logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजा चम्पावत, पीएम मोदी का संबोधन सुन युवाओं ने ली शपथ चम्पावत | 02 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि "नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग और सकारात्मक सोच को अपनाने वाला युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।" कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

19 hrs ago
user_Vinod Joshi Ji
Vinod Joshi Ji
Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
19 hrs ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजा चम्पावत, पीएम मोदी का संबोधन सुन युवाओं ने ली शपथ चम्पावत | 02 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि "नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग और सकारात्मक सोच को अपनाने वाला युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।" कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजा चम्पावत, पीएम मोदी का संबोधन सुन युवाओं ने ली शपथ चम्पावत | 02 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि "नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग और सकारात्मक सोच को अपनाने वाला युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।" कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
    1
    नशा मुक्त भारत के संकल्प से गूंजा चम्पावत, पीएम मोदी का संबोधन सुन युवाओं ने ली शपथ
चम्पावत | 02 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत रविवार को चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि "नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग और सकारात्मक सोच को अपनाने वाला युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।"
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित। मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन। मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है। अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की। पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    मानेश्वर मंदिर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त धार्मिक स्थल बनाने का लिया संकल्प, मानेश्वर मंदिर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, एक से डेढ़ टन प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्रित।
मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छता अभियान को मिला जनसहभागिता का व्यापक समर्थन।
मानेश्वर धाम में स्वच्छता का महाअभियान, प्रशासन और आमजन ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को मानेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वन विभाग, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी SARRA तथा संबंधित विभागों के संयुक्त सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना भी है।
अभियान को मानेश्वर मंदिर के पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा मंदिर परिसर की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक से डेढ़ टन तक प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर  चल रहें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया गया। अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने स्थानीय नागरिकों तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की अपील की।
पूज्य महंत स्वामी धर्मराजानन्द पुरी महाराज ने कहा कि मानेश्वर धाम अत्यंत पवित्र, दिव्य एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे जनसहभागिता आधारित अभियान स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विमल कुमार सूठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • सहायक वन कर्मचारी संघ अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, हरेंद्र सिंह सतवाल बने अध्यक्ष अल्मोड़ा। सहायक वन कर्मचारी संघ, अल्मोड़ा शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को वन चेतना केंद्र में आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें हरेंद्र सिंह सतवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में संजय जोशी को महामंत्री, अंकित डंगवाल को उपाध्यक्ष, इंद्रा मर्तोलिया को महिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह भैसोड़ा को संगठन मंत्री, भास्कर नाथ महंत को कोषाध्यक्ष, शंकर सिंह बिष्ट को संरक्षक तथा सतपाल सिंह और सतेंद्र सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट और उप वन क्षेत्र अधिकारी जीत सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुई। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा की गई तथा पांच प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। संघ ने सहायक वन कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 रुपये से बढ़ाकर 4200 रुपये किए जाने, पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने, 24 घंटे कार्य प्रणाली को देखते हुए 13 माह का वेतन दिए जाने, चंपावत में वन दरोगा पवन सिंह महरा के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले वन कर्मियों को जोखिम भत्ता और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई। अधिवेशन में रानू कनवाल, देवेंद्र प्रसाद, कनकलता, मनीषा सुप्याल, विनोद कुमार, सत्येंद्र सिंह नेगी, कृपाल गिरी गोस्वामी, ऋषभ सेमवाल, कार्तिक मधुकर सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सहायक वन कर्मचारी संघ अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, हरेंद्र सिंह सतवाल बने अध्यक्ष
अल्मोड़ा। सहायक वन कर्मचारी संघ, अल्मोड़ा शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को वन चेतना केंद्र में आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें हरेंद्र सिंह सतवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में संजय जोशी को महामंत्री, अंकित डंगवाल को उपाध्यक्ष, इंद्रा मर्तोलिया को महिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह भैसोड़ा को संगठन मंत्री, भास्कर नाथ महंत को कोषाध्यक्ष, शंकर सिंह बिष्ट को संरक्षक तथा सतपाल सिंह और सतेंद्र सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट और उप वन क्षेत्र अधिकारी जीत सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुई। अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा की गई तथा पांच प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। संघ ने सहायक वन कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 रुपये से बढ़ाकर 4200 रुपये किए जाने, पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने, 24 घंटे कार्य प्रणाली को देखते हुए 13 माह का वेतन दिए जाने, चंपावत में वन दरोगा पवन सिंह महरा के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने वाले वन कर्मियों को जोखिम भत्ता और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई। अधिवेशन में रानू कनवाल, देवेंद्र प्रसाद, कनकलता, मनीषा सुप्याल, विनोद कुमार, सत्येंद्र सिंह नेगी, कृपाल गिरी गोस्वामी, ऋषभ सेमवाल, कार्तिक मधुकर सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा बागेश्वर जिले के गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर से महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना हुई शिवभक्तों की पावन कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे सभी कांवड़ियों ने थराली