logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाम निर्देशन प्रक्रिया एवं ईवीएम कमिश्निंग को लेकर निर्वाचन अधिकारियों एवं एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित खैरथल-तिजारा, 25 अगस्त। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (आरओ) एवं अतिरिक्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एआरओ) का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं नाम निर्देशन की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण ईवीएम कमिश्निंग से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में नाम निर्देशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ईवीएम कमिश्निंग के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मशीनों की जांच एवं अन्य तकनीकी पहलुओं से भी कार्मिकों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोटकासिम संजीव कुमार वर्मा, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तिजारा सहित जिले के सभी एआरओ एवं संबंधित चुनाव कार्मिक उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
16 hrs ago
a538ddf8-c389-44c3-b235-3b3997d27ff7

नाम निर्देशन प्रक्रिया एवं ईवीएम कमिश्निंग को लेकर निर्वाचन अधिकारियों एवं एआरओ का प्रशिक्षण आयोजित खैरथल-तिजारा, 25 अगस्त। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (आरओ) एवं अतिरिक्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एआरओ) का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण

e1038d22-fd32-4d9b-9a69-0ca941db54a7

के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने एवं नाम निर्देशन की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण ईवीएम कमिश्निंग से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का अक्षरशः

b0f3db88-63d1-4d1e-b77e-26cec21a5368

पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में नाम निर्देशन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, अभ्यर्थियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच, नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ईवीएम कमिश्निंग के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, मशीनों की जांच एवं अन्य तकनीकी पहलुओं से भी

f536e685-add8-4b49-b3b7-82d2c63ee2c3

कार्मिकों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुंडावर सृष्टि जैन, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कोटकासिम संजीव कुमार वर्मा, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टपूकड़ा कृष्ण यादव, जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तिजारा सहित जिले के सभी एआरओ एवं संबंधित चुनाव कार्मिक उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया 
नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • एक परिसर में दो कॉलेज, 600 विद्यार्थियों की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित, पानी-बाथरूम और टॉयलेट की हालत खराब; कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी जलमग्न सीकरी। सीकरी में एक ही परिसर में संचालित श्रीमती शरबती देवी रघुनन्दन प्रसाद राजकीय महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं कैसे मिलेंगी। कॉलेज की सबसे बड़ी समस्या शिक्षण स्टाफ की कमी बताई जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति है। ऐसे में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठते हैं। जब पर्याप्त शिक्षक और नियमित शिक्षण व्यवस्था नहीं होगी तो छात्र-छात्राओं की कॉलेज में उपस्थिति कैसे बढ़ेगी? करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को देखते हुए रिक्त पदों पर पर्याप्त स्टाफ की शीघ्र पूर्ति बेहद जरूरी है। पानी, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था, बाथरूम और टॉयलेट की स्थिति को लेकर भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर नहीं होने से छात्र-छात्राओं को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ता है। कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी बना परेशानी कॉलेज में आने-जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को आवागमन में परेशानी होती है। कॉलेज परिसर के आसपास पशुओं की आवाजाही भी नजर आती है। ऐसे हालात कॉलेज की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े करते हैं। कन्या महाविद्यालय होने से सुरक्षा भी अहम मुद्दा एक ही परिसर में राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा और सहज माहौल बेहद महत्वपूर्ण है। कॉलेज के मुख्य गेट के आसपास बाहरी लोगों के बैठे रहने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्राओं में असहजता महसूस होने की बात कही जा रही है। कॉलेज प्रशासन को गेट और परिसर के आसपास निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। अब विभाग की कार्रवाई का इंतजार इन समस्याओं को लेकर जनसम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में दोनों महाविद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की पूर्ति, पेयजल, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था सुधारने, कॉलेज तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त करने तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। मामला करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार कब तक करता है और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    1
    एक परिसर में दो कॉलेज, 600 विद्यार्थियों की बदहाल व्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई
स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित, पानी-बाथरूम और टॉयलेट की हालत खराब; कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी जलमग्न
सीकरी। सीकरी में एक ही परिसर में संचालित श्रीमती शरबती देवी रघुनन्दन प्रसाद राजकीय महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन कॉलेज में उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं कैसे मिलेंगी।
कॉलेज की सबसे बड़ी समस्या शिक्षण स्टाफ की कमी बताई जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति है। ऐसे में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठते हैं। जब पर्याप्त शिक्षक और नियमित शिक्षण व्यवस्था नहीं होगी तो छात्र-छात्राओं की कॉलेज में उपस्थिति कैसे बढ़ेगी? करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य को देखते हुए रिक्त पदों पर पर्याप्त स्टाफ की शीघ्र पूर्ति बेहद जरूरी है।
पानी, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में
कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था, बाथरूम और टॉयलेट की स्थिति को लेकर भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर नहीं होने से छात्र-छात्राओं को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
कॉलेज तक पहुंचने का रास्ता भी बना परेशानी
कॉलेज में आने-जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को आवागमन में परेशानी होती है। कॉलेज परिसर के आसपास पशुओं की आवाजाही भी नजर आती है। ऐसे हालात कॉलेज की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े करते हैं।
कन्या महाविद्यालय होने से सुरक्षा भी अहम मुद्दा
एक ही परिसर में राजकीय कन्या महाविद्यालय संचालित होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा और सहज माहौल बेहद महत्वपूर्ण है। कॉलेज के मुख्य गेट के आसपास बाहरी लोगों के बैठे रहने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्राओं में असहजता महसूस होने की बात कही जा रही है। कॉलेज प्रशासन को गेट और परिसर के आसपास निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।
अब विभाग की कार्रवाई का इंतजार
इन समस्याओं को लेकर जनसम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में दोनों महाविद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की पूर्ति, पेयजल, बाथरूम और टॉयलेट की व्यवस्था सुधारने, कॉलेज तक पहुंचने वाले रास्ते को दुरुस्त करने तथा छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
मामला करीब 600 विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार कब तक करता है और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू
संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां
कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर
नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 
फिरोजपुर  झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।
आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    1
    मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना
नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया।
आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    1
    पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई। संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
    4
    मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR
आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई।
संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • मानवता के कल्याण के लिए लोकेश कुमार शर्मा की अनोखी तपस्या, दरबारपुर में बना आध्यात्मिक वातावरण मुण्डावर। मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव दरबारपुर में क्षेत्र में अमन-चैन और समस्त मानवता के कल्याण की कामना को लेकर लोकेश कुमार शर्मा द्वारा लगातार खड़े होकर तपस्या की जा रही है। उनकी इस साधना को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार शर्मा ने 19 अगस्त से तपस्या प्रारंभ की है और वे 27 अगस्त तक इसी प्रकार तपस्या में लीन रहेंगे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर 27 अगस्त को उनके द्वारा बाबा भोमिया को साफा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही विधिवत रूप से तपस्या पूर्ण होने की घोषणा की जाएगी। इनकी इस कठिन साधना को लेकर गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण बड़ी श्रद्धा के साथ उनकी तपस्या में सहयोग कर रहे हैं। दिन के समय ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। वहीं, रात के समय भी ग्रामीण उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानवता के कल्याण, क्षेत्र में शांति और सुख-समृद्धि की भावना से की जा रही यह तपस्या लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का विषय बनी हुई है। 27 अगस्त को तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।
    1
    मानवता के कल्याण के लिए लोकेश कुमार शर्मा की अनोखी तपस्या, दरबारपुर में बना आध्यात्मिक वातावरण

