logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धूमधाम ,उत्साह और भक्ति भाव के साथ नगर में निकली रामरथ शोभायात्रा हरदा जिले भर में धूमधाम भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जा रही रामनवमी। राम रथ शोभा यात्रा निकाली गई हुआ भव्य स्वागत। हरदा जिले के सभी नगर ग्राम क्षेत्रों में रामनवमी भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जा रही । श्रीराम मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब। कई क्षेत्रों में रामरथ शोभा यात्राएं भी निकाली गई। टिमरनी नगर में भी स्थानीय प्राचीन शंकर मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रामरथ शोभा यात्रा गाजे बाजे,भक्ति भाव और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए ।नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य रामरथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। रामरथ शोभायात्रा यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

2 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
5ac9215c-58d7-444b-9fcf-f8794a8e4c5f

धूमधाम ,उत्साह और भक्ति भाव के साथ नगर में निकली रामरथ शोभायात्रा हरदा जिले भर में धूमधाम भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जा रही रामनवमी। राम रथ शोभा यात्रा निकाली गई हुआ भव्य स्वागत। हरदा जिले के सभी नगर ग्राम क्षेत्रों में रामनवमी भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाई जा रही । श्रीराम मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब। कई क्षेत्रों में रामरथ शोभा यात्राएं भी निकाली गई। टिमरनी नगर में भी स्थानीय प्राचीन शंकर मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई रामरथ शोभा यात्रा गाजे बाजे,भक्ति भाव और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए ।नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य रामरथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। रामरथ शोभायात्रा यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • सभी पंपों पर समाचार लिखे जाने तक डीजल खत्म हो चुका था। हालांकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध रहा। पंप संचालकों का कहना है कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल भरवा लिया, जिससे अचानक स्टॉक खत्म हो गया। उनका दावा है कि जल्द ही डीजल की गाड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
    1
    सभी पंपों पर समाचार लिखे जाने तक डीजल खत्म हो चुका था। हालांकि पेट्रोल सभी पंपों पर उपलब्ध रहा। पंप संचालकों का कहना है कि लोगों ने जरूरत से ज्यादा डीजल भरवा लिया, जिससे अचानक स्टॉक खत्म हो गया। उनका दावा है कि जल्द ही डीजल की गाड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    7 hrs ago
  • अन्य चोरी गई बाइक को लेकर की जाएगी पूछताछ मुंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाही
    1
    अन्य चोरी गई बाइक को लेकर की जाएगी पूछताछ  मुंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाही
    user_Shahrukh mansuri
    Shahrukh mansuri
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देहात थाने का मामला हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक ने नर्मदा ब्रिज से लगाई छलांग चट्टान पर जाकर गिरा मौके पर मौत देहात पुलिस जांच में जुटी सूत्रों की माने तो हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक चौहान डेयरी संचालक बताया जा रहा है युवक की बाइक ब्रिज पर ही खड़ी मिली युवक ने किन कारणों से नर्मदा ब्रिज से चलांग लगाई यह अभी अज्ञात है वहीं होमगार्ड जवान और देहात थाना पुलिस नर्मदा बीच के नीचे सब को बरामद कर लिया गया है इस पूरे मामले की जांच में देहात पुलिस ड्यूटी है
    1
    देहात थाने का मामला  हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक ने नर्मदा ब्रिज से लगाई छलांग चट्टान पर जाकर गिरा मौके पर मौत देहात पुलिस जांच में जुटी 
सूत्रों की माने तो हाउसिंग बोर्ड निवासी युवक चौहान डेयरी संचालक बताया जा रहा है 
युवक की बाइक ब्रिज पर ही खड़ी मिली
युवक ने किन कारणों से नर्मदा ब्रिज से चलांग लगाई यह अभी अज्ञात है वहीं होमगार्ड जवान और देहात थाना पुलिस नर्मदा बीच के नीचे सब को बरामद कर लिया गया है इस पूरे मामले की जांच में देहात पुलिस ड्यूटी है
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Atmaram Yadav
    1
    Post by Atmaram Yadav
    user_Atmaram Yadav
    Atmaram Yadav
    Farmer खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अष्टमी पर कन्या भोज का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा बड़कुर मोहल्ला श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति का चौथा वर्ष, महाष्टमी पर महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब नर्मदापुरम डोलरिया। वार्ड क्रमांक 11 बड़कुर मोहल्ला में श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर लगातार चौथे वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना कर भव्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर माँ के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष रूप से कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। महाष्टमी पर अष्टमी के दिन ही भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ माँ दुर्गा की आराधना की। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों द्वारा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के सदस्य गजेन्द्र राजपूत ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
    5
    अष्टमी पर कन्या भोज का भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा बड़कुर मोहल्ला
श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति का चौथा वर्ष, महाष्टमी पर महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब
नर्मदापुरम डोलरिया। वार्ड क्रमांक 11 बड़कुर मोहल्ला में श्री राम कीर्तन मंडल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर लगातार चौथे वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना कर भव्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुँचकर माँ के दर्शन कर रहे हैं।
अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष रूप से कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में परिवार अपने बच्चों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। महाष्टमी पर अष्टमी के दिन ही भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ माँ दुर्गा की आराधना की। दीपों की रोशनी और भक्ति गीतों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों द्वारा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। समिति के सदस्य गजेन्द्र राजपूत ने बताया कि   आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • • पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सीहोर मंडी में 02 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विद्युत सब स्टेशन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे समय में इस नए सब स्टेशन की स्थापना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होगी और बार-बार आने वाली तकनीकी बाधाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिजली, सड़क, पानी और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में विकास की गति तेज हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरू के., श्री सुदीप प्रजा‍पति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
    1
    • 
पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सीहोर मंडी में 02 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विद्युत सब स्टेशन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग बढ़ जाती है, ऐसे समय में इस नए सब स्टेशन की स्थापना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू होगी और बार-बार आने वाली तकनीकी बाधाओं में भी कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बिजली, सड़क, पानी और कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में विकास की गति तेज हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरू के., श्री सुदीप प्रजा‍पति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैहर - मैहर में स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के खाने में मिले कीड़े, कस्टमर के हंगामे के बाद स्टाफ ने मांगी माफी
    1
    मैहर - मैहर में स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के खाने में मिले कीड़े, कस्टमर के हंगामे के बाद स्टाफ ने मांगी माफी
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Satwas, Dewas•
    22 hrs ago
  • पिपरिया में आज सुबह 6:00 से ही नवरात्र के पावन अवसर पर खेड़ापति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है, जहां जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर कन्याभोज का आयोजन भी किया। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं ताकि किसी को असुविधा न हो। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र के इन दिनों में खेड़ापति मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
    1
    पिपरिया में आज सुबह 6:00 से ही नवरात्र के पावन अवसर पर खेड़ापति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए भक्त माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है, जहां जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
इस दौरान कई भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर कन्याभोज का आयोजन भी किया। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उन्हें भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं ताकि किसी को असुविधा न हो। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
नवरात्र के इन दिनों में खेड़ापति मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • • प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया शुभारंभ • कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही सरकार - मंत्री श्रीमती गौर • अभियान के तहत जिले में 1,11,340 आवेदनों का हुआ निराकरण, प्रभारी मंत्री ने की सराहना • जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण • अभियान के तहत 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत संकल्प से समाधान अभियान के तहत सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय शिविर का पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 25 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। इस अभियान के तहत सीहोर जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश प्रदेश की सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर व्यक्ति की दुख तकलीफ को समझते हुए उसकी समस्या का समाधान कर राहत देने का काम कर रही है और हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं सहित सभी के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्य कर रही है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए इसके लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संकल्प के समाधान अभियान इस बात का प्रतीक है की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचकर लाभान्वित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल विकास और कल्याण के कार्य ही नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित वातावरण देने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा 02 साल के भीतर नक्सल समस्या को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं उसके सार्थक परिणाम देखने मिल रहे हैं। उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की ओर रुझान बड़ा है। इससे न केवल मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है बल्कि यहां के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे साल भर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले और वह आर्थिक रूप से समृद्ध बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। लाड़ली बहन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और अनेकों योजनाएं महिलाओं के लिए कल्याण के लिए चलाई जा रही है। जिनकी सहायता से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का उदाहरण है, जिसके माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प के समाधान अभियान के तहत सीहोर जिले में 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है। संकल्प से अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम द्वारा जिस गंभीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया है उसकी मंत्री श्रीमती गौर ने सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प के समाधान अभियान के तहत 19 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री सुदीप प्रजापति, श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने बताया कि “संकल्प से समाधान अभियान” का क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाना है। जिला सीहोर में अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। अभियान के तहत अभी तक जिले में कुल 52 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 46 कलस्तर, 05 ब्लॉक और एक जिला स्तरीय शिविर शामिल है। इन शिविरों में शासन की 106 सेवाओं और योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,11,346 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जो 98.96 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाता है। शेष रहे आवेदनो को भी शीघ्र ही