logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल केंद्र दे रहा पैसा, कांग्रेस नहीं कर पा रही खर्च—हिमाचल में योजनाएं फाइलों में, जनता परेशान शिमला: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को भारी वित्तीय सहायता देने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से पिछले 3 वर्षों में ₹44,519 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राकेश जमवाल ने कहा कि वर्षवार आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश की मदद कर रही है— वर्ष 2023-24: ₹16,592 करोड़ वर्ष 2024-25: ₹16,192 करोड़ वर्ष 2025-26: ₹11,735 करोड़ उन्होंने कहा कि यह राशि आरडीजी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, बाह्य सहायता परियोजनाओं और विशेष सहायता योजनाओं के माध्यम से दी गई है। इसके बावजूद प्रदेश में न तो विकास कार्य गति पकड़ पाए हैं और न ही जनता को इनका लाभ मिल पा रहा है। जमवाल ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद भी प्रदेश में विकास नहीं दिख रहा, तो यह सरकार की अयोग्यता, कुप्रबंधन और प्राथमिकताओं की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री “समान विकास” की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी कार्यालय आज भी निजी भवनों में किराए पर चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी भवन खाली पड़े हैं तो उन्हें उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा? क्या यह सरकारी धन की बर्बादी नहीं है? राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को कम करने की बात भी सामने आ रही है, जिससे हजारों युवाओं के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर और अन्य योजनाओं को लेकर सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं और जनता को केवल भ्रमित किया जा रहा है। “नीतियों में स्पष्टता का अभाव और निर्णय लेने में देरी प्रदेश के विकास को प्रभावित कर रही है,” उन्होंने कहा। जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जहां खुले दिल से हिमाचल की सहायता कर रही है, वहीं कांग्रेस सरकार उस धन का सही उपयोग करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाएं केवल कागजों में सीमित हैं और जमीनी स्तर पर उनका प्रभाव नजर नहीं आता। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार यह स्पष्ट करे कि केंद्र से मिले ₹44,519 करोड़ का उपयोग किन-किन परियोजनाओं पर हुआ, कितनी योजनाएं पूरी हुईं और कितनी अभी भी लंबित हैं। अंत में राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करती रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र से मिलने वाली हर एक राशि का उपयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ हो, ताकि प्रदेश की जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

18 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
18 hrs ago
bd39db56-7ba0-4217-b894-5a8a7b294929

केंद्र से ₹44,519 करोड़ मिलने के बावजूद विकास ठप—कांग्रेस सरकार जवाब दे: राकेश जमवाल केंद्र दे रहा पैसा, कांग्रेस नहीं कर पा रही खर्च—हिमाचल में योजनाएं फाइलों में, जनता परेशान शिमला: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को भारी वित्तीय सहायता देने के बावजूद विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से पिछले 3 वर्षों में ₹44,519 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। राकेश जमवाल ने कहा कि वर्षवार आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि केंद्र सरकार लगातार प्रदेश की मदद कर रही है— वर्ष 2023-24: ₹16,592 करोड़ वर्ष 2024-25: ₹16,192 करोड़ वर्ष 2025-26: ₹11,735 करोड़ उन्होंने कहा कि यह राशि आरडीजी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, केंद्र प्रायोजित योजनाओं, बाह्य सहायता परियोजनाओं और विशेष सहायता योजनाओं के माध्यम से दी गई है। इसके बावजूद प्रदेश में न तो विकास कार्य गति पकड़ पाए हैं और न ही जनता को इनका लाभ मिल पा रहा है। जमवाल ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यदि इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद भी प्रदेश में विकास नहीं दिख रहा, तो यह सरकार की अयोग्यता, कुप्रबंधन और प्राथमिकताओं की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री “समान विकास” की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी कार्यालय आज भी निजी भवनों में किराए पर चल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी भवन खाली पड़े हैं तो उन्हें उपयोग में क्यों नहीं लाया जा रहा? क्या यह सरकारी धन की बर्बादी नहीं है? राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को कम करने की बात भी सामने आ रही है, जिससे हजारों युवाओं के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर और अन्य योजनाओं को लेकर सरकार की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं और जनता को केवल भ्रमित किया जा रहा है। “नीतियों में स्पष्टता का अभाव और निर्णय लेने में देरी प्रदेश के विकास को प्रभावित कर रही है,” उन्होंने कहा। जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जहां खुले दिल से हिमाचल की सहायता कर रही है, वहीं कांग्रेस सरकार उस धन का सही उपयोग करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाएं केवल कागजों में सीमित हैं और जमीनी स्तर पर उनका प्रभाव नजर नहीं आता। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार यह स्पष्ट करे कि केंद्र से मिले ₹44,519 करोड़ का उपयोग किन-किन परियोजनाओं पर हुआ, कितनी योजनाएं पूरी हुईं और कितनी अभी भी लंबित हैं। अंत में राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करती रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि केंद्र से मिलने वाली हर एक राशि का उपयोग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ हो, ताकि प्रदेश की जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष* शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    1
    *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष*
शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    1
    देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि कोटखाई, नारकंडा समेत कुमारसेन में औलावृष्टि से स्टोन फ्रूट सहित सेब की फ़सल को नुकसान
    1
    ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि 
कोटखाई, नारकंडा समेत कुमारसेन में औलावृष्टि से स्टोन फ्रूट सहित सेब की फ़सल को नुकसान
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    1
    रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    7 hrs ago
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल मंडी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    1
    ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर
प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल
मंडी,
नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है।
डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.