Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी के रघुनाथपुर का प्रफुल मार्गदर्शन केंद्र प्रेप स्कूल रच रहा इतिहास। सैनिक स्कूल की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर 6 छात्र हुए चयनित।
Shambhu sharan
मोतिहारी के रघुनाथपुर का प्रफुल मार्गदर्शन केंद्र प्रेप स्कूल रच रहा इतिहास। सैनिक स्कूल की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर 6 छात्र हुए चयनित।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ में शटर तोड़ कर दो दुकानों में हुई चोरी।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धर-पकड़ में जुटी।1
- मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।2
- मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें1
- न्यूज़: मोतिहारी के चकिया में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। चकिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) शिवानी शुभम और अनुमंडल अस्पताल प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में चकिया सिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में नवजात शिशुओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। बच्चों के ICU में वेंटिलेटर तो लगा था, लेकिन वहां पैडियाट्रिक डॉक्टर की जगह नॉन-मैट्रिक नर्स तैनात थी। इतना ही नहीं, वेंटिलेटर के लिए कोई पावर बैकअप भी नहीं था। निरीक्षण के दौरान ही बिजली कट गई और नवजात बिना बैकअप के अंधेरे में पाया गया, जिससे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही मानी। जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल में बिना उचित योग्यता और नियमों के इलाज किया जा रहा था। यूनानी डिग्रीधारी डॉक्टर सादिक हुसैन द्वारा सर्जरी और नवजात शिशुओं का इलाज किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा अस्पताल में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड संचालित किया जा रहा था, जहां एक महिला कर्मी बिना सर्टिफिकेट के अल्ट्रासाउंड करते हुए एसडीएम द्वारा पकड़ी गई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चकिया सिटी हॉस्पिटल को तत्काल सील कर दिया। साथ ही डॉक्टर सादिक हुसैन, एक महिला अल्ट्रासाउंड संचालक और अस्पताल की एक असिस्टेंट महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाइट: शिवानी शुभम, एसडीएम.1
- ईद पर खून-खराबा: बहन से मिलने जा रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ईद के मौके पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शहर के जमादारटोला इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, कालीबाग निवासी गुलज़ार अंसारी ईद के दिन अपनी बहन के घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि नेहाल, इब्रान और इरफान ने पहले गुलज़ार के साथ मारपीट की और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गुलज़ार को तुरंत GMCH बेतिया में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।1
- Post by Talk On Chair1
- Post by नीतीश उजाला1
- मोतिहारी के रघुनाथपुर का प्रफुल मार्गदर्शन केंद्र प्रेप स्कूल रच रहा इतिहास। सैनिक स्कूल की परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर 6 छात्र हुए चयनित।1