंक शाखा में वर्ष 2017 से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण चल रहा है। ऋण खाते की संख्या 58220500000312 बताई गई है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह पुराने ऋण की समय से अदायगी नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच 18 सितंबर 2026 को शाखा प्रबंधक करीब तीन व्यक्तियों के साथ उनके घर पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, साथ आए एक व्यक्ति को बैंक का डीसी/अधिकारी बताते हुए उसका नाम सर्वेश मिश्रा बताया गया। रिश्तेदार को फोन करने की कोशिश पर मोबाइल रखने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि घर पर बैंक अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदार से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी देने का प्रयास किया। इसी दौरान कथित रूप से उनका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया। उनका कहना है कि वह वृद्ध अवस्था में हैं और उस समय घर पर उनकी पत्नी के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं, जिनमें उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने पड़े। यहीं से पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण सवाल सामने आता है कि यदि नया ऋण सामान्य बैंकिंग प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किया गया था तो उसके आवेदन, शर्तों और दस्तावेजों की जानकारी ग्राहक को स्पष्ट रूप से क्यों नहीं दी गई? शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे घर पर हस्ताक्षर कराए जाने के समय यह स्पष्ट नहीं बताया गया कि किन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं और उनके नाम पर नया ऋण किस प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। पुराने ऋण में रकम समायोजित करने की बताई गई बात प्रेम प्रकाश पांडे के अनुसार, हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें बताया गया कि उनके नाम पर एक और ऋण किया जा रहा है और उसकी धनराशि पुराने ऋण खाते में जमा कर दी जाएगी। हालांकि, उन्हें नए ऋण की पूरी जानकारी, ऋण खाता संख्या और संबंधित दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। अगले दिन 19 सितंबर को जब वह बैंक में ऋण की किस्त जमा करने पहुंचे तो उन्हें अपने नाम पर एक अन्य ऋण स्वीकृत/दर्ज होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने नए ऋण की खाता संख्या और उससे संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी, लेकिन शिकायत के मुताबिक उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बैंक परिसर में नहीं, घर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का दावा शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में एक अहम बिंदु उठाया है। उनका कहना है कि नए ऋण से संबंधित दस्तावेजों पर उन्होंने बैंक शाखा में जाकर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि उनके घर पर ही हस्ताक्षर कराए गए। ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि उनके नाम पर नया ऋण किस आवेदन के आधार पर स्वीकृत हुआ, किस अधिकारी ने उसे मंजूरी दी, ऋण की रकम कितनी थी और उसे पुराने ऋण खाते में किस आधार पर समायोजित किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से नए ऋण से संबंधित आवेदन पत्र, ऋण खाता संख्या, केवाईसी दस्तावेज, स्वीकृति पत्र, भुगतान/समायोजन विवरण तथा उनके हस्ताक्षर वाले सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। सीसीटीवी और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की मांग मामले में शिकायतकर्ता ने बैंक के अभिलेखों के साथ डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की मांग भी की है। उनका कहना है कि यदि बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में संबंधित समय की रिकॉर्डिंग उपलब्ध है तो उसे सुरक्षित कराकर जांच में शामिल किया जाए। इसके अलावा ऋण स्वीकृति से संबंधित बैंक के डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि आवेदन कब तैयार हुआ, किस स्तर से स्वीकृत हुआ और रकम किस खाते में तथा किस उद्देश्य से स्थानांतरित या समायोजित की गई। मोबाइल फोन रखने के आरोप की भी जांच की मांग प्रेम प्रकाश पांडे ने घर पर हस्ताक्षर कराने की परिस्थितियों के साथ ही अपना मोबाइल फोन बैंक अधिकारियों द्वारा अपने पास रखे जाने के आरोप की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में दबाव, अनुचित प्रभाव अथवा किसी अन्य अनियमित तरीके से हस्ताक्षर कराकर ऋण संबंधी कार्रवाई किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित नए ऋण के संबंध में जबरन वसूली या किसी प्रकार की प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बैंक अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि, एक वृद्ध किसान के नाम पर पुराने ऋण के बीच नया ऋण दर्ज होने और उसके दस्तावेजों पर घर पर हस्ताक्षर कराए जाने के आरोप ने बैंकिंग प्रक्रिया और ग्राहक की सहमति से जुड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच में दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड क्या तस्वीर सामने लाते हैं।1
- भूमि गिराए जाने के मामले में पुलिस का बयान जारी, पुलिस ने स्पष्ट किया अपना पक्ष अम्बेडकरनगर। भूमि गिराए जाने को लेकर सामने आए मामले में पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बयान जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने मामले से जुड़े तथ्यों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूरे मामले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें। प्रकरण से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- *जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा* मऊ-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।4
- जिलाधिकारी ने वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का किया आकस्मिक निरीक्षण,व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई कड़ी नाराजगी जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आज वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई एवं समुचित प्रबंधन की व्यवस्था खराब पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भूसा एवं चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ तथा संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गो आश्रय स्थल में कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, चारा एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनवरत रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराने, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार नहीं पाया गया तो संबंधित सेक्रेटरी, खंड विकास अधिकारी एवं डिप्टी सीवीओ के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी मऊ के वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई और प्रबंधन की व्यवस्था खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। भूसा और चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ और संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिलने पर सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रय स्थल पर पर्याप्त भूसा, चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ नियमित साफ-सफाई, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण और बीमार पशुओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- road सही हो जाता तो hm सभी लोग को अच्छी संभावना बनाए जाती1