आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब की लत से परेशान एक पत्नी द्वारा कराई जा रही पूजा के दौरान पति ने खौफनाक तांडव मचाया। नशे में धुत पति अरविंद सिंह ने अपनी ही पत्नी और घर पर पूजा कराने आए दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब छुड़ाने के लिए हो रही थी पूजा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह को शराब की बुरी लत थी। उसकी इस लत से परेशान होकर उसकी पत्नी ने घर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन करवाया था, ताकि शराब छुड़ाई जा सके। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए गांव में दो पंडित आए हुए थे। पहचान पत्र को लेकर हुआ था विवाद घटना के समय आरोपी अरविंद सिंह पूरी तरह नशे की हालत में था। नशे में धुत होकर उसने घर आए पंडितों से पहचान पत्र (आईडी) की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपना आपा खो बैठा। रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग गुस्से में अंधे हो चुके अरविंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी या अवैध रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अंधाधुंध गोलीबारी में उसकी पत्नी और पूजा करा रहे दोनों पंडितों—महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्र—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आस-पास के साक्ष्य जुटाकर गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब की लत से परेशान एक पत्नी द्वारा कराई जा रही पूजा के दौरान पति ने खौफनाक तांडव मचाया। नशे में धुत पति अरविंद सिंह ने अपनी ही पत्नी और घर पर पूजा कराने आए दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब छुड़ाने के लिए हो रही थी पूजा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह को शराब की बुरी लत थी। उसकी इस लत से परेशान होकर उसकी पत्नी ने घर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन करवाया था, ताकि शराब छुड़ाई जा सके। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए गांव में दो पंडित आए हुए थे। पहचान पत्र को लेकर हुआ था विवाद घटना के समय आरोपी अरविंद सिंह पूरी तरह नशे की हालत में था। नशे में धुत होकर उसने घर आए पंडितों से पहचान पत्र (आईडी) की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपना आपा खो बैठा। रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग गुस्से में अंधे हो चुके अरविंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी या अवैध रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अंधाधुंध गोलीबारी में उसकी पत्नी और पूजा करा रहे दोनों पंडितों—महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्र—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आस-पास के साक्ष्य जुटाकर गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
- सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।1
- धान की फसल में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट के प्रकोप से बचाव हेतु किसानों को सलाह रायबरेली : जनपद रायबरेली में धान खरीफ मौसम की प्रमुख फसल है तथा सर्वाधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। वर्तमान समय में जनपद के कुछ क्षेत्रों में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट एवं तना छेदक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इन कीटों के समय से नियंत्रण न किए जाने पर फसल की पत्तियों एवं तनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ उत्पादन में कमी हो सकती है। पत्ती लपेटक कीट के लक्षण पत्ती लपेटक कीट की छोटी सुंडी धान की पत्ती को किनारे से मोड़कर/लपेटकर उसके अंदर रहकर पत्ती की हरी सतह को खुरचकर खाती है। प्रभावित पत्तियों पर सफेद अथवा पारदर्शी धारियां दिखाई देती हैं तथा कई पत्तियां लंबाई में मुड़ी हुई या नलीनुमा दिखाई देती हैं। अधिक प्रकोप होने पर पौधे की हरी पत्तियों का क्षेत्रफल कम होने से प्रकाश संश्लेषण प्रभावित होता है। तना छेदक कीट के लक्षण तना छेदक कीट की सुंडी पौधे के तने में प्रवेश कर अंदरूनी भाग को खाती है। प्रारम्भिक अवस्था में पौधे की बीच की पत्ती सूखकर पीली पड़ जाती है, जिसे ‘डेड हार्ट’ (मृत गोभ) कहा जाता है। फसल में बालियां निकलने के समय प्रकोप होने पर बालियां सूखकर सफेद दिखाई देती हैं और उनमें दाने नहीं बनते। इस अवस्था को ‘व्हाइट ईयर’ (सफेद बाली) कहा जाता है। किसानों के लिए समेकित नियंत्रण उपाय खेत का नियमित निरीक्षण करें तथा प्रभावित पत्तियों एवं पौधों को पहचानकर यथासंभव नष्ट करें। तना छेदक की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग किया जा सकता है। खेत में कीट की स्थिति के अनुसार निगरानी करते हुए समय से नियंत्रण उपाय अपनाएं। अत्यधिक नत्रजन/यूरिया के असंतुलित प्रयोग से बचें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से कीटों के अनुकूल अत्यधिक कोमल फसल वृद्धि को कम किया जा सकता है। रासायनिक नियंत्रण यदि पत्ती लपेटक अथवा तना छेदक का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर तक पहुंच रहा हो, तो निम्न में से किसी एक कीटनाशी का लेबल/अनुमोदित उपयोग के अनुसार छिड़काव करें— कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50% SP धान में तना छेदक (Stem Borer), पत्ती लपेटक (Leaf Folder) तथा व्हर्ल मैगॉट (Whorl Maggot) के नियंत्रण के लिए इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। मात्रा: 400 ग्राम प्रति एकड़। प्रयोग विधि: पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव का घोल पौधों के निचले भाग तथा पत्तियों की भंवरी/गुच्छे (Whorl) में अच्छी तरह पहुँचे, जहाँ कीट अधिक पाए जाते हैं। छिड़काव का उपयुक्त समय: तापमान कम होने पर सुबह जल्दी या शाम को छिड़काव करना बेहतर रहता है। अथवा लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 5% EC धान में कीट नियंत्रण के लिए प्रयुक्त कीटनाशी है। मात्रा: सामान्यतः लगभग 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी अथवा लगभग 400 मिलीलीटर प्रति