Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसपुर देवसरा थाने पर एसडीएम व सीओ ने की जनसुनवाई आई 26 शिकायतें तीन का हुआ निस्तारण शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर आसपुर देवसरा थाने पर एसडीम पूर्णेन्दु मिश्र पुलिस क्षेत्र अधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस से एक राजस्व से दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए समाधान दिवस के मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्व कर्मियों को दे दिया गया है आयोजन के दौरान थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया हुआ क्षेत्रीय राजस्व कर्मी के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष ने शाम करीब 4:30 बजे प्रेस नोट जारी करके उपलब्ध कराई है।
अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
आसपुर देवसरा थाने पर एसडीएम व सीओ ने की जनसुनवाई आई 26 शिकायतें तीन का हुआ निस्तारण शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर आसपुर देवसरा थाने पर एसडीम पूर्णेन्दु मिश्र पुलिस क्षेत्र अधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस से एक राजस्व से दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए समाधान दिवस के मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्व कर्मियों को दे दिया गया है आयोजन के दौरान थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया हुआ क्षेत्रीय राजस्व कर्मी के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष ने शाम करीब 4:30 बजे प्रेस नोट जारी करके उपलब्ध कराई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज जब कोई धमकी देता है कि... दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-👇🏻 *आओ बच्चू,*... मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है...😎🤣 *बाबा जी*1
- जिलाधिकारी ने लम्भुआ विधानसभा 190 का विकास कार्य देखना चाहा और बिना उपजिलाधिकारी के सम्पूर्ण भ्रमण किया4
- *दिनांक-08.08.2026 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक/चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामग्री बरामद कर, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।*1
- नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, FCI में फर्जी भर्ती कराने वाला गिरोह बेनाकाब: सुलतानपुर में FIR दर्ज, बस के सफर से शुरू हुई ठगी की पटकथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठने और फर्जी मेडिकल व इंटरव्यू कराकर जाली जॉइनिंग लेटर थमाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाने का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीपरगांव निवासी गिरजाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 दिसंबर 2019 को वे हड़ौरा बाजार से लखनऊ जाने के लिए बस में सवार हुए थे। सफर के दौरान उनकी मुलाकात जयप्रकाश यादव निवासी- वृंदावन योजना, लखनऊ और दिलीप कुमार मिश्रा से हुई। पीड़ित के बेरोजगार होने की बात सुनकर जयप्रकाश यादव ने खुद को भारतीय खाद्य निगम का महामंत्री बताया। उसने दावा किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर एफसीआई में 'सरदार मेडल हैंडलिंग श्रमिक' पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। प्रति पद 3-3 लाख रुपये खर्च पर पक्की नौकरी दिलाने और बैकडेट जॉइनिंग कराकर एरियर दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़ित अपने परिचितों (गंगाराम, राकेश कुमार, राजेश कुमार, रातरानी, ताड़कनाथ, रविशंकर शर्मा, अखिलेश वर्मा, ओमप्रकाश, मिथलेश, धनंजय शर्मा, मंजीत कुमार) के साथ लखनऊ स्थित वृंदावन योजना क्षेत्र में आरोपियों के बताए पते पर पहुंचा। वहां जयप्रकाश यादव के अलावा रामधवन पाल, सुरेशचन्द्र निवासी- कुतुबपुर, जौनपुर; स्वयं को कोषाध्यक्ष बताने वाला, कैलाशचन्द्र निवासी- सीतापुर, बृजेन्द्र श्रीवास्तव और बीरम सिंह चौधरी निवासी हाथरस मिले। सभी ने 3-3 लाख रुपये में नौकरी का पक्का आश्वासन दिया। 8 जनवरी 2020 को आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से धनपतगंज के हड़ौरा बाजार पहुंचे और प्रति अभ्यर्थी 1-1 लाख रुपये एडवांस लिए। बाकी रकम अलग-अलग तिथियों में नकद, RTGS और फोन पे के माध्यम से ऐंठी गई। ठगी को असली रूप देने के लिए गिरोह ने 22 अगस्त 2022 को पीड़ितों को गोंडा बुलाया, जिला चिकित्सालय गोंडा में फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया और झूलेलाल धर्मशाला में फर्जी इंटरव्यू आयोजित किया गया। अभ्यर्थियों से एक-एक ब्लैंक चेक लिए गए। 20 सितंबर 2022 को गांधी पार्क में बुलाकर फर्जी रजिस्टर और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए।इसके बाद अभ्यर्थियों को फर्जी जॉइनिंग लेटर और गेट पास थमाकर गोंडा एफसीआई में जॉइन करने को कहा गया। 30 सितंबर 2022 को जब पीड़ित गोंडा स्थित भारतीय खाद्य निगम कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर को फर्जी घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आने लगे। जब पीड़ित लखनऊ के वृंदावन चौकी क्षेत्र में आरोपियों के कार्यालय पहुंचे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। हंगामा होने पर आरोपियों ने रविशंकर शर्मा को 30 लाख रुपये और कमलेश को 10 लाख रुपये का चेक दिया। हालांकि, खाते में पैसे न होने के कारण बैंक में चेक बाउंस हो गए। लखनऊ के वृंदावन कोतवाली और स्थानीय धनपतगंज थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों की शरण ली। इसके बाद धनपतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच धनपतगंज थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य को सौंपी गई है।1
- कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- भदेवरा उसीपुर गांव के विकास के सभी दावे फेल हल्की सी बारिश में रास्ता ही ढूब गया जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे जिम्मेदार लोगों के कान तक यह आवाज पहुंच सके और लोगों की मदद किया जा सके #viralreelsシ #viralpost #facebookvideo #भदेवरा #उसीपुर1
- आसपुर देवसरा थाने पर एसडीएम व सीओ ने की जनसुनवाई आई 26 शिकायतें तीन का हुआ निस्तारण शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर आसपुर देवसरा थाने पर एसडीम पूर्णेन्दु मिश्र पुलिस क्षेत्र अधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस से एक राजस्व से दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए समाधान दिवस के मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्व कर्मियों को दे दिया गया है आयोजन के दौरान थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया हुआ क्षेत्रीय राजस्व कर्मी के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष ने शाम करीब 4:30 बजे प्रेस नोट जारी करके उपलब्ध कराई है।1