*विद्यालय स्टाफ के सहयोग से नौगांव विद्यालय में 1.95 लाख के होंगे भौतिक विकास कार्य* *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को निरंतर सशक्त बना रही है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षिक विकास के लिए जनसहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे समाज और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो रहे हैं। इसी क्रम मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव (गंगापुर सिटी) के भौतिक विकास के लिए विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। विद्यालय स्टाफ से अवधेश कुमार शर्मा, मुंशी लाल बैरवा, अजय कुमार सक्सेना, झमोली लाल मीणा के सामूहिक आर्थिक सहयोग से कुल 78 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की गई है। ग्रामीणों की यह सहभागिता शिक्षा के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी को दर्शाती है। उक्त सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए प्रधानाचार्य रेणु शर्मा द्वारा एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया। कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि जनसहयोग से प्राप्त 78 हजार रुपए की राशि पर राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत लगभग राज्यांश 1 लाख 17 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 95 हजार रुपए की राशि उपलब्ध होगी। इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु फर्नीचर क्रय करने सहित अन्य आवश्यक भौतिक विकास कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।

- *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे। जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े। *कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.3
- शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।1
- जन्मदिन पर सेवा या दिखावा, गरीबों पर उठे सवाल,#rajasthan #sirohi #aburoadnews #latestupdates1
- टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग1
- सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित झूमर बावड़ी क्षेत्र में बाघ आरबीटी - 2407 ओर बाघिन आरबीटी - 2510 के साथ जोड़ा बनाकर धूमता नजर आया। इस दौरान मेटिंग होने की भी संभावना जताई जा रही । वहीं वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर बरकरार है।1