मुण्डावर। मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव दरबारपुर में क्षेत्र में अमन-चैन और समस्त मानवता के कल्याण की कामना को लेकर लोकेश कुमार शर्मा द्वारा लगातार खड़े होकर तपस्या की जा रही है। उनकी इस साधना को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार शर्मा ने 19 अगस्त से तपस्या प्रारंभ की है और वे 27 अगस्त तक इसी प्रकार तपस्या में लीन रहेंगे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर 27 अगस्त को उनके द्वारा बाबा भोमिया को साफा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही विधिवत रूप से तपस्या पूर्ण होने की घोषणा की जाएगी। इनकी इस कठिन साधना को लेकर गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण बड़ी श्रद्धा के साथ उनकी तपस्या में सहयोग कर रहे हैं। दिन के समय ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। वहीं, रात के समय भी ग्रामीण उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानवता के कल्याण, क्षेत्र में शांति और सुख-समृद्धि की भावना से की जा रही यह तपस्या लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का विषय बनी हुई है। 27 अगस्त को तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    23 hrs ago
  • सीकरी की वाल्मीकि कॉलोनी में कचरे का अंबार, सड़क बनी कूड़ाघर सीकरी। कस्बे की वाल्मीकि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। कॉलोनी की सड़क पर जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे लोगों का रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कचरे के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जाम है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियां भी कचरे से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी जमा हो रहा है। बदबू और गंदगी के बीच बच्चों और लोगों के बीमार होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने से बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ सकता है। वहीं, बस स्टैंड क्षेत्र में भी कचरा पड़ा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि खुले में पड़े कचरे को गायें खाती नजर आ रही हैं। इससे आवारा पशुओं के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। लोगों का सवाल है कि जब सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभाग मौजूद हैं, तो आखिर कचरा उठाने और नालियों की सफाई की व्यवस्था कब सुधरेगी? स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से वाल्मीकि कॉलोनी और बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई करवाने, सड़क से कचरा हटाने और जाम नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
    1
    सीकरी की वाल्मीकि कॉलोनी में कचरे का अंबार, सड़क बनी कूड़ाघर

सीकरी। कस्बे की वाल्मीकि कॉलोनी में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। कॉलोनी की सड़क पर जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे लोगों का रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कचरे के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जाम है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियां भी कचरे से जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी जमा हो रहा है। बदबू और गंदगी के बीच बच्चों और लोगों के बीमार होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने से बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ सकता है।
वहीं, बस स्टैंड क्षेत्र में भी कचरा पड़ा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि खुले में पड़े कचरे को गायें खाती नजर आ रही हैं। इससे आवारा पशुओं के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
लोगों का सवाल है कि जब सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभाग मौजूद हैं, तो आखिर कचरा उठाने और नालियों की सफाई की व्यवस्था कब सुधरेगी?
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से वाल्मीकि कॉलोनी और बस स्टैंड क्षेत्र में तत्काल सफाई करवाने, सड़क से कचरा हटाने और जाम नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    News Anchor सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित


नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.