निराकृत कर दिया जाएगा। राज्य में प्रति जिला औसत 81 हज़ार आवेदन के सापेक्ष सीहोर जिले में 37 प्रतिशत अधिक आवेदन एकत्रित किये गये है। इसी प्रकार प्रति जिला औसत निराकरण 80 हज़ार आवेदन के सापेक्ष जिला सीहोर में 38 प्रतिशत अधिक आवेदन निराकृत किये गये है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों की 542 ग्राम पंचायतों एवं 158 नगरीय वार्डों को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। प्रमुख विभागीय उपलब्धियाँ अभियान के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। सहकारिता विभाग द्वारा 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15,545 भवन निर्माण अनुज्ञा एवं राजस्व विभाग द्वारा 11,878 खसरा/खतौनी प्रतिलिपियाँ प्रदान की गई हैं। लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9,774 आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हजारों की संख्या में आय, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। अभियान की विशेषताएँ अभियान के अंतर्गत 19 विभागों की 106 सेवाएँ शामिल की गईं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न विवाह एवं छात्रवृत्ति योजनाएँ आदि प्रमुख हैं। घर-घर सर्वे के माध्यम से आवेदन एकत्र कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया है। बहु-स्तरीय (क्लस्टर, ब्लॉक एवं जिला स्तर) शिविरों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा का वितरण किया गया।
    1
    • प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया शुभारंभ
• कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही सरकार - मंत्री श्रीमती गौर
• अभियान के तहत जिले में 1,11,340 आवेदनों का हुआ निराकरण, प्रभारी मंत्री ने की सराहना
• जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण
• अभियान के तहत 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत 
संकल्प से समाधान अभियान के तहत सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय शिविर का पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 25 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। इस अभियान के तहत सीहोर जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश प्रदेश की सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर व्यक्ति की दुख तकलीफ को समझते हुए उसकी समस्या का समाधान कर राहत देने का काम कर रही है और हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है 
उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं सहित सभी के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्य कर रही है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए इसके लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संकल्प के समाधान अभियान इस बात का प्रतीक है की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचकर लाभान्वित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल विकास और कल्याण के कार्य ही नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित वातावरण देने का भी काम कर रही है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा 02 साल के भीतर नक्सल समस्या को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं उसके सार्थक परिणाम देखने मिल रहे हैं। उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की ओर रुझान बड़ा है। इससे न केवल मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है बल्कि यहां के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे साल भर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले और वह आर्थिक रूप से समृद्ध बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। लाड़ली बहन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और अनेकों योजनाएं महिलाओं के लिए कल्याण के लिए चलाई जा रही है। जिनकी सहायता से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का उदाहरण है, जिसके माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। 
उन्होंने कहा कि संकल्प के समाधान अभियान के तहत सीहोर जिले में 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है। संकल्प से अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम द्वारा जिस गंभीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया है उसकी मंत्री श्रीमती गौर ने सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प के समाधान अभियान के तहत 19 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री सुदीप प्रजापति, श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने बताया कि “संकल्प से समाधान अभियान” का क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाना है। जिला सीहोर में अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। अभियान के तहत अभी तक जिले में कुल 52 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 46 कलस्तर, 05 ब्लॉक और एक जिला स्तरीय शिविर शामिल है। इन शिविरों में शासन की 106 सेवाओं और योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,11,346 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जो 98.96 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाता है। शेष रहे आवेदनो को भी शीघ्र ही निराकृत कर दिया जाएगा।
राज्य में प्रति जिला औसत 81 हज़ार आवेदन के सापेक्ष सीहोर जिले में 37 प्रतिशत अधिक आवेदन एकत्रित किये गये है। इसी प्रकार प्रति जिला औसत निराकरण 80 हज़ार आवेदन के सापेक्ष जिला सीहोर में 38 प्रतिशत अधिक आवेदन निराकृत किये गये है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों की 542 ग्राम पंचायतों एवं 158 नगरीय वार्डों को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है।
प्रमुख विभागीय उपलब्धियाँ
अभियान के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। सहकारिता विभाग द्वारा 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15,545 भवन निर्माण अनुज्ञा एवं राजस्व विभाग द्वारा 11,878 खसरा/खतौनी प्रतिलिपियाँ प्रदान की गई हैं। लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9,774 आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हजारों की संख्या में आय, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।
अभियान की विशेषताएँ
अभियान के अंतर्गत 19 विभागों की 106 सेवाएँ शामिल की गईं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न विवाह एवं छात्रवृत्ति योजनाएँ आदि प्रमुख हैं। घर-घर सर्वे के माध्यम से आवेदन एकत्र कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया है। बहु-स्तरीय (क्लस्टर, ब्लॉक एवं जिला स्तर) शिविरों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा का वितरण किया गया।
    user_Raj
    Raj
    आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.