Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन हनुमान जी की भोग देखो जय बजरंगबली जय बजरंगबली
देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती
इन हनुमान जी की भोग देखो जय बजरंगबली जय बजरंगबली
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा मंडल मे पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत कोटा–रामगंजमंडी–भवानीमंडी सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 120 मामलों में कार्रवाई करते हुए 35 हजार 350 रुपये की वसूली की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार अभियान में टिकट जांच स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और अनधिकृत विक्रेताओं से दूरी बनाए रखें, ताकि सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित हो सके।1
- जय बजरंगबली1
- झालावाड़। शहर मे इन दिनों वीआईपी मेहमानों का दौर जारी है बीती रात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला झालावाड़ पहुचे ओर कोलाना में एक होटल में पहुचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। झालावाड़ में पूर्व जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता की पोती के विवाह समारोह का आयोजन चल रहा है, ऐसे में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों का झालावाड़ में आना जाना बना हुआ है। बीती रात करीब 8 बजे लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, छबड़ा विधायक प्रेम सिंह सिंघवी, पूर्व विधायक अनिल जैन,खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, भी पहुंचे और उन्होंने वर वधु को आशीर्वाद दिया, शादी समारोह में ओम बिरला के पहुंचने पर एसएन गुप्ता ने गर्म जोशी से स्वागत किया, उनका स्वागत कर दुपट्टा पहनाया, दो दिवसीय शादी समारोह में श्री निधि पुत्री संदीप गुप्ता ऋतु गुप्ता को आशीर्वाद देने के लिए कई राजनीतिक हस्तियों का आना जाना जारी है। वही आज सुबह से ही कई वीआईपी झालावाड़ पहुचेंगे।2
- Post by Sanjay Kumar yati1
- मारुति मानस मंडल के संरक्षक बालकिशन गुलाटी ने जानकारी देकर बताया कि रावतभाटा पुलिस थाने में नवनियुक्त थाना अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद रावतभाटा के धार्मिक संगठन मारुति मानस मंडल के पदाधिकारियों ने रावतभाटा थाना अधिकारी संजीव स्वामी का पुलिस थाने पहुंचकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ संरक्षक कमल अरोड़ा और दिनेश सेन ने रावतभाटा में नशे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। थाना अधिकारी ने रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान और क्षेत्र में नशे के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष श्याम गुलाटी, उपाध्यक्ष पंकज परमार, सचिव विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व पार्षद संजय रेटूदिया, अरुण राठौर,अमर पाटील, सतीश राठौर, दीपक राठौर, बंटी गौड़ ,दिनेश रेठूदीया, विजय माली, मिथिलेश सिंह, सौरव कक्कड़ ,सत्तू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।1
- मन्दसौर *खबर का असर मन्दसौर क़ृषि मंडी के मंडी सचिव श्री पर्वत सिंह सिसोदिया को मंडी बोर्ड भोपाल ने सस्पेंड कर दिया है। मामला आउट सोर्स के कर्मचारियों की संख्या का है मंडी बोर्ड भोपाल ने ये माना है की मन्दसौर में क़ृषि मंडी के मंडी सचिव श्री पर्वत सिंह सिसोदिया ने बीना बोर्ड और उच्च अधिकारियो के लिखित या आदेश के 70 सुरक्षा कर्मचारियों और 1 ड्राइवर की जगह 93 कर्मचारियों के साथ 3 ड्राईवर को नियुक्त कैसे किया? माननीय मंडी बोर्ड भोपाल के MD महोदय मात्र 93 हीं नहीं हमारी खबर लिखने से पहले 16 कर्मचारियों की रेस्ट रिलीवर के रूप में भी पूर्ण माह का वेतनमान दिया जा रहा था। यही नहीं कई फर्जी नाम भी इसमें सम्मिलित थे, मंडी के अन्य कर्मचारियों के रिश्तेदारों और मिलने वालो के खातों में भी वेतनमान के रूप में रुपयों का भुगतान किया जाना उच्च स्तरीय जाँच का मुख्य केंद्र बिंदु है। यही नहीं अनायास तरीके से आहरित समस्त वेतन की वसूली भी क़ृषि मंडी सचिव सहित अन्य कर्मचारियों, अकाउंटेंट और ऑर्डिटर से भी होना चाहिए ये सब आँख बंद करके फ्री में हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। क्या होंगी कार्यवाही ?* ✍️राजपाल सिंह परिहार ✍️ जिला ब्यूरोचीफ, डायरेक्टर राज़ न्यूज़ मन्दसौर, मध्यप्रदेश 9109589960,9589411603 मामला मन्दसौर जिले और मुख्यालय की प्रदेश में एक समय आदर्श नाम से जाने जानी वाली मंडी का है जहाँ आज आदर्श के नाम पर आज कुछ नहीं बचा है एक समय में श्री बंशीलाल गुर्जर के अथक प्रयासो से मंडी ISO हो चुकी थीं।उसी मंडी में अब कर्मचारियों की भूख इतनी बढ़ गयी है की बेचारे गरीब बच्चो और कर्मचारियों के हक़ का रुपया भी नहीं छोड़ रहे है। कोई नीचे के सेक्शन में बैठ कर तो कोई ऊपर के सेक्शन में बैठकर *अपना काम बनता भाड़ में जाये जनता* के सिद्धांतो पर अमल कर रहे है। हमारे उठाये मुद्दे ने ऐसा तूल पकड़ा की विधानसभा में तीन विधायको ने वही मामला उठाया जो हम प्रकाश में लेकर आये थे। फर्जी नाम कई महिलाओं के थे , कई नाम बीना काम किये वैतन दिए जाने पर कमिशन काट कर वापस कर्मचारियों को दिया जाता था। एक खबर ने कई कर्मचारियों की अवैध रोजी रोटी पर न केवल बट्टा लगाया बल्कि अब एफ. आई. आर. के भी आसार बन चुके है। कई सूत्रों से ऐसे सुराग मिले है संलिप्त कर्मचारियों को भी अपने पापो का परिणाम मिलने का समय नजदीक आया प्रतीत हो रहा है। ✍️राजपाल सिंह परिहार1
- रामपुरा तहसील मुख्यालय पर गणगौर तीज के पावन अवसर पर आज शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की भव्य झेल (शोभायात्रा) निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा नजर आया। महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी, सिर पर कलश और गणगौर माता की प्रतिमाएं लेकर गीत गाते हुए चल रही थीं। झेल की शुरुआत प्राचीन सूरज घाट स्थित जागनाथ मंदिर परिसर से हुई, जो चुना कोठी पीपली बाजार गणपति चौक जगदीश मंदिर पहुंची जहां विधि विधान से गणगौर माता की पूजा की गई रास्ते भर श्रद्धालुओं गणगौर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक नृत्य और भजन-कीर्तन ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर युवतियों और नवविवाहित महिलाओं ने सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए गणगौर माता की विशेष पूजा-अर्चना की। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गणगौर तीज का यह पर्व शहरवासियों के लिए आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बनकर एक बार फिर मातृशक्ति वर्ग को एकजुट करने में सफल रहा।3
- रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह में ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब झालावाड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ढाबादेह चौराहे के पास पहुंची और उसी दौरान गेहूं की कटाई कर लौट रहा ट्रैक्टर गली में मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।1