ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद तिराहा बिरौली मोड के पास गुरुवार रात करीब 8:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान थाना सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है तो वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिरौली गौसपुर अस्पताल पहुंची बदोसराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानेंद्र 2 भाई थे जिसमें से विजेंद्र एक निजी स्कूल के प्रबंधक है हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ब्लाक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा व सैदनपुर प्रधान अस्पताल पहुंचे फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी
ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद तिराहा बिरौली मोड के पास गुरुवार रात करीब 8:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान थाना सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है तो वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिरौली गौसपुर अस्पताल पहुंची बदोसराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानेंद्र 2 भाई थे जिसमें से विजेंद्र एक निजी स्कूल के प्रबंधक है हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ब्लाक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा व सैदनपुर प्रधान अस्पताल पहुंचे फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी
- बताते चले कि बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत प्रसाद तिराहा बिरौली मोड के पास गुरुवार रात करीब 8:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत हो गई इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान थाना सफदरगंज क्षेत्र के सैदनपुर निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र यादव पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है तो वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिरौली गौसपुर अस्पताल पहुंची बदोसराय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतक ज्ञानेंद्र 2 भाई थे जिसमें से विजेंद्र एक निजी स्कूल के प्रबंधक है हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ब्लाक प्रमुख सिरौली गौसपुर रेनू वर्मा व सैदनपुर प्रधान अस्पताल पहुंचे फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट - मनोज शुक्ला बाराबंकी1
- बाराबंकी गोंडा में सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके चलते करीब 2 महीने तक इस पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे वाहन पांटून पुल से गुजरेंगे बसों और भारी वाहनों को अब अयोध्या होकर जाना होगा इसका सीधा असर दूरी 114 किमी से बढ़कर लगभग 191 किमी यानी 77 किमी ज्यादा सफर साधारण बस किराया: ₹162 ➝ ₹294 एसी बस किराया: ₹206 ➝ ₹431 इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोग, छात्र और व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ना तय है। आपकी क्या राय है क्या प्रशासन को कोई बेहतर विकल्प देना चाहिए था ब्यूरो चीफ रामानंद सागर1
- कंधाईपुर गांव का गरीब तड़प कर हुआ मौत का शिकार हार्ट के मरीज दूर रहे जिला अस्पताल से तो ही बेहतर बाराबंकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर सवालों के घेरे में है, जहां कंधईपुर रसौली गांव निवासी जुबेर की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि जुबेर पहले भी गंभीर रूप से बीमार हुए थे और उनका इलाज लखनऊ के लारी अस्पताल में कराया गया था, लेकिन इस बार किस्मत और व्यवस्था दोनों ने साथ नहीं दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों से जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती क्यों नहीं हो पाई? क्या गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं? जिनके पास बड़े शहरों में इलाज कराने के साधन नहीं हैं, उनके लिए जिला अस्पताल ही अंतिम सहारा होता है, लेकिन जब वहीं जरूरी डॉक्टर न हों तो यह सहारा भी टूट जाता है। यह केवल एक मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता और लापरवाही की कहानी है। हर बार एक नई मौत के बाद वही सवाल उठते हैं, लेकिन जवाब कहीं खो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होती, तब तक हार्ट अटैक के मरीजों को यहां लाना उनकी जान के साथ जोखिम लेने जैसा है। *निष्कर्ष* : अगर समय रहते स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ऐसे जुबेर हर दिन सिस्टम की खामियों के शिकार होते रहेंगे—और गरीब सिर्फ खबर बनकर रह जाएंगे।1
- *हेडलाइन:* बुलंदशहर: भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर मांगी भीख *टेकलाइन:* "तहसील खुर्जा के अधिकारी बिना पैसे काम नहीं करते" - भाकियू का आरोप, युवा महासचिव बब्बन चौधरी उतरे सड़क पर *स्टंट लाइन:* 'भीख का पैसा तहसील प्रशासन को सौंपेंगे', दाताराम चौक पर कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल --- *विस्तार से खबर:* *बुलंदशहर:* तहसील खुर्जा में भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। भाकियू के युवा प्रदेश महासचिव बब्बन चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दाताराम चौक पर सड़कों पर भीख मांगते नजर आए। *क्या है आरोप?* भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तहसील खुर्जा के अधिकारी सालों से लंबित पड़े मामलों को बिना पैसे लिए निपटाते ही नहीं हैं। किसानों के काम रिश्वत के बिना अटके पड़े हैं। *भीख मांगकर पैसा सौंपेंगे:* प्रदर्शन कर रहे बब्बन चौधरी ने कहा कि वे सड़क पर भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेंगे और उसे तहसील प्रशासन को सौंपेंगे। उनका कहना है, "जब अधिकारियों का पेट रिश्वत से ही भरता है, तो हम जनता से भीख मांगकर उनका पेट भर देंगे।" *वीडियो वायरल:* सड़क पर भीख मांगते भाकियू कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता हाथ में कटोरा लेकर लोगों से मदद मांगते दिख रहे हैं। *प्रशासन पर सवाल:* इस अनोखे प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल तहसील खुर्जा के अधिकारियों की तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। क्या आप जानना चाहेंगे कि तहसील प्रशासन ने इस प्रदर्शन पर क्या जवाब दिया या कौन से मामले सालों से लंबित हैं?1
- यूपी के जालौन के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर धरना दिया। भारी विरोध देखने को मिला।1
- बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।1
- जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मीतपुर की ग्राम पंचायत निजामुद्दीन पुर में किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे बाबा साहब की कथा सुनने पहुंचे लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा एक सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया गया बाबा साहब के नाम प्रोग्राम किया गया जिसका उद्देश्य समाज में पहले अंधविश्वास वह बाबा साहब का जीवन कैसा रहा उन्होंने इस देश में महिलाओं के जीवन के उत्थान के बारे में क्या-क्या कार्य किया यह जमुना प्रसाद कनौजिया के द्वारा बताया गया ब्यूरो चीफ रामानंद सागर4