logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; 9 गिरफ्तार अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में शनिवार को ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया, जिससे स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और सार्वजनिक भूमि से प्रतिमा हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर पुलिस और राजस्व टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। अचानक बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। मामले में लेखपाल की तहरीर पर थाना रामगंज में 19 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल 9 आरोपियों—रमेश यादव, ब्रजेश यादव, विजयशंकर यादव, विजय कुमार उर्फ मुन्ना, अखिलेश कुमार कोरी, सूरज कुमार (पुत्र कल्लूराम), सूरज कुमार (पुत्र कमलेश कुमार, निवासी प्रतापगढ़), जगन्नाथ और उमेश कुमार—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।

8 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

अमेठी: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; 9 गिरफ्तार अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में शनिवार को ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया, जिससे स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और सार्वजनिक भूमि से प्रतिमा हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर पुलिस और राजस्व टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई ग्रामीणों को भी चोटें आईं। अचानक बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। मामले में लेखपाल की तहरीर पर थाना रामगंज में 19 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल 9 आरोपियों—रमेश यादव, ब्रजेश यादव, विजयशंकर यादव, विजय कुमार उर्फ मुन्ना, अखिलेश कुमार कोरी, सूरज कुमार (पुत्र कल्लूराम), सूरज कुमार (पुत्र कमलेश कुमार, निवासी प्रतापगढ़), जगन्नाथ और उमेश कुमार—को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम संपर्क अभियान के तहत गावों में डोर टू डोर जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्राम संपर्क अभियान चरम पर पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही आम जनता को सम्मानित भी किया जा रहा है। रविवार को रानीगंज विधानसभा अंतर्गत दिलीपपुर ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क अभियान आयोजित किया गया। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डोर टू डोर संपर्क किया और ग्रामीणों से संवाद किया। आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि भाजपा राज में अपराधियों का सफाया हो चुका है। जो भी अपराधी बचे हैं वो या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज महिलाएं, व्यापारी वर्ग और आम जनता किसी भी वक्त बेखौफ होकर घर से बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि सभी को यह पता है कि प्रदेश में योगी सरकार है। जो अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा नेता ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। एक तरफ विश्व के दर्जनों देश आर्थिक तंगी, युद्ध की मार से बेहाल हैं। वहीं देश में आईपीएल का लोग आनंद उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए संभव है कि देश की जनता को यह पता है कि केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी के हाथों में है। इसी क्रम में सेक्टर संयोजक अजय कुमार उमरवैश्य ने ग्रामीणों में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया और पुस्तकें वितरित कीं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मधुकर पांडेय, बूथ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष बृज नायक मिश्र, बीडीसी राकेश गुप्ता, पूर्व बीडीसी रवि शंकर उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, दिनेश चंद्र मिश्रा, हीरालाल यादव, इंद्रपाल, डा. दिनेश पाल, मनीलाल गौतम, हरीश चंद्र पांडेय, लक्ष्म कांत पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम संपर्क अभियान के तहत गावों में डोर टू डोर जाकर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्राम संपर्क अभियान चरम पर पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही आम जनता को सम्मानित भी किया जा रहा है। रविवार को रानीगंज विधानसभा अंतर्गत दिलीपपुर ग्राम पंचायत में ग्राम संपर्क अभियान आयोजित किया गया। