Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैहर - मैहर में स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के खाने में मिले कीड़े, कस्टमर के हंगामे के बाद स्टाफ ने मांगी माफी
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
मैहर - मैहर में स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के खाने में मिले कीड़े, कस्टमर के हंगामे के बाद स्टाफ ने मांगी माफी
More news from Dewas and nearby areas
- *सिस्टम की लापरवाही का शिकार: सड़क के बीचों-बीच 'यमराज' बनकर खड़ा है बिजली का खंभा। अब मौत से जंग लड़ रहा बाइक सवार।* सतना के उतैली मोड़ पर प्रशासनिक लापरवाही का खौफनाक मंजर सामने आया है। सीसी सड़क के बीचों-बीच स्थित बिजली के खंभे से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोशल मीडिया पर बार-बार खंभा हटाने की चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने सुध नहीं ली, जिसका खामियाजा अब युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझकर भुगत रहा है। घायल को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।2
- *डायल-112 की त्वरित कार्यवाही तथा कम्युनिकेशन प्लानिंग से बची युवक की जान,* जिला देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत द्वारा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी व समस्त थाना प्रभारियों को अपने अधिनस्थ डायल-112 पर तैनात बल को आमजन की समस्याओं के प्राप्त इवेट पर तत्काल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, दिनांक 26.03.2026 को डायल-112 कन्ट्रोल रूप से एफ.आर.वी -22 पर तैनात स्टॉफ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुस्मानिया की गौ-शाला के पास एक व्यक्ति कुये में गिर गया है, एफआरडी स्टॉफ द्वारा इवेट की सूचना से तत्काल थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी को अवगत कराया गया, उनके द्वारा सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये एफआरकी स्टॉफ को तत्काल मौके पर पहुंचकर उपलब्ध संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बचाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया, एफआरवी स्टॉफ द्वारा मौके पर पहुंचकर अपने संसाधन तथा कम्युनिकेशन प्लान का उपयोग कर करीब 150 फिट गहरे कुये में रस्सा डालकर कुये में गिरे युवक विक्रम पिता राजकुमार निवासी कुस्मानिया का रेसक्यू किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाने पर युवक के परिजनों द्वारा पुलिस का अभार व्यक्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में एफआरव्ही पर तैनात सैनिक गोविन्द कर्मा एवं पायलेट रवि अंकेल का सराहनीय योगदान रहा।2
- *बड़ी खबर* छिंदवाड़ा के पास हुआ बड़ा हादसा सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी बस में सवार 5 से ज्यादा लोगों की मौत हुई साथ ही 30 से ज्यादा लोग घायल हुए घटनास्थल पर मची चीख पुकार घायलों को जिला अस्पताल में किया भर्ती1
- Post by Sajid Pathan4
- • संभागायुक्त ने कोठरी और जताखेड़ा में किया अमरूद एवं सीताफल की खेती का निरीक्षण • किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित • अधिक से अधिक पात्र किसानों को दिलाया जाए उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ - संभागायुक्त श्री सिंह भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने उद्यानिकी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा एवं कोठरी का भ्रमण कर किसानों द्वारा की जा रही उद्यानिकी फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में संचालित उद्यानिकी योजनाओं तथा उनके माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्राम जताखेड़ा में किसान श्रीमती रूपा सिंह द्वारा वीएनआर तकनीक से की जा रही अमरूद की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने इस उन्नत उत्पादन तकनीक की विशेषताओं और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। साथ ही ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं फार्म पोंड की प्लास्टिक लाइनिंग के माध्यम से जल संरक्षण एवं उसके प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री सिंह ने आष्टा के ग्राम कोठरी में किसान श्री प्रमोद कासनियां द्वारा की जा रही वीएनआर अमरूद, एनएमके गोल्डन सुपर सीताफल तथा ड्रिप मल्चिंग तकनीक से उत्पादित खीरा फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग से बढ़ती उत्पादकता और बेहतर गुणवत्ता की सराहना करते हुए किसानों को उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक पात्र किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का विस्तार हो और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संभागायुक्त श्री विनोद यादव, सहायक संचालक श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे5
- ग्राम बेड़िया के सेल्दा रोड स्थित चंदर कॉलोनी में अधूरी नाली निर्माण के कारण गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। नाली पूरी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और कई घरों में भी रिसाव होने लगा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने पंचायत में लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नाली निर्माण कार्य को पूरा कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।1
- Post by Shalim Khan1
- मैहर - मैहर में स्थित बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में एक कस्टमर के खाने में मिले कीड़े, कस्टमर के हंगामे के बाद स्टाफ ने मांगी माफी1