Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटारसी वार्ड चलो अभियान आज वार्ड क्रमांक 4 में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर देखा गया कि नाली के अंदर से ही सरकारी नल की पाइपलाइन निकाली गई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। जैसा कि आपको इंदौर के भागीरथपुरा मामले की याद होगी, वैसी ही स्थिति यहां भी बनती नजर आ रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह बड़ी समस्या बन सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। . .
ABDUL
इटारसी वार्ड चलो अभियान आज वार्ड क्रमांक 4 में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर देखा गया कि नाली के अंदर से ही सरकारी नल की पाइपलाइन निकाली गई है, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। जैसा कि आपको इंदौर के भागीरथपुरा मामले की याद होगी, वैसी ही स्थिति यहां भी बनती नजर आ रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह बड़ी समस्या बन सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। . .
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बुधनी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों युवक वर्धमान फेब्रिक्स में मजदूरी करते थे और बुधनी के पास पीलीकरार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by ABDUL1
- विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनखेड़ी नगर परिषद में नवनियुक्त एल्डरमैन तुला कुशवाहा, महेश साहू, हरिओम मेहरा एवं लेखराम अहिरवार का विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सोमवार सुबह 11 बजे सभी विधायक कार्यालय पहुंचे विधायक नागवंशी ने आशा व्यक्त की है कि नव-नियुक्त एल्डरमैन अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।1
- सोहागपुर-राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन फुटपाथ पर रहने वाले बेघर बेसहारा गरीब लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन कराए जाते हैं। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग से संचालित हो रहा है, इसमें किसी भी प्रकार की शासकीय सहायता प्राप्त नहीं हो रही है। इस नेक काम में नगर वासी एवं ग्रामीण वासी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। आज ग्राम जिझबाड़ा निवासी श्री ग्यारसीलाल ब्रह्मवंशी द्वारा अपनी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती मिश्रा बाई ब्रह्मवंशी की गंगाजली पूजन के उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद बेघर बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन कराए गए।1
- महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा सोहागपुर में महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार सुबह जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जैन चैत्यालय में मंदिर विधि के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।भजन-कीर्तन, बैंड-बाजो ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।1
- Post by Satyanarayan D. panwar2
- 2024 Mahina 5 tera dost se 13237kilometer per engine chij Ho Gaya inki service theek 15000 kilometer per Teesri service karvai gai 13000 jismein 237 kilometer Chali Hui gadi engine chij hua showroom per 35000 mange Gaye 40000 se 35000 Tak aapki gadi ka engine Banega jismein mere ko 2 sal ki guarantee diye the per kuchh guarantee ko Mili nahin jismein showroom wale ne mujhe vahan se bhaga Diya 35 se 40 hajar rupaye le aaye1
- एशिया का सबसे बड़ा और अनोखा रेलवे फ्लाईओवर (मालगाड़ी फ्लाईओवर) मध्य प्रदेश के कटनी में स्थित है। इसे ' उड़ता जंक्शन ' (Udta Junction) के नाम से भी जाना जाता है। इस फ्लाईओवर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: लंबाई और विस्तार: यह ग्रेड सेपरेटर लगभग 33.40 किलोमीटर लंबा है, जो इसे भारतीय रेलवे का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर बनाता है। यह झलवारा-कटंगी से मझगवां तक फैला हुआ है। उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य मालगाड़ियों के लिए एक अलग रास्ता प्रदान करना है ताकि उन्हें मुख्य जंक्शन पर यात्री ट्रेनों को रास्ता देने के लिए रुकना न पड़े। क्षमता: इस फ्लाईओवर पर एक साथ लगभग 50 मालगाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। यहाँ से प्रतिदिन 90 से 100 मालगाड़ियां बिना रुके गुजर सकती हैं। फायदा: इसके संचालन से रेलवे को हर साल लगभग ₹300-400 करोड़ के ईंधन और परिचालन लागत की बचत होने का अनुमान है।1