Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा नगर में बारिश की फुहार के बीच गुंजा गणपति बप्पा मोरिया मौदहा में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, नाचते-गाते श्रद्धालु चंद्रावल नदी पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, पूजा-अर्चना के बाद नदी में किया प्रतिमाओं का विसर्जन। कस्बे के साथ खंडेह, चांदीकला, मकरांव, छिमौली और पढोहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह।
ISLAM
मौदहा नगर में बारिश की फुहार के बीच गुंजा गणपति बप्पा मोरिया मौदहा में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, नाचते-गाते श्रद्धालु चंद्रावल नदी पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, पूजा-अर्चना के बाद नदी में किया प्रतिमाओं का विसर्जन। कस्बे के साथ खंडेह, चांदीकला, मकरांव, छिमौली और पढोहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा उत्साह।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा नगर में रिमझिम बारिश के बीच कंस मेले का पहला रात्रि जुलूस सकुशल संपन्न नगर के नेशनल चौराहा से कंस दरबार तक निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों लोग जुलूस में रहे शामिल, संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, एडीएम-एएसपी की निगरानी में पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जुलूस।1
- हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। *अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा* जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश* अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए। *बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश* दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए। उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। *स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम* मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे। *आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश* आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। *68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था* निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया। *टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश* निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश* निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।3
- बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश-वज्रपात की संभावना, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। बांदा जिलाधिकारी अमित आसेरी अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर 2026 के दौरान जनपद में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। निचले इलाकों, जलभराव वाले रास्तों, नालों, नदी-नालों तथा अन्य जलस्रोतों के आसपास जाने से बचें। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और दृश्यता कम होने पर सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। वज्रपात से बचाव के लिए विशेष सावधानी ,गरज की आवाज सुनाई देते ही खुले स्थान से निकलकर पक्के भवन या सुरक्षित वाहन में शरण लें। पेड़, बिजली के खंभे, टावर अथवा किसी ऊंची संरचना के नीचे खड़े न हों। तालाब, नदी, नहर और अन्य जलस्रोतों से तत्काल दूरी बना लें। खेतों में काम कर रहे किसान मौसम खराब होते ही काम रोककर सुरक्षित एवं पक्के भवन में चले जाएं। पशुओं को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न बांधें, बल्कि सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। , जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खेतों में काम न करें। खेत में पानी भरने की स्थिति में अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम विभाग व प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखें भारी बारिश के दौरान वाहन की गति धीमी रखें। कम दृश्यता होने पर वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। जलभराव वाले रास्तों, पुल-पुलियों और बहते पानी को जल्दबाजी में पार न करें। सड़क पर पानी की गहराई का अनुमान न होने पर वाहन आगे न बढ़ाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।1
- हमीरपुर - भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के बीच नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा ।। भाजपा की वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर और सपा की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माया वाल्मीकि के बीच नाली निर्माण को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा , भाजपा चेयरमैन आशारानी कबीर ने लगाए पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर मकान बनाने का लगाया आरोप, नाली और सड़क ऊंची कर जल निकासी रोकने का भी लगया आरोप, भूमि को कब्जा मुक्त कराने की करी मांग, आशारानी कबीर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, मामला कुरारा कस्बे का।2
- कोडीन सिरप तस्करी में पुलिस की एक और गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी का जीजा दबोचा बांदा। प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत बिसंडा पुलिस ने कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया रविन्द्र पुत्र शिवराम, निवासी बरूआ थाना भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर, तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है और हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस ने करीब 60.45 लाख रुपये कीमत की 250 पेटियों में 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन को 7 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि कोडीनयुक्त सिरप मेडिकल एजेंसी के माध्यम से मंगाकर कथित तौर पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर और रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मेडिकल स्टोर की आड़ के बजाय नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई किया जाता था। बदौसा स्टेशन रोड तिराहे से गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रविन्द्र को बांदा-चित्रकूट रोड स्थित बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 405/26 के तहत बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 में अभियोग दर्ज है। इस मामले में अब तक प्रियांशु उर्फ किशन, धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी, रोहित, शेखर और रविन्द्र की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी बिलगांव गौरव मिश्रा और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।1
- बांदा - थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत दुकान में हुई चोरी की घटना का सूचना के 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए थाना बिसंडा पुलिस द्वारा घटना के शामिल 02 बाल अपचारियों को लिया गया संरक्षण बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई ₹75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।1
- बांदा ब्रेकिंग - भाजपा जिला प्रभारी का प्रथम आगमन, हुआ जोरदार स्वागत,, बांदा। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे के प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने उनका वंदन-अभिनंदन किया। वहां से उनका काफिला संकट मोचन मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद वे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों में राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय का संकल्प निहित था। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरन कबीर, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- मुस्कुरा के दामू पूर्व वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र पहुंचे डीएम अशोक कुमार औचक निरीक्षण में 428 गोवंश संरक्षित मिले बछड़ों, बच्चों और वयस्क गोवंशों को अलग रखने के निर्देश, साफ-सफाई व भूसे-हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था के दिए आदेश, गौशाला के आंतरिक मार्ग और सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश, गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीएम1