logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा की थाना कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के सांगवी थाने में दर्ज चोरी के मामले (अपराध क्रमांक 332/26, धारा 331, 305 बीएनएस) के आरोपी प्रतीक पिता हीराचंद लीडकर (उम्र 32 साल, निवासी हाल मुकाम कृष्णपुरम कॉलोनी, माता चौक, खंडवा) को गिरफ्तार कर लिया है। सांगवी पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया। कोतवाली टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने चोरी का माल टॉयलेट के चैंबर में डालने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने चैंबर की खुदाई करवाकर 7.5 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर जब्त किए। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले 1 महीने से अपनी पत्नी के साथ खंडवा में रह रहा था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके विरुद्ध महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में 17 अपराध और मध्य प्रदेश के थाना खकनार में 25 आयुध अधिनियम के तहत 02 अपराध दर्ज हैं। खंडवा की कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे संबंधित पुणे पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य, प्रधान आरक्षक लतेश पाल, अमर तथा आरक्षक राहुल, आलेश, पंकज, अनुराग और हेमंत ने सराहनीय भूमिका निभाई।

4 hrs ago
user_(स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
(स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
Local News Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

खंडवा की थाना कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के सांगवी थाने में दर्ज चोरी के मामले (अपराध क्रमांक 332/26, धारा 331, 305 बीएनएस) के आरोपी प्रतीक पिता हीराचंद लीडकर (उम्र 32 साल, निवासी हाल मुकाम कृष्णपुरम कॉलोनी, माता चौक, खंडवा) को गिरफ्तार कर लिया है। सांगवी पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया। कोतवाली टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने चोरी का माल टॉयलेट के चैंबर में डालने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने चैंबर की खुदाई करवाकर 7.5 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर

0e23a51a-2e80-4935-a657-acb2d3015832

जब्त किए। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले 1 महीने से अपनी पत्नी के साथ खंडवा में रह रहा था। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके विरुद्ध महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में 17 अपराध और मध्य प्रदेश के थाना खकनार में 25 आयुध अधिनियम के तहत 02 अपराध दर्ज हैं। खंडवा की कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे संबंधित पुणे पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य, प्रधान आरक्षक लतेश पाल, अमर तथा आरक्षक राहुल, आलेश, पंकज, अनुराग और हेमंत ने सराहनीय भूमिका निभाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 02 में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज और वार्ड पार्षद गुलशन चौरसिया ने भूमिपूजन कर इस विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत की। यह नई सी.सी. सड़क रविंद्र मिश्रा के मकान से लेकर स्वर्गीय मनोज भैसारे के मकान तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर और सुगम सुविधा मिलेगी। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर जगन्नाथ ओनकर, शशिकांत केथवास, प्रेमनारायण पारे, रविंद्र मिश्रा और पूनम ओनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
    3
    टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 02 में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज और वार्ड पार्षद गुलशन चौरसिया ने भूमिपूजन कर इस विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत की। यह नई सी.सी. सड़क रविंद्र मिश्रा के मकान से लेकर स्वर्गीय मनोज भैसारे के मकान तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर और सुगम सुविधा मिलेगी।

