Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाबलीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, धारदार हथियार चले, महिला समेत कई घायल मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को सुबह अचानक हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मकान की छतों से पथराव किए जाने की भी सूचना है, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को चरथावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हेडलाइन
Aslam Tyagi
महाबलीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, धारदार हथियार चले, महिला समेत कई घायल मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव महाबलीपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को सुबह अचानक हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मकान की छतों से पथराव किए जाने की भी सूचना है, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को चरथावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हेडलाइन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर भारत अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों पर संकट शाह आलम ने राष्ट्रपति को भेजा ऐतिहासिक ज्ञापन MSP को कानूनी दर्जा देने की1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड स्थित डॉक्टर आदिल के आवास पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल में तैनात एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चरथावल विधायक पंकज मलिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक का स्वागत एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी, उनके पति डॉ. आदिल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन द्वारा बुके भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने एएनएम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्य अतिथि विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में एएनएम को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।1
- फेमस यूट्यूब शादाब जगती पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर शादाब जगती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग और लगाए गए आरोप को बताया बेबुनियाद1
- जनपद मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और जल्द निस्तारण की मांग की है।2
- मुजफ्फरनगर में चाइनीज मांजे पर सख्त कार्रवाई, SSP का कड़ा संदेश मुजफ्फरनगर, 5 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिविल लाइन, खालापार, नई मंडी व कोतवाली नगर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। SSP संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनपद में चाइनीज मांजे की बिक्री व उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गांव भलवा में सनसनी! रोहित और प्रगति की प्रेम कहानी बनी मौत की दास्तान, शादी से पहले ही खौफनाक अंत। मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर! इश्क में नाकाम सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गर्दन रेती, फिर खुद का गला काटा।1
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान की आशंका, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते को उसके ही मालिक ने बड़ा होने के बाद निर्दयता से छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह कुत्ता चरथावल निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसने उसे सिंगलपुर गांव के नजदीक एक CNG के पोल से बांध दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता बीते तीन दिनों से उसी पोल से बंधा हुआ है और उसे न तो खाना दिया गया और न ही पानी, जिससे उसकी हालत बेहद कमजोर हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और कुत्ते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता अपने मालिक के प्रति अत्यधिक वफादार है और आशंका जताई जा रही है कि वह मालिक के बिना वहां से हटने को तैयार नहीं होगा। कुत्ता लगातार उसी दिशा की ओर देखता रहता है, मानो अपने मालिक की राह ताक रहा हो किसी तरह कुत्ते को पोल से आज़ाद किया गया लेकिन कुत्ता वहां से हटने को तैयार नही है उसी स्थान पर पूरी रात बैठा रहा इस अमानवीय कृत्य से क्षेत्र में पशु प्रेमियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा ने कुत्ते के मालिक की पहचान कराने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा* पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कुत्ते को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए*1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1