Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर । कई सालों से नाले के ऊपर कर रखा था अवैध कब्जा। नगर पालिका व तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई। दुकानदारों में मचा हड़कंप, हटाया गया अतिक्रमण नगर कोतवाली क्षेत्र के उजागर लाल स्कूल के पास का मामला
Rahul Ratna
सीतापुर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर । कई सालों से नाले के ऊपर कर रखा था अवैध कब्जा। नगर पालिका व तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई। दुकानदारों में मचा हड़कंप, हटाया गया अतिक्रमण नगर कोतवाली क्षेत्र के उजागर लाल स्कूल के पास का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Janta ki awaz 6471
- सीतापुर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर । कई सालों से नाले के ऊपर कर रखा था अवैध कब्जा। नगर पालिका व तहसील प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई। दुकानदारों में मचा हड़कंप, हटाया गया अतिक्रमण नगर कोतवाली क्षेत्र के उजागर लाल स्कूल के पास का मामला1
- इकौना के चौबेजोत आंगनबाड़ी केंद्र की घोर लापरवाही हुई उजागर आए दिन वहां पर जड़ा रहता है ताला साथ ही गंदगी का लगा अम्बार नौनिहालों को मिलने वाली खाद्य सामग्री भी नहीं मिल रही जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के जनपद श्रावस्ती के विकासखंड इकौना अंतर्गत ग्राम सभा इकौना देहात अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चौबे जोत की जहां पर आज घोर लापरवाही देखने को मिली वहां के आसपास के लोगों ने बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद ही रहता है महीने में कभी कभार ही खुलता है इतना ही नहीं बच्चों को सरकार द्वारा प्रदत खाद्य सामग्री भी नहीं वितरित की जाती जबकि सरकार की तरफ से आंगनबाड़ी केंद्रो पर नौनिहालों को देने के लिए तमाम तरह की खाद्य सामग्री प्रदत्त की जाती है बावजूद इसके सरकार की छवि को खराब करने का काम जिम्मेदार मुलाजिमों द्वारा किया जा रहा है इसमें कहीं ना कहीं विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध नजर आती हुई दिखाई पड़ रही है इस विषय पर प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि सरकार की छवि समाज में बरकरार रहे4
- मिशन शक्ति फेज–5 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान जारी श्रावस्ती जनपद में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को UPCOP App एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई और उनका अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।जनपद के सभी थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई, जिससे महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके।1
- गैस की भर्ती भीड़ जनता परेशान ब्रेकिंग न्यूज़ सीमा इंडियन ग्रामीण वितरण कटरा इंडियन ऑयल1
- दुर्गापुर केपी में आग का कहर! 17 परिवार सड़क पर! शादी का सपना भी राख! CM योगी जी, मदद कीजिए! Arjun Mishra Advocate Chief Editor 8707614018 दुर्गापुर केपी ग्राम सभा में लगी भीषण आग ने कई गरीब परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। इस दर्दनाक हादसे में 17 परिवार बेघर हो गए, जिनके कच्चे और छप्पर के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घर में रखा राशन, कपड़े, नकदी और यहां तक कि बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई जमा पूंजी और जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। आज हालात ऐसे हैं कि छोटे-छोटे बच्चे खाने के एक-एक दाने के लिए तरस रहे हैं और उनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। गांव के लोग जरूर मदद कर रहे हैं, लेकिन यह सहायता सीमित है। पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 👉 आप सभी से अनुरोध है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि इन गरीब परिवारों तक जल्द से जल्द मदद पहुंच सके। 🙏 Support / Help Appeal अगर आप इन परिवारों की मदद करना चाहते हैं, तो कृपया स्थानीय प्रशासन या ग्राम प्रधान से संपर्क करें।1
- अज्ञात कारणो से लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू इटियाथोक बाजार स्थित सरदार परमजीत के मैरिज हॉल में अचानक अज्ञात कारणो से भयंकर आग लग गई आसपास धुआं उठने लगा जिसकी जानकारी प्रशासन व बाजार वासियों को भी हुई मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमला कांत त्रिपाठी सहित उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची आसपास के लोग पहुंचे बाजार वासी पहुंचे व्यापार मंडल की पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों ने काफी मेहनत की तब जाकर आग पर काबू पाया गया आग के कारणो का पता नहीं चल पाया है आज इतनी भीषण थी यदि समय रहते ही यह आग पर काबू नहीं पा लिया जाता तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस बारे में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने बताया कि आग बहुत भयंकर लगी हुई थी बाजार वासियो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल द्विवेदी का भी बहुत सहयोग रहा।2
- बहू को बेरहमी से घसीटते ससुर का वीडियो वायरल, 2020 में हुई थी शादी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट और खींचतान की घटना दिखाई दे रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की पहचान मीनाक्षी पांडेय के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2020 में हिमांशु दुबे के साथ हुई थी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसे घसीटते हुए गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। घटना के दौरान महिला लगातार बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कुछ पड़ोसियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। पीड़िता पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वे मामले की शिकायत लेकर चकेरी थाने पहुंचे तो पुलिस की ओर से तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।1