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने डोर टू डोर संपर्क किया और ग्रामीणों से संवाद किया। आलोक कुमार पांडेय ने कहाकि भाजपा राज में अपराधियों का सफाया हो चुका है। जो भी अपराधी बचे हैं वो या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। आज महिलाएं, व्यापारी वर्ग और आम जनता किसी भी वक्त बेखौफ होकर घर से बाहर निकल सकते हैं। क्योंकि सभी को यह पता है कि प्रदेश में योगी सरकार है। जो अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा नेता ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। एक तरफ विश्व के दर्जनों देश आर्थिक तंगी, युद्ध की मार से बेहाल हैं। वहीं देश में आईपीएल का लोग आनंद उठा रहे हैं। ऐसा इसलिए संभव है कि देश की जनता को यह पता है कि केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी के हाथों में है। इसी क्रम में सेक्टर संयोजक अजय कुमार उमरवैश्य ने ग्रामीणों में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया और पुस्तकें वितरित कीं। इस दौरान बूथ अध्यक्ष मधुकर पांडेय, बूथ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष बृज नायक मिश्र, बीडीसी राकेश गुप्ता, पूर्व बीडीसी रवि शंकर उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, दिनेश चंद्र मिश्रा, हीरालाल यादव, इंद्रपाल, डा. दिनेश पाल, मनीलाल गौतम, हरीश चंद्र पांडेय, लक्ष्म कांत पांडेय समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। *सदर विधायक श्री राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू जी को *ज्ञापन देते हुए पं महेश निषाद प्रदेश सचिव निषाद पार्टी* विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है, 1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है। 2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। 3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है। 4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा। 5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। 6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं। अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे। #UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~ 01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो। 02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए। 03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी होनी चाहिए। निवेदक ~ पं महेश निषाद (प्रदेश सचिव निषाद पार्टी) और समस्त #UPSI के लाखों परीक्षार्थी..🙏
    1
    सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
*सदर विधायक श्री राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू जी को *ज्ञापन देते हुए पं महेश निषाद प्रदेश सचिव निषाद पार्टी*
विषय: UPSI भर्ती 2025 (विज्ञापन संख्या-पीआरपीबी-बी (उपनिरीक्षक संवर्ग)-03/2025) में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने, लिखित परीक्षा परिणाम के साथ ही स्कोरकार्ड/अंकपत्र जारी करने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों के रहने की स्थिति में वेटिंग लिस्ट जारी कर पद भरने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्र हैं। हम पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित UPSI 2025-26 परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। जो 14 और 15 मार्च 2025 को संपन्न हो चुकी है। महोदय हम आपके संज्ञान में वर्तमान में जारी भर्ती प्रक्रिया में पदवृद्धि और अन्य खामियों हेतू कुछ महत्वपूर्ण चीजें लाना चाहते है,
1. भारी कंपटीशन: इस वर्ष लगभग 16.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने मात्र 4543 पदों के लिए आवेदन किया है, जो बताता है कि कंपटीशन बहुत ज्यादा है।
2. काफी समय से भर्ती न होना: यह भर्ती 05 वर्षों बाद आई है, जिसकी वजह से लाखों फॉर्म भरे गए और लगभग 10 लाख 77 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
3. रिक्त पदों की उपलब्धता: उत्तर प्रदेश पुलिस में अभी भी सब-इंस्पेक्टर के कई पद रिक्त हैं जिन्हें वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्ती में पदवृद्धि कर भरा जा सकता है।
4. पिछली बार UPSI भर्ती 2020-21 में कुल पदों की संख्या 9534 थी लेकिन इस बार लगभग 05 वर्षों के बाद 2025-26 भर्ती में 4543 पदों के लिए भर्ती हो रही है किन्तु पदों की संख्या पिछली बार से आधी से भी कम है। जो भारी कंपटीशन होने के कारण बहुत ही कम है। यदि वर्तमान परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो यह योग्य युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।
5. पुलिस भर्ती बोर्ड की पूर्व परीक्षाओं में देखा गया है कि केवल सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है, जिससे बहुत से अभ्यर्थी यह जानने से वंचित रह जाते हैं कि वे कितने अंकों से अनुत्तीर्ण हुए हैं। अतः आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि UPSI भर्ती 2025 का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते समय DV/PST रिजल्ट के दौरान ही सभी अभ्यर्थियों (सफल और असफल) का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए। परिणाम के साथ ही नॉर्मलाइज्ड अंक (Normalized Marks) और विषयवार अंक (Sectional Marks) भी प्रदर्शित किए जाएं। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और छात्रों का बोर्ड पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। 
