logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार कार ने टोटो में मारी टक्कर, 10 घायल, एक भागलपुर रेफर।

1 hr ago
user_Nishant kumar
Nishant kumar
Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
1 hr ago

तेज रफ्तार कार ने टोटो में मारी टक्कर, 10 घायल, एक भागलपुर रेफर।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के रोहतास में एक इंटर की छात्रा का रहस्यमय तरीके से गायब होने का संगीन मामला सामने आया है परिजनों के मुताबिक छात्रा अपने कमरे से ही सोई हुई थी लेकिन जब रात के 2:00 बजे परिजनों की अचानक नींद खुली तो देखा की लड़की अपने कमरे से गायब है ।आनन फानन में परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पूरे मामले की जांच में जुट गई।घटना इंद्रपुरी इलाके की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के गौरी पासवान की पुत्री काजल कुमारी बीती रात घर में ही सोई थी अचानक रात के 2:00 बजे जब परिजनों की नींद खुली उन्होंने देखा कि कमरे में लड़की नहीं है वही घर में ही कुछ दूरी पर खून के थक्के भी दिखाई दिए ऐसे में हैरान परेशान पिता ने डायल 112 को सूचना दी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अखिलेश कुमार झा तथा इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता भी मौके पर पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वही फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है टीम घटनास्थल से तमाम साक्ष्य को इकट्ठा कर रही है इधर पिता ने बताया कि उन्हें शक है की कही बेटी के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो गई हो उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इधर पूरे मामले पर डेहरी के ए एसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मिसिंग के एंगल पर जांच की जा रही है घटनास्थल से बल्ड के सैंपल मिले हैं फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
    1
    बिहार के रोहतास में एक इंटर की छात्रा का रहस्यमय तरीके से गायब होने का संगीन मामला सामने आया है परिजनों के मुताबिक छात्रा अपने कमरे से ही सोई हुई थी लेकिन जब रात के 2:00 बजे परिजनों की अचानक नींद खुली तो देखा की लड़की अपने कमरे से गायब है ।आनन फानन में परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पूरे मामले की जांच में जुट गई।घटना इंद्रपुरी इलाके की है। 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के गौरी  पासवान की पुत्री काजल कुमारी बीती रात घर में ही सोई थी अचानक रात के 2:00 बजे जब परिजनों की नींद खुली उन्होंने देखा कि कमरे में लड़की नहीं है वही घर में ही कुछ दूरी पर खून के थक्के भी दिखाई दिए ऐसे में हैरान परेशान पिता ने डायल 112 को सूचना दी।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अखिलेश कुमार झा तथा इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता भी मौके पर पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वही फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है टीम घटनास्थल से तमाम साक्ष्य को इकट्ठा कर रही है 
इधर पिता ने बताया कि उन्हें शक है की कही बेटी के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो गई हो उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। 
इधर पूरे मामले पर डेहरी के ए एसपी अतुलेश झा ने बताया कि  प्रथम दृष्ट्या  मिसिंग के एंगल पर जांच की जा रही है घटनास्थल से बल्ड के सैंपल मिले हैं फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • 93 लाख की सड़क पर पानी का कब्जा! बारिश में डूबी थाना मोड़ की सच्चाई, आखिर कहां हुई चूक—जिम्मेदार कौन?”
    1
    93 लाख की सड़क पर पानी का कब्जा!
बारिश में डूबी थाना मोड़ की सच्चाई, आखिर कहां हुई चूक—जिम्मेदार कौन?”
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार बांका जिले के इंग्लिश मोड़–शंभूगंज मुख्य मार्ग पर केंदुआर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने टोटो (ई-रिक्शा) में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। डायल 112 टीम और एंबुलेंस की सहायता से सभी को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में विवेक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 👉 सड़क पर तेज रफ्तार कब बनेगी जिम्मेदार? आपकी राय जरूर बताएं।
    1
    बिहार बांका जिले के इंग्लिश मोड़–शंभूगंज मुख्य मार्ग पर केंदुआर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने टोटो (ई-रिक्शा) में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार 10 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। डायल 112 टीम और एंबुलेंस की सहायता से सभी को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों में विवेक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
👉 सड़क पर तेज रफ्तार कब बनेगी जिम्मेदार? आपकी राय जरूर बताएं।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • बांका (बिहार) के पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333A पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया था। घटना से जुड़ी ताजा खबरों के लिए MSN पर और पढ़ें।
    1
    बांका (बिहार) के पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333A पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दरोगा सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया था। घटना से जुड़ी ताजा खबरों के लिए MSN पर और पढ़ें।
    user_Jackey yadav
    Jackey yadav
    Banka, Bihar•
    8 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • राजपुर–मुरहन सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यह सड़क, जो कभी क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करती थी, आज गड्ढों और जलजमाव के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की खराब हालत ने न केवल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, बल्कि स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर तो यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात के समय यह सड़क और भी खतरनाक बन जाती है, जब गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावजूद इस महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी चिंता का विषय बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही समस्याएं भुला दी जाती हैं। इस सड़क से राजपुर, मुरहन और आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं, जहां हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। किसान अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी देरी हो रही है। कई बार एंबुलेंस भी इस खराब सड़क के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और इसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाया जाए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि हजारोंमंलोगों की जीवनरेखा है। ऐसे में इसकी उपेक्षा न केवल विकास में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि आम जनजीवन को भी संकट में डालती है। प्रशासन को चाहिए कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए आवश्यक कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    राजपुर–मुरहन सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यह सड़क, जो कभी क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हुआ करती थी, आज गड्ढों और जलजमाव के कारण बदहाल हो गई है। सड़क की खराब हालत ने न केवल यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, बल्कि स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई स्थानों पर तो यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रात के समय यह सड़क और भी खतरनाक बन जाती है, जब गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावजूद इस महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी चिंता का विषय बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही समस्याएं भुला दी जाती हैं। इस सड़क से राजपुर, मुरहन और आसपास के कई गांव जुड़े हुए हैं, जहां हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। किसान अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी देरी हो रही है। कई बार एंबुलेंस भी इस खराब सड़क के कारण समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और इसे मजबूत एवं टिकाऊ बनाया जाए, ताकि आने वाले समय में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि हजारोंमंलोगों की जीवनरेखा है। ऐसे में इसकी उपेक्षा न केवल विकास में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि आम जनजीवन को भी संकट में डालती है। प्रशासन को चाहिए कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए आवश्यक कदम उठाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_NETWORK BHARAT MEDIA
    NETWORK BHARAT MEDIA
    Local News Reporter सबौर, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Nishant kumar
    1
    Post by Nishant kumar
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.