होते हुए आज मां कोट भ्रामरी मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मां भ्रामरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने बताया कि वे कई वर्षों से हरिद्वार से गंगाजल लाकर मां भ्रामरी मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करते रहे हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने हल्की मायूसी भी व्यक्त की, हालांकि उनकी आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम, जलपान और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं, जिसके लिए कांवड़ियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस यात्रा की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर मात्र 11 वर्ष का बाल शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ शामिल है, वहीं दूसरी ओर लगभग 70 वर्ष के बुजुर्ग श्रद्धालु भी समान श्रद्धा और ऊर्जा के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यह दृश्य आस्था, समर्पण और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बन गया। महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में चल रही यह पावन यात्रा कल प्रातः बैजनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। इसके बाद श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में भी गंगाजल अर्पित करेंगे और अंत में गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन करेंगे। #Garur #Bageshwar #KanwarYatra #Haridwar #Gangajal #KotBhramariTemple #BaijnathDham #DiweshwarTemple #BhagirathGiriMaharaj #LordShiva #Uttarakhand #ShivBhakt #SanatanDharma #MeraHakNews
    1
    हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त, कोट भ्रामरी में हुआ जलाभिषेक, अब दिवेश्वर धाम की ओर बढ़ी पावन कांवड़ यात्रा
बागेश्वर जिले के गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर से महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना हुई शिवभक्तों की पावन कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे सभी कांवड़ियों ने थराली होते हुए आज मां कोट भ्रामरी मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मां भ्रामरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम किया। यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने बताया कि वे कई वर्षों से हरिद्वार से गंगाजल लाकर मां भ्रामरी मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करते रहे हैं, लेकिन इस बार परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने हल्की मायूसी भी व्यक्त की, हालांकि उनकी आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।
यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए लेक साइड होटल में रात्रि विश्राम, जलपान और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं, जिसके लिए कांवड़ियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस यात्रा की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर मात्र 11 वर्ष का बाल शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ शामिल है, वहीं दूसरी ओर लगभग 70 वर्ष के बुजुर्ग श्रद्धालु भी समान श्रद्धा और ऊर्जा के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यह दृश्य आस्था, समर्पण और सनातन परंपरा की जीवंत मिसाल बन गया।
महंत भागीरथ गिरी महाराज के नेतृत्व में चल रही यह पावन यात्रा कल प्रातः बैजनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। इसके बाद श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में भी गंगाजल अर्पित करेंगे और अंत में गरुड़ स्थित दिवेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन करेंगे।
#Garur #Bageshwar #KanwarYatra #Haridwar #Gangajal #KotBhramariTemple #BaijnathDham #DiweshwarTemple #BhagirathGiriMaharaj #LordShiva #Uttarakhand #ShivBhakt #SanatanDharma #MeraHakNews
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • 20 जुलाई लाठीचार्ज पर बवाल! PM मोदी से माफी की मांग... छात्रों पर कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा! 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, छात्रों के घायल होने की खबरों और उसके बाद उठे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग की है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में जानिए 20 जुलाई की पूरी घटना, अभिजीत दीपके के दावे, सरकार पर लगे आरोप और इस पूरे विवाद से जुड़ी हर अहम जानकारी। **नोट:** इस वीडियो में बताए गए कुछ आरोप संबंधित नेता के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों से अनुरोध है कि सभी पक्षों की आधिकारिक जानकारी भी देखें। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    1
    20 जुलाई लाठीचार्ज पर बवाल! PM मोदी से माफी की मांग... छात्रों पर कार्रवाई को लेकर बड़ा खुलासा!
20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद देशभर में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई, छात्रों के घायल होने की खबरों और उसके बाद उठे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सीजेपी के नेता अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी की मांग की है और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस वीडियो में जानिए 20 जुलाई की पूरी घटना, अभिजीत दीपके के दावे, सरकार पर लगे आरोप और इस पूरे विवाद से जुड़ी हर अहम जानकारी।
**नोट:** इस वीडियो में बताए गए कुछ आरोप संबंधित नेता के दावे हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों से अनुरोध है कि सभी पक्षों की आधिकारिक जानकारी भी देखें।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और G Express को Subscribe करना न भूलें।
    user_G EXPRESS
    G EXPRESS
    Local News Reporter दुगनाकुरी, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान चम्पावत, 02 अगस्त 2026 (सूवि)। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जनपद चम्पावत में विद्यार्थियों ने सुना मा. प्रधानमंत्री का संबोधन

जिलाधिकारी ने छात्रों से किया नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान
चम्पावत, 02 अगस्त 2026 (सूवि)।
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान को मिल रही नई गति : जिलाधिकारी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम  को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया , जिसमें जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 'ड्रग फ्री देवभूमि' अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि योग, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा श्री मुकेश कलखुड़िया, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, मुख्य शिक्षाधिकारी श्री मान सिंह, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद श्री मोहित पाण्डेय, विभाग संयोजक बजरंग दल श्री चन्दन सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • चम्पावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार* चम्पावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार*
    1
    चम्पावत:मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार*
चम्पावत:मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत' के संकल्प को गति: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का विधिवत शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.