6. श्रीमान अंतिम चयन परिणाम के बाद मेडिकल प्रक्रिया के बाद और कुछ चयनित उम्मीदवारों द्वारा जोइनिंग न लेने के कारण कुछ सीटें खाली रह जाती है। जिन्हें उसी भर्ती के अन्य अभ्यर्थियों में से वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाना चाहिए जिससे कोई सीट खाली न जाए और कुछ अन्य अभ्यर्थियों को मौका मिल जाएं।
अतः आदरणीय मुख्यमंत्री जी आपसे हम सभी UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों का विनम्र निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा युवा बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से, UPSI भर्ती 2025- 26 की जारी भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या 4543 से बढ़ाकर उसे कम से कम 6500-7000 करवाने, लिखित परीक्षा के स्कोरकार्ड दिखाएं जाने और अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरवाए जाने की कृपा करें। हम आपके सदा आभारी रहेंगे।
#UPSI भर्ती 2025-26 के परीक्षार्थियों की उत्तर प्रदेश सरकार से मुख्य 03 मांगे~
01. वर्तमान में प्रक्रियाधीन #UPSI भर्ती में कम से कम 02 हजार पदों की वृद्धि हो।
02. रिज़ल्ट के साथ व्यक्तिगत और सार्वजनिक  रूप से स्कोरकार्ड तथा रैंक सूची दिखाएं जाए।
03.अंतिम चयन परिणाम के बाद खाली पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट जारी होनी चाहिए।
निवेदक ~ पं महेश निषाद (प्रदेश सचिव निषाद पार्टी) और समस्त #UPSI के लाखों परीक्षार्थी..🙏
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ में रील के चक्कर में इकलौते बेटे की गयीं जान घर के इकलौते बेटे ने अपनी अनमोल जिंदगी रील बनाने के चक्कर में गवां दी। वह नदी के चेक डैम पर रील बनाने पहुंच गया था, जहां एक दोस्त संग शनिवार को गहरे पानी में डूब गया था। एक को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन दूसरा युवक अनिकेत ऊमरवैश्य नहीं बचा। रविवार को दूसरे दिन एसडीआरफ ने तलाश शुरू की तो डैम के डेढ़ किमी दूर उसका सुबह नौ बजे शव मिला। चिलबिला के डमरू ऊमरवैश्य का 20 साल का बेटा अनिकेत ऊमरवैश्य की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,पिता किराने की छोटी सी दुकान करते हैं। बेटे से परिवार को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सब उसके संग पानी में डूब गईं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ में रील के चक्कर में इकलौते बेटे की गयीं जान 
घर के इकलौते बेटे ने अपनी अनमोल जिंदगी रील बनाने के चक्कर में गवां दी। वह नदी के चेक डैम पर रील बनाने पहुंच गया था, जहां एक दोस्त संग शनिवार को गहरे पानी में डूब गया था। एक को तो किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन दूसरा युवक अनिकेत ऊमरवैश्य नहीं बचा। रविवार को दूसरे दिन एसडीआरफ ने तलाश शुरू की तो डैम के डेढ़ किमी दूर उसका सुबह नौ बजे शव मिला। चिलबिला के डमरू ऊमरवैश्य का 20 साल का बेटा अनिकेत ऊमरवैश्य की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,पिता किराने की छोटी सी दुकान करते हैं। बेटे से परिवार को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सब उसके संग पानी में डूब गईं।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by मनीष मिश्रा
    1
    Post by मनीष मिश्रा
    user_मनीष मिश्रा
    मनीष मिश्रा
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गयी बाइट..
    1
    *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गयी बाइट..
    user_अमरजीत पांडे
    अमरजीत पांडे
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग ने किसान की खुशियों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के बीच लगी आग ने पलक झपकते 6 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। पीड़ित किसान मनमोहन सिंह की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। अब किसान ने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।
    2
    रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग ने किसान की खुशियों पर पानी फेर दिया।
तेज हवाओं के बीच लगी आग ने पलक झपकते 6 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया।
पीड़ित किसान मनमोहन सिंह की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।
अब किसान ने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    14 hrs ago
  • Post by मनीष मिश्रा
    1
    Post by मनीष मिश्रा
    user_मनीष मिश्रा
    मनीष मिश्रा
    Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    1
    नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह
नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है।
प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, सवारी बैठाने को लेकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची 0अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    2
    रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा,
सवारी बैठाने को लेकर चले लात-घूंसे
सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा।  मारपीट शुरू होने पर मची 0अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.