रक्षाबंधन से पहले मानदेय और मूल विद्यालय वापसी की मांग, शिक्षामित्रों ने उठाई आवाज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद-सीतापुर ने शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपा। संघ ने अगस्त माह का मानदेय रक्षाबंधन पर्व से पहले जारी कराने तथा शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। संघ की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया कि शिक्षामित्रों को अगस्त माह का मानदेय अभी तक नहीं मिल सका है। शासन से ग्रांट जारी होते ही मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई, जिससे शिक्षामित्रों को पर्व के समय आर्थिक परेशानी न हो। इसके साथ ही संघ ने मूल विद्यालय वापसी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में सीतापुर में भी शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय वापस भेजने की कार्रवाई जल्द पूरी कराने की मांग की गई। संघ ने बीएसए से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है। पत्र देने वालों में जिला अध्यक्ष रामसेवक पाल समेत संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन से पहले मानदेय और मूल विद्यालय वापसी की मांग, शिक्षामित्रों ने उठाई आवाज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद-सीतापुर ने शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपा। संघ ने अगस्त माह का मानदेय रक्षाबंधन पर्व से पहले जारी कराने तथा शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। संघ की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया कि शिक्षामित्रों को अगस्त माह का मानदेय अभी तक नहीं मिल सका है। शासन से ग्रांट जारी होते ही मानदेय का भुगतान कराने की मांग की गई, जिससे शिक्षामित्रों को पर्व के समय आर्थिक परेशानी न हो। इसके साथ ही संघ ने मूल विद्यालय वापसी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में सीतापुर में भी शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय वापस भेजने की कार्रवाई जल्द पूरी कराने की मांग की गई। संघ ने बीएसए से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है। पत्र देने वालों में जिला अध्यक्ष रामसेवक पाल समेत संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० महोदय ने तहसील बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।1
- आज का समाचार महमूदाबाद रामकुंड मंदिर की फिल्म1
- Sarkar Bhojpur Hai Meri baat nahin sun rahi hai na garibon ki Suno Sarkar ghuskhor Hai Meri baat nahin sun rahi1
- हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन! हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है। #HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion1
- अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप अटरिया,खबर का बड़ा असर: ग्राम पंचायत सचिव ने खुद मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया खराब हैंडपंप कुंवरपुर में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए जिम्मेदार, हैंडपंप चालू होने पर बच्चों के चेहरे खिले संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर ग्राम पंचायत में कुंवरपुर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के बीच कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप आखिरकार दुरुस्त हो गया। हैंडपंप खराब होने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीणों को भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। स्थानीय समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए स्वतंत्र खबर न्यूज़ में खराब हैंडपंप की खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर होते ही जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और हैंडपंप की मरम्मत कराकर उसे चालू करा दिया। ग्राम पंचायत सचिव डाली केसरवानी ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी पहले उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में हैंडपंप की मरम्मत कराई और पेयजल की समस्या का समाधान कराया। हैंडपंप चालू होते ही विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समस्या के शीघ्र समाधान पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव का आभार जताते हुए त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाने से समस्याओं का समय रहते समाधान संभव है। लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं पर भी इसी तरह तत्परता से कार्रवाई होगी।2
- संडीला, छेत्र महसोना गाँव की रोड की हालत ये जो रास्ता है ये बात करूं ये आगे बहुत सारी गली हैं कि बहुत सारी इस गांव में गलियां हैं। जो कि कोई भी ग्राम प्रधान या फिर पीडब्ल्यूडी का कोई भी ध्यान नहीं देता जिसपे ऐसी गली अगर 2 किलोमीटर पहले से वहां से वहां एक गांव पड़ता है नियर बाई लोनी खेड़ा। वहां तक अगर चले जाओ ना अगर जा कर के आदमी वापसी नहीं आ सकता1
- हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी अर्टिगा कार,हादसे में कार चालक संपत की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल,बीमार बेटी के इलाज के लिए तेलंगाना से बरेली के मनौना धाम जा रहा था परिवार........ हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ तेलंगाना से बरेली के मनौना धाम जा रहे एक ही परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार अपनी बीमार बेटी के इलाज की मन्नत लेकर मनौना धाम जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। रफ्तार का कहर और झपकी आने की कीमत एक जिंदगी देकर चुकानी पड़ी है। मामला हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ आलापुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ।तेलंगाना के जनगांव जिले का रहने वाला यह परिवार अर्टिगा कार से प्रयागराज होते हुए बरेली की तरफ जा रहा था। कार में नागराजू, उनकी पत्नी, बेटी, मां, साला और भाई सवार थे। लेकिन पिलर नंबर 323 के पास अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। नागराजू की 19 साल की बेटी श्रीदेवी लंबे समय से बीमार है। हर जगह इलाज कराने के बाद भी जब आराम नहीं मिला, तो किसी ने उन्हें बरेली के मनौना धाम के बारे में बताया। बेटी के ठीक होने की इसी उम्मीद में पूरा परिवार रविवार रात तेलंगाना से रवाना हुआ था, लेकिन मंजिल तक पहुँचने से पहले ही किस्मत ने दगा दे दिया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायलों में तीन महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक ड्राइवर संपत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। #HardoiAccident #GangaExpressway #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #HardoiNews #ManaunaDham #TelanganaToBareilly #TragicAccident #CrimeNews #RoadSafety #ExpesswayAccident #HindiNews1
- महमूदाबाद कोतवाली में मचा हड़कंप, समझौते के दौरान युवक ने गर्दन पर ब्लेड से किया वार1