एकड़। उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न रसायनों में से कोई एक का भी प्रयोग किया जाता है कीटनाशी| मात्रा प्रति हेक्टेयर| उपयोग Chlorantraniliprole 18.5 SC (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी)| 150 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक Flubendiamide 480 SC (फ्लूबेन्डियामाइड 480 एस सी)| 50 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीटनाशी की वास्तविक मात्रा फसल, कीट की स्थिति और अनुशंसित लेबल मात्रा के अनुसार रखी जानी चाहिए। प्रयोग विधि:कीटनाशी का छिड़काव करते समय साफ पानी की अनुशंसित मात्रा में दवा को अच्छी तरह मिलाकर पत्तियों एवं पौधों के प्रभावित भागों पर समान रूप से छिड़काव करें। दवा की मात्रा निर्धारित मात्रा से अधिक न करें तथा एक साथ कई कीटनाशियों को बिना तकनीकी सलाह के मिलाकर प्रयोग न करें। किसान भाई किसी कीट की पहचान अथवा कीटनाशी के चयन में भ्रम होने पर अपने निकटतम राजकीय कृषि रक्षा इकाई/कृषि विभाग के कर्मचारी से सलाह प्राप्त करें।1
- श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers1
- रेलवे की मनमानी: हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने पहुंचे अधिकारी, तीन घंटे तक बंधक बने रहे हजारों छात्र, अभिभावकों का हंगामा,,, ऊंचाहार, रायबरेली। रेलवे की तानाशाही का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने नगर के प्रतिष्ठित एवं शासन द्वारा वित्तपोषित हरनारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की, जिसके चलते विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं करीब तीन घंटे तक परिसर के अंदर कैद रहे। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके से खिसक गए। हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार रेलवे लाइन की ओर खुलता है। वर्षों से छात्र, शिक्षक और कर्मचारी रेलवे लाइन के किनारे बने कच्चे रास्ते से ही विद्यालय आते-जाते हैं। हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण रास्ते में जलभराव हो गया, जिससे मजबूरी में छात्रों को पगडंडी छोड़कर पटरी के किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा था। इसी को आधार बनाकर रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर मुख्य गेट बंद करने का फरमान सुना दिया। कॉलेज प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए रेलवे से कुछ माह का समय मांगा था, लेकिन रेलवे ने मानवीय पहलू को अनदेखा कर दिया। मंगलवार दोपहर रेलवे के अधिकारी जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर गेट पर मिट्टी डालकर उसे बंद करने पहुंच गए। उस समय हजारों छात्र कक्षाओं में थे। गेट बंद होते ही अफरा-तफरी मच गई। अंदर छात्र कैद हो गए और बाहर छुट्टी का इंतजार कर रहे अभिभावक परेशान हो गए। अभिभावकों के विरोध और हंगामे को बढ़ता देख रेलवे अधिकारी बिना कार्रवाई पूरी किए ही मौके से भाग निकले, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला जा सका। कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों ने रेलवे की इस कार्रवाई को छात्र विरोधी बताया है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।1
- अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।1
- 🌿 आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सहभागिता 🌿 कौशाम्बी। आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंझनपुर मुख्यालय स्थित सरस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीन भारतीय परंपरा, प्राकृतिक जीवनशैली एवं स्वस्थ जीवन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया गया। आयुर्वेद—हमारी प्राचीन विरासत, स्वस्थ भारत की मजबूत आधारशिला। 🌿🇮🇳 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी), मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। #AyurvedaDay #Ayurveda #Kaushambi #Manjhanpur #HealthyIndia #AyurvedaForAll #UP #KaushambiNews #SwasthBharat #IndianHeritage1
- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत नौ घायल ऊंचाहार, रायबरेली। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं और एक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम रामनरेश के दरवाजे से कार निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया। अचानक हुई मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवती भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़ में खौफनाक वारदात: नशे में धुत पति ने पत्नी और पूजा कराने आए दो पंडितों को गोली से उड़ाया आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब की लत से परेशान एक पत्नी द्वारा कराई जा रही पूजा के दौरान पति ने खौफनाक तांडव मचाया। नशे में धुत पति अरविंद सिंह ने अपनी ही पत्नी और घर पर पूजा कराने आए दो पंडितों की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब छुड़ाने के लिए हो रही थी पूजा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद सिंह को शराब की बुरी लत थी। उसकी इस लत से परेशान होकर उसकी पत्नी ने घर पर विशेष पूजा-पाठ का आयोजन करवाया था, ताकि शराब छुड़ाई जा सके। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए गांव में दो पंडित आए हुए थे। पहचान पत्र को लेकर हुआ था विवाद घटना के समय आरोपी अरविंद सिंह पूरी तरह नशे की हालत में था। नशे में धुत होकर उसने घर आए पंडितों से पहचान पत्र (आईडी) की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर घर में बहस छिड़ गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अपना आपा खो बैठा। रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग गुस्से में अंधे हो चुके अरविंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी या अवैध रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अंधाधुंध गोलीबारी में उसकी पत्नी और पूजा करा रहे दोनों पंडितों—महेंद्र पाठक और अखिलेश मिश्र—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आस-पास के साक्ष्य जुटाकर गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1