इस निर्माण कार्य के शुरू होने से वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर जगन्नाथ ओनकर, शशिकांत केथवास, प्रेमनारायण पारे, रविंद्र मिश्रा और पूनम ओनकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कन्नौद के वरिष्ठ पत्रकार इरफान अली ने देवास के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर अपने भतीजे व पत्रकार फरहान अली की आत्महत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, पत्रकार फरहान अली ने 23 मई 2026 की शाम को सल्फास की गोलियां खा ली थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 मई को मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान फरहान के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से यह खुलासा हुआ है कि टाकलीखेड़ा निवासी जफर अली ने रुपए-पैसों के लेन-देन को लेकर उस पर मानसिक दबाव बनाया था। वहीं, एक अन्य मोबाइल की रिकॉर्डिंग से एक महिला द्वारा भी मृतक को पैसों के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों का दावा है कि ये सभी सबूत पुलिस के पास उपलब्ध हैं, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज करने के बजाय मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में टीआई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने कलेक्टर से मांग की है कि फरहान अली को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जाए। आवेदन में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो शिकायतकर्ता भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।
    1
    कन्नौद के वरिष्ठ पत्रकार इरफान अली ने देवास के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर अपने भतीजे व पत्रकार फरहान अली की आत्महत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, पत्रकार फरहान अली ने 23 मई 2026 की शाम को सल्फास की गोलियां खा ली थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 24 मई को मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान फरहान के मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से यह खुलासा हुआ है कि टाकलीखेड़ा निवासी जफर अली ने रुपए-पैसों के लेन-देन को लेकर उस पर मानसिक दबाव बनाया था। वहीं, एक अन्य मोबाइल की रिकॉर्डिंग से एक महिला द्वारा भी मृतक को पैसों के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों का दावा है कि ये सभी सबूत पुलिस के पास उपलब्ध हैं, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज करने के बजाय मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस मामले में टीआई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों ने कलेक्टर से मांग की है कि फरहान अली को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए और पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जाए। आवेदन में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिनों के भीतर इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो शिकायतकर्ता भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इंदौर के महू में स्थित पातालपानी में पर्यटकों ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। यहाँ आने वाले पर्यटक नीचे उतरकर अपनी जान को सीधे जोखिम में डाल रहे हैं। पर्यटकों के अलावा अहिंसा पर्वत पर बकरियां चराने वाले बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। वे बकरियां चराते समय इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे हैं कि उनकी जान भारी जोखिम में है।
    2
    इंदौर के महू में स्थित पातालपानी में पर्यटकों ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। यहाँ आने वाले पर्यटक नीचे उतरकर अपनी जान को सीधे जोखिम में डाल रहे हैं। पर्यटकों के अलावा अहिंसा पर्वत पर बकरियां चराने वाले बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं। वे बकरियां चराते समय इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे हैं कि उनकी जान भारी जोखिम में है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का विरोध अब मध्य प्रदेश के खंडवा तक पहुँच गया है। मंगलवार 21 जुलाई को एस एन कॉलेज के पास कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन और चक्काजाम किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। प्रदर्शन के दौरान छात्रा पूजा शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए सोच में परिवर्तन लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे का अंत 'हिंदू-मुसलमान' पर लाकर बेरोजगार युवाओं के भविष्य को पीछे धकेला जा रहा है, जिससे बाहर निकलकर जनता को सही चीजें दिखाने की जरूरत है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन राजपूत ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हक की लड़ाई लड़ रहे छात्रों के सिर फोड़े गए और पैर तोड़े गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने भी इस बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है और यही बच्चे आगे चलकर सरकार बदलने का काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मुनीश मिश्रा ने युवाओं के भविष्य पर हो रहे कुठाराघात पर रोष जताते हुए सरकार पलटा देने की चेतावनी दी। वहीं, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुंदन मालवीय, शांतनु दीक्षित, अर्ष पाठक, राजू सुनगत, राजकुमार कैथवास, पवन पाटीदार, अनिल जाधव, शहजाद पवार, सागर पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का विरोध अब मध्य प्रदेश के खंडवा तक पहुँच गया है। मंगलवार 21 जुलाई को एस एन कॉलेज के पास कांग्रेस नेताओं और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन और चक्काजाम किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रा पूजा शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए सोच में परिवर्तन लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे का अंत 'हिंदू-मुसलमान' पर लाकर बेरोजगार युवाओं के भविष्य को पीछे धकेला जा रहा है, जिससे बाहर निकलकर जनता को सही चीजें दिखाने की जरूरत है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन राजपूत ने दिल्ली पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हक की लड़ाई लड़ रहे छात्रों के सिर फोड़े गए और पैर तोड़े गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने भी इस बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है और यही बच्चे आगे चलकर सरकार बदलने का काम करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ मुनीश मिश्रा ने युवाओं के भविष्य पर हो रहे कुठाराघात पर रोष जताते हुए सरकार पलटा देने की चेतावनी दी। वहीं, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अब तक 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया है, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुंदन मालवीय, शांतनु दीक्षित, अर्ष पाठक, राजू सुनगत, राजकुमार कैथवास, पवन पाटीदार, अनिल जाधव, शहजाद पवार, सागर पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_(स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    (स्टार मध्य प्रदेश समाचार)
