Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग में जल गई किसान की मेहनत रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग ने किसान की खुशियों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के बीच लगी आग ने पलक झपकते 6 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। पीड़ित किसान मनमोहन सिंह की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। अब किसान ने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।
Sujeet kumar
रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग में जल गई किसान की मेहनत रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग ने किसान की खुशियों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के बीच लगी आग ने पलक झपकते 6 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। पीड़ित किसान मनमोहन सिंह की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। अब किसान ने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली के जगतपुर में भीषण आग ने किसान की खुशियों पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के बीच लगी आग ने पलक झपकते 6 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। पीड़ित किसान मनमोहन सिंह की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। अब किसान ने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।2
- *प्रेस नोट दि0- 11.04.2026* *थाना अन्तू, जनपद- प्रतापगढ़* 👉 *हत्या के प्रकरण में ₹25,000-₹25,000 रुपये के दो इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में एक घायल/दोनों गिरफ्तार--* ➡ *एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्तों को थाना अन्तू पुलिस में दाखिल कराया गया, जहां पूछताछ के उपरांत आलाकत्ल बरामदगी के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई।* ➡ *अभियुक्त विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय द्वारा बैजलपुर पुल के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी (घायल)/गिरफ्तार किया गया।* ➡ *सह अभियुक्त विपिन तिवारी को सकुशल गिरफ्तार किया गया।* ➡ *अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस व 03 अदद खोखा कारतूस बरामद।* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व व सहायक पुलिस अधीक्षक/ नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज* के पर्यवेक्षण में कार्यवाही की गई। एसटीएफ टीम द्वारा *मुकदमा अपराध संख्या 73/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना अन्तू* जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित *नामजद/वांछित ₹25,000-₹25,000 के दो इनामिया अभियुक्त विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय पुत्र बालेंद्र पाण्डेय निवासी ग्राम दसियापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ तथा सह अभियुक्त विपिन तिवारी पुत्र नन्हे तिवारी निवासी रैबीरजानीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़* को गिरफ्तार कर थाना अन्तू पुलिस को सुपुर्द किया गया। *उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.04.2026 को पंकज कुमार शुक्ला पुत्र कृष्णकुमार शुक्ला निवासी ग्राम डुहिया मामदापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में उपरोक्त अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे तथा दोनों पर ₹25,000-₹25,000 का पुरस्कार घोषित था।* *पूछताछ विवरण-* थाना अन्तू पर पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उक्त हत्या में प्रयुक्त तमंचा वह बरामद करा सकता है। इस पर थाना अन्तू पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार यादव, उ0नि0 रामनरेश, हे0का इरफान अहमद, का0 संजय कुमार, का0 प्रदीप, का0 संदीप यादव व चालक का0 रामेश्वर जाट अभियुक्त को लेकर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल हेतु रवाना हुई। अभियुक्त की निशानदेही पर बैजलपुर पुल के पास पहुंचने पर अभियुक्त द्वारा अचानक पुलिस टीम को धक्का देकर अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त विवेक पाण्डेय के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सह अभियुक्त विपिन तिवारी को सकुशल गिरफ्तार रखा गया है। *बरामदगी-* अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 03 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 01. विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय पुत्र बालेंद्र पाण्डेय निवासी ग्राम दसियापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष। 02. विपिन तिवारी पुत्र नन्हे तिवारी निवासी रैबीरजानीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष। *आपराधिक इतिहास-* विवेक पाण्डेय उर्फ ऋषिक पाण्डेय पुत्र बालेंद्र पाण्डेय निवासी दसियापुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़- 1. मु0अ0सं0 65/2021 धारा 323, 504, 506, 341 भादवि थाना अन्तू 2. मु0अ0सं0 281/2022 धारा 308, 323, 504, 506 भादवि व 3(1)(द), 3(2)(5A) एससी/एसटी एक्ट थाना अन्तू 3. मु0अ0सं0 218/2023 धारा 323, 504, 506, 341 भादवि थाना अन्तू 4. मु0अ0सं0 352/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अन्तू 5. मु0अ0सं0 149/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अन्तू 6. मु0अ0सं0 123/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना लालगंज 7. मु0अ0सं0 73/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना अन्तू 02- *विपिन तिवारी पुत्र नन्हे तिवारी निवासी रैबीरजानीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़-* 1. मु0अ0सं0 50/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना अन्तू 2. मु0अ0सं0 73/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना अन्तू *पुलिस टीम-* *उ0नि0 एसटीएफ हरीश सिंह चौहान मय टीम* , उ0नि0 तेज बहादुर सिंह, हे0का पवन सिंह विशेन, हे0का विनोद कुमार यादव, हे0का देवेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का सूरज सिंह, हे0का सुनील कुमार यादव मय चालक अफजाल *थाना अन्तू प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही मय हमराह* उ0नि0 सचिन कुमार यादव ,उ0नि0 रामनरेश , हे0का0 इरफान अहमद ,का0 संजय कुमार ,का0 प्रदीप , ,का0 संदीप यादव के चालक का0 रामेश्वर जाट *थाना अन्तू पुलिस टीम* उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव, हे0का इरफान अहमद, का0 संजय कुमार, का0 प्रदीप यादव, का0 अवधेश, का0 शिवम, का0 कन्हैया विश्वकर्मा मय चालक रामेश्वर।1
- प्रतापगढ़ पहुंचे एसपी जीआरपी रोहित मिश्र ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। जहां थाने के सम्पत्ति अभिलेखों की गहनता से जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की नई बन रही बिल्डिंग व जवानों के लिए तैयार किए जा रहे बैरक का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।1
- प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।1
- अमेठीI रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए। पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि शुक्रवार को खालनिकालने के लिए सुरक्षित भूमि पर पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्ज का कब्जा की जाने का सूचना मिली थी जिस पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को आज चबूतरा बनाकर अंबेडकर की प्रतिमा रख दी गई जिसको राजस्व टीम अंबेडकर की प्रतिमा हटाकर अन्यत्र रखा गया जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ l मामला को गंभीर देखते हुए पुलिस बल का प्रयोग किया गयाl4
- अमेठी की मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 01 किलो 250 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्तर्राज्यीय 02 तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750/- रुपये नकद बरामद किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । चालक ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्व0 नरेश गुप्ता निवासी ग्राम नावाडीह थाना पथलगड्डा जनपद चतरा राज्य झारखंड उम्र 27 वर्ष, तथा दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा राज्य झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी से अजीत गुप्ता के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं कार की तलाशी से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । स्विफ्ट कार सं0 JH 02 AV 4416 के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखण्ड से स्मैक खरीदकर उ0प्र0 के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं । आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था । भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे । पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे । स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है । पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।3
- Airport के पास plot चाहिए? 🚀 Newtons Valley-Lucknow में सिर्फ ₹1500/- per sqft से शुरुआत! Limited plots – मौका हाथ से न जाने दें! Contact 81123778631
- रायबरेली - ऑटो स्टैंड बना अखाड़ा, सवारी बैठाने को लेकर चले लात-घूंसे सवारी ने ई रिक्शा चालक को चप्पलों से पीटा। मारपीट शुरू होने पर मची 0अफरा-तफरी। स्थानीय लोगों का आरोप अवैध वसूली के चलते हुई मारपीट। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की घटना।2