    Local News Reporter खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के देवास में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को एक 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने साफ तौर पर चेताया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि सरकार के प्रोत्साहन पर उन्होंने भारी लागत लगाकर ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन किया था, लेकिन सरकार महज 25 प्रतिशत उपज ही समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। बची हुई उपज को मंडियों में बेचने पर किसानों को प्रति क्विंटल ₹2,000 से ₹3,000 का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, प्रदेश के सभी किसानों की एकमुश्त कर्जमाफी करने और हरदा में मूंग उपार्जन आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है। इसके अलावा, कन्नौद, खातेगांव और सतवास क्षेत्रों में यूरिया, डीएपी व एनपीके उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टोकन व्यवस्था में सुधार और एसएसपी उर्वरक खरीद की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन के जरिए किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती व लोड शेडिंग तत्काल बंद करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लगातार 12 घंटे बिजली देने, खातेगांव तहसील में जिला सहकारी बैंक की तीन नई शाखाएं खोलने और अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, नर्मदा सिंचाई योजना से छूटे गांवों को जोड़ने और कन्नौद तहसील में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान किसानों की अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई है।
    2
    मध्य प्रदेश के देवास में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को एक 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने साफ तौर पर चेताया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों का कहना है कि सरकार के प्रोत्साहन पर उन्होंने भारी लागत लगाकर ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन किया था, लेकिन सरकार महज 25 प्रतिशत उपज ही समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। बची हुई उपज को मंडियों में बेचने पर किसानों को प्रति क्विंटल ₹2,000 से ₹3,000 का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी समर्थन मूल्य पर करने, प्रदेश के सभी किसानों की एकमुश्त कर्जमाफी करने और हरदा में मूंग उपार्जन आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है। इसके अलावा, कन्नौद, खातेगांव और सतवास क्षेत्रों में यूरिया, डीएपी व एनपीके उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, टोकन व्यवस्था में सुधार और एसएसपी उर्वरक खरीद की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन के जरिए किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती व लोड शेडिंग तत्काल बंद करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लगातार 12 घंटे बिजली देने, खातेगांव तहसील में जिला सहकारी बैंक की तीन नई शाखाएं खोलने और अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, नर्मदा सिंचाई योजना से छूटे गांवों को जोड़ने और कन्नौद तहसील में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान किसानों की अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धामनोद और धरमपुरी क्षेत्र में कमजोर बारिश से चिंतित ग्रामीणों ने प्रकृति की शरण ली है। ग्राम पंचायत बालवारी के ग्राम खोकरिया मोवड़ीपुरा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'बाग रोटी' बनाकर प्रकृति की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और जब भी सूखे जैसे हालात होते हैं, तब इस सामूहिक पूजा और काकड़ पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। इस आयोजन के लिए एक दिन पूर्व गांव के वरिष्ठजनों और सरपंच के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद ग्रामीण तय स्थान यानी तालाब की पाल पर खुले आसमान के नीचे एकत्र हुए। वहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए बाग रोटी बनाई और फसलों तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सरपंच सुरेश गिरवाल ने बताया कि खुले स्थान पर सभी ग्रामीणों का एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी बनाना और पूजा करना गांव की एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के सामूहिक आयोजनों से न केवल लोगों की आस्था मजबूत होती है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और भाईचारा भी बढ़ता है। ग्रामीणों की यह आस्था रंग लाई और मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे, जिसके बाद दोपहर तक बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भगवान इंद्रदेव का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न हुए हैं और इससे यह साबित हो गया कि बुजुर्गों की पुरानी कहावतें बिल्कुल सच होती हैं।
    1
    धामनोद और धरमपुरी क्षेत्र में कमजोर बारिश से चिंतित ग्रामीणों ने प्रकृति की शरण ली है। ग्राम पंचायत बालवारी के ग्राम खोकरिया मोवड़ीपुरा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'बाग रोटी' बनाकर प्रकृति की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की समृद्धि तथा अच्छी वर्षा की कामना की। ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा सदियों पुरानी है और जब भी सूखे जैसे हालात होते हैं, तब इस सामूहिक पूजा और काकड़ पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं।

इस आयोजन के लिए एक दिन पूर्व गांव के वरिष्ठजनों और सरपंच के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद ग्रामीण तय स्थान यानी तालाब की पाल पर खुले आसमान के नीचे एकत्र हुए। वहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए बाग रोटी बनाई और फसलों तथा पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। सरपंच सुरेश गिरवाल ने बताया कि खुले स्थान पर सभी ग्रामीणों का एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी बनाना और पूजा करना गांव की एकजुटता का प्रतीक है। इस तरह के सामूहिक आयोजनों से न केवल लोगों की आस्था मजबूत होती है, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और भाईचारा भी बढ़ता है।

ग्रामीणों की यह आस्था रंग लाई और मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल मंडराने लगे, जिसके बाद दोपहर तक बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भगवान इंद्रदेव का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूजन से इंद्रदेव प्रसन्न हुए हैं और इससे यह साबित हो गया कि बुजुर्गों की पुरानी कहावतें बिल्कुल सच होती हैं।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है। ये प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस भी छोड़े गए।
    1
    जंतर-मंतर पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया है। ये प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस भी छोड़े गए।
    user_The harsud news
    The harsud news
    